Responsive Scrollable Menu

26 सितंबर से 8 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, परम मित्र की राशि में आ रहे बुध

Mercury transit in libra: व्यापार और तर्कशक्ति के कारक बुध अपनी राशि में बदलाव करते हुए अब अपने परम मित्र की राशि में आने वाले हैं। जानें मित्र राशि में बुध गोचर से किन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत।

Continue reading on the app

टीम इंडिया कब खेलेगी अपना अगला मैच, जानिए किस टीम के खिलाफ कितनी तारीख को कहां होगा मुकाबला

Team India next match : भारत के क्रिकेट फैंस काफी दिनों इंडियन मेंस क्रिकेट टीम को एक्शन में देखने के लिए तरह रहे हैं. टीम इंडिया ने अंतिम सीरीज अफगानिस्तान के खिालफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली थी, जहां पर भारतीय क्रिकेटर्स को पिछली बार 17 सितंबर को खेलते हुए देखा था. इसके बाद सिर्फ जापान के साथ एक 5-5 ओवर का मुकाबला हुआ, जो 22 सितंबर को खेला गया, लेकिन इसमें ज्यादा एक्शन देखने को नहीं मिला. अब भारतीय फैंस जानना चाह रहे हैं कि, टीम इंडिया अपना अगला मैच कब खेलने वाली है. तो आइए इस मैच की पूरी डिटेल्स जानते हैं. 

टीम इंडिया कब खेलेगी अपना अगला मैच

टीम इंडिया अपना अगला मैच 27 सितंबर यानी रविवार) को खेलने वाली हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 को खेला जाने वाला है. इस मैच में एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट फैंस को मजा आने वाला है, क्योंकि उनको अनुभनी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा.

किस मैदान पर टीम इंडिया खेलेगी अगला मैच 

इंडियन क्रिकेट टीम अपना अलगा मैच केरल में खेलने वाली हैं. भारत और वेस्टइंडीज की टीम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पहला वनडे मैच खेलने वाली हैं. इस मैदान पर मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी और स्टार गेंदबाज टीम इंडिया के लिए धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे. 

कितने बजे से शुरू होगा टीम इंडिया का अगला मैच

भारत और वेस्टइंडीज की टीम तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेलने वाली हैं. वहीं इस मैच का टॉस 1:30 बजे होगा, जिसके लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल मैदान पर आएंगे. गिल उसी समय बताएंगे कि वो किस-किस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में जगह दे रहे हैं. इस मैच में युवा खिलाड़ियों गुरनूर बराड़ और नमन धीर को भी जगह मिलने के चांस होंगे.

कहां लाइव देख पाएंगे टीम इंडिया का अगला मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का आनंद ले सकते हैं. वहीं स्टार स्पोर्ट्स तेलगू, कन्नड़ और अन्य पर भी अलग-अलग भाषाओं में इसका प्रसारण होगा. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का आनंद आप उठा पाएंगे. 

भारत का वनडे स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड 

शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.

ये भी पढ़ें : 'कड़ी मेहनत और उम्दा प्रदर्शन ने उन्हें...' ट्रोलर्स को दिग्गज का करारा जवाब, शुभमन गिल को किस वजह से बताया सुपरस्टार

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा

एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। वहीं, महिलाओं की ट्रिपल जंप स्पर्धा में उनकी साथी खिलाड़ी आशा इलांगो बहुत कम अंतर से पोडियम पर जगह बनाने से चूक गईं और चौथे स्थान पर रहीं, जबकि निहारिका वशिष्ठ 10वें स्थान पर रहीं। सीमा आखिर तक मेडल की दौड़ में बनी रहीं, जबकि विनफ्रेड यावी और नोज़ोमी तनाका गोल्ड और सिल्वर मेडल के लिए स्प्रिंट फ़िनिश में मुकाबला कर रही थीं। सीमा ने आखिरी दौर में पीछे चल रहे ग्रुप से आगे निकलकर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत के एथलेटिक्स मेडल टैली में एक और मेडल जोड़ा।

इसे भी पढ़ें: Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि जापान की नोज़ोमी तनाका 32:41.54 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और सिल्वर मेडल हासिल किया। भारत की सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10,000 मीटर फ़ाइनल में 32:50.05 का समय लेकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। इस बीच, आशा ने 13.83 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, जो चीन की ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली ली यी के स्कोर के बराबर थी। हालांकि, भारतीय एथलीट ब्रॉन्ज़ मेडल से चूक गईं क्योंकि उनका दूसरा सबसे अच्छा प्रयास 13.65 मीटर का था, जो ली यी के 13.79 मीटर के प्रयास से कम था। आशा का छठा और आखिरी प्रयास 13.59 मीटर का रहा, जिससे शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह मेडल की दौड़ से बाहर रह गईं।

ली यी ने अपने छह प्रयासों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें ब्रॉन्ज़ मेडल मिला, जबकि उज़्बेकिस्तान की शरीफ़ा दावरोनोवा ने 14.35 मीटर के अपने अब तक के सबसे अच्छे प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीता। आशा चौथे स्थान पर रहीं और मेडल की दौड़ में बहुत कम अंतर से चूक गईं; दोनों एथलीटों का बेस्ट मार्क 13.83 मीटर रहा, इसलिए अंतिम रैंकिंग का फ़ैसला दूसरे सबसे अच्छे जंप के आधार पर किया गया।

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026 में बॉक्सर Parveen क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, Sakshi Choudhary और Sumit Kundu बाहर

वहीं, इस कॉन्टिनेंटल इवेंट में भारत के एथलेटिक्स अभियान के दौरान निहारिका 10वें स्थान पर रहीं। एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट अनामिका अनीश और पूजा महिला हेप्टाथलॉन के पहले दिन मेडल की स्थिति से बाहर रहीं। अनामिका अपनी 200 मीटर हीट में चौथे स्थान पर रहीं और अभी कुल मिलाकर सातवें स्थान पर हैं, जबकि पूजा अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहीं और स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर हैं।

Thu, 24 Sep 2026 19:03:00 +0530

  Videos
See all

DEFCON 2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह | Rajnath Singh at News18 DEFCON 2026 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T14:12:35+00:00

Rahul Gandhi Press Conference: राहुल ने दी ज्ञानेश कुमार को बड़ी धमकी.? | Election Commission | CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T14:12:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers