टीम इंडिया कब खेलेगी अपना अगला मैच, जानिए किस टीम के खिलाफ कितनी तारीख को कहां होगा मुकाबला
Team India next match : भारत के क्रिकेट फैंस काफी दिनों इंडियन मेंस क्रिकेट टीम को एक्शन में देखने के लिए तरह रहे हैं. टीम इंडिया ने अंतिम सीरीज अफगानिस्तान के खिालफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली थी, जहां पर भारतीय क्रिकेटर्स को पिछली बार 17 सितंबर को खेलते हुए देखा था. इसके बाद सिर्फ जापान के साथ एक 5-5 ओवर का मुकाबला हुआ, जो 22 सितंबर को खेला गया, लेकिन इसमें ज्यादा एक्शन देखने को नहीं मिला. अब भारतीय फैंस जानना चाह रहे हैं कि, टीम इंडिया अपना अगला मैच कब खेलने वाली है. तो आइए इस मैच की पूरी डिटेल्स जानते हैं.
A new ODI chapter, new combinations and plenty to look forward to as #TeamIndia gets set for the challenge ahead.
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 24, 2026
Watch #INDvWI, 1st ODI LIVE ???? SUN, 27 SEP, 1 PM on Star Sports Network and JioHotstar! pic.twitter.com/RpnPRndf7m
टीम इंडिया कब खेलेगी अपना अगला मैच
टीम इंडिया अपना अगला मैच 27 सितंबर यानी रविवार) को खेलने वाली हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 को खेला जाने वाला है. इस मैच में एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट फैंस को मजा आने वाला है, क्योंकि उनको अनुभनी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा.
किस मैदान पर टीम इंडिया खेलेगी अगला मैच
इंडियन क्रिकेट टीम अपना अलगा मैच केरल में खेलने वाली हैं. भारत और वेस्टइंडीज की टीम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पहला वनडे मैच खेलने वाली हैं. इस मैदान पर मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी और स्टार गेंदबाज टीम इंडिया के लिए धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे.
????????????????????, ????????????????????????????! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 23, 2026
The Caribbean side has arrived and the stage is set for an exciting cricketing battle. ????#INDvWI 1st ODI ???? SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/3bBrBcZTzr
कितने बजे से शुरू होगा टीम इंडिया का अगला मैच
भारत और वेस्टइंडीज की टीम तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेलने वाली हैं. वहीं इस मैच का टॉस 1:30 बजे होगा, जिसके लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल मैदान पर आएंगे. गिल उसी समय बताएंगे कि वो किस-किस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में जगह दे रहे हैं. इस मैच में युवा खिलाड़ियों गुरनूर बराड़ और नमन धीर को भी जगह मिलने के चांस होंगे.
कहां लाइव देख पाएंगे टीम इंडिया का अगला मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का आनंद ले सकते हैं. वहीं स्टार स्पोर्ट्स तेलगू, कन्नड़ और अन्य पर भी अलग-अलग भाषाओं में इसका प्रसारण होगा. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का आनंद आप उठा पाएंगे.
Hitman ka vaar, King ka prahaar! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 23, 2026
Rohit and Virat are back, and the stage is ready for another blockbuster! ????
Watch them in action #INDvWI 1st ODI ???? SUN, 27th SEP, 1 PM#IndianCricketTeam #TeamIndia #ROKO #RohitSharma #ViratKohli pic.twitter.com/cKwSRdbpY9
भारत का वनडे स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.
वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड
शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.
ये भी पढ़ें : 'कड़ी मेहनत और उम्दा प्रदर्शन ने उन्हें...' ट्रोलर्स को दिग्गज का करारा जवाब, शुभमन गिल को किस वजह से बताया सुपरस्टार
The Paradise X Review: नानी की एंट्री पर खूब बची तालियां, राघव जुयाल ने नहीं छोड़ी कोई कसर, ऑडियंस से सुन लीजिए 'द पैराडाइज' का रिव्यू
The Paradise X Review: पिछले 47 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश अकेले राज कर रही थी. इस फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक हर नई रिलीज फिल्म को पीछे धकेलने का काम किया, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि इसका तोड़ मिल चुका है. साउथ सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल (Raghav Juyal) की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है. सुपरस्टार नानी की पैन इंडिया रिलीज फिल्म द पैराडाइज ने आज यानी 24 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. नानी की इस एक्शन थ्रिलर ने अपने एडवांस बुकिंग कलेक्शन से ही हनुमान अंश को आंखे दिखाना शुरू कर दिया था.
इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन जबरदस्त रहा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नानी और राघव जुयाल की फिल्म के रिव्यूज आ चुके हैं, जो वाकई कमाल के हैं. पहले ही शो के बाद फैंस ने 'द पैराडाइज' को प्यार देना शुरू कर दिया है. अगर आप भी राघव जुयाल की फिल्म 'द पैराडाइज' देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले इसके एक्स रिव्यू जरूर चेक कर लेने चाहिए। आइए देखें, 'द पैराडाइज' का एक्स रिव्यू कैसा है?
'द पैराडाइज' का सोशल मीडिया रिव्यू (The Paradise Social Media Review)
Nani Entry scene.....???????? Ramp.... Ramp.... ???????????????? #TheParadise https://t.co/SmaDfbCbAN
— ???????????????????? ???????????????????????? (@RaghuPrinc51127) September 23, 2026
The Natural Star ⭐ #Nani #Anirudh given the best Introduction for Nani???????????????? #Anirudh #Paradise https://t.co/itdswSRuzF
— Dr. ???????????????????????? ???????????????????????????? (@BhuktarA) September 23, 2026
'द पैराडाइज' एक्स रिव्यू (The Paradise X Review)
Nani makes his entry around 15 minutes into the film, with a solid fight sequence! ???? The Telangana accent feels very authentic, though some dialogues are a little hard to catch. Overall, the first 20 minutes are seriously pumped up! ???? #TheParadise
— CineWorldX (@CineWorldX) September 23, 2026
Thank you for your prompt response, Hon’ble Chief Minister @revanth_anumula Garu. We completely understand the importance of public safety, especially with the Ganesh Nimarjanam arrangements. We would not want to add any burden to the police department or cause any inconvenience to the ongoing arrangements. We will respect and abide by the final decision of the police department. If there are any complications from a safety or crowd-management perspective, we will completely understand and be happy to skip the visit. Thank you once again for your consideration and guidance sir.
— Nani (@NameisNani) September 23, 2026
खबर अपडेट की जा रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










