Responsive Scrollable Menu

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! धर्म नहीं परंपरा तय करेगी आदिवासी पहचान, ST दर्जा होगा खत्म

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा अपने आप खत्म नहीं होता। लेकिन संबंधित मामले में महिला जमीन खरीदने के समय अपनी जनजातीय पहचान और समुदाय से जुड़ाव साबित नहीं कर सकी, जिसके चलते कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी।

Continue reading on the app

Fitness Tips: ग्लूट्स को मजबूत बनाने के लिए करें ये 7 आसान एक्सरसाइज, बिगिनर्स भी कर सकते हैं ट्राई

Glute Workout for Beginners: ग्लूट्स और हिप्स के आसपास की मांसपेशियां सिर्फ बॉडी शेप के लिए ही जरूरी नहीं होतीं। ये चलने, सीढ़ियां चढ़ने, उठने-बैठने और शरीर का बैलेंस बनाए रखने जैसे रोजमर्रा के कामों में भी भूमिका निभाती हैं।अगर लंबे समय तक बैठने या रोजमर्रा की कम एक्टिविटी के कारण शरीर के निचले हिस्से में कमजोरी महसूस होती है, तो ग्लूट्स की एक्सरसाइज मददगार हो सकती हैं।

अगर आप पहली बार ग्लूट वर्कआउट शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत आसान एक्सरसाइज से करना और सही फॉर्म पर ध्यान देना बेहतर रहता है।

1. ग्लूट ब्रिज
पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर पैर जमीन पर रखें। अब कूल्हों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं, ऊपर पहुंचकर ग्लूट्स को हल्का टाइट करें और फिर कंट्रोल के साथ नीचे आएं। यह बिगिनर्स के लिए आसान एक्सरसाइज मानी जाती है।

2. स्क्वाट
पैरों को कंधों की चौड़ाई के आसपास रखें। अब कुर्सी पर बैठने जैसी पोजिशन में धीरे-धीरे नीचे जाएं और फिर ऊपर आएं। स्क्वाट ग्लूट्स के साथ जांघों और पैरों की मांसपेशियों पर भी काम करता है।

3. लंजेस
एक पैर को आगे रखें और शरीर को धीरे-धीरे नीचे ले जाएं। फिर उसी पैर से पुश लेते हुए वापस शुरुआती स्थिति में आएं और दूसरी तरफ से दोहराएं। लंजेस ग्लूट्स और पैरों की स्ट्रेंथ के साथ बैलेंस पर भी काम करते हैं।

4. डॉन्की किक्स
चारों हाथ-पैरों के बल जमीन पर आएं। एक पैर के घुटने को मोड़े रखते हुए उसे पीछे और ऊपर की ओर उठाएं। फिर धीरे से नीचे लाएं और दूसरी तरफ से दोहराएं। शुरुआत में मूवमेंट को धीमा और कंट्रोल में रखना बेहतर है।

5. हिप थ्रस्ट
पीठ के ऊपरी हिस्से को किसी मजबूत बेंच या सपोर्ट पर रखें और पैरों को जमीन पर टिकाएं। अब कूल्हों को ऊपर उठाएं और ऊपर की स्थिति में ग्लूट्स को हल्का टाइट करें। बिगिनर्स इसे पहले बिना वजन के सीख सकते हैं।

6. स्टेप-अप
एक मजबूत और स्थिर प्लेटफॉर्म पर एक पैर रखें और उसी पैर से शरीर को ऊपर उठाएं। फिर सावधानी से नीचे आएं और पैर बदलकर दोहराएं। यह एक्सरसाइज ग्लूट्स और पैरों के साथ बैलेंस पर भी काम करती है।

7. बल्गेरियन स्प्लिट स्क्वाट
एक पैर को पीछे किसी मजबूत सपोर्ट पर रखें और दूसरे पैर पर वजन रखते हुए धीरे-धीरे नीचे जाएं। फिर शुरुआती पोजिशन में वापस आएं। यह बाकी एक्सरसाइज की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकती है, इसलिए शुरुआत में इसे अपनी क्षमता के अनुसार ही करें।

वर्कआउट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • एक्सरसाइज शुरू करने से पहले हल्का वार्मअप करें।
  • हर मूवमेंट को जल्दी-जल्दी करने के बजाय कंट्रोल के साथ करें।
  • शुरुआत में अपनी क्षमता के हिसाब से कम रेपिटिशन रखें।
  • फॉर्म बिगड़ने लगे तो रुकें और आराम करें।
  • एक्सरसाइज के दौरान तेज या असामान्य दर्द हो तो उसे नजरअंदाज न करें।

यह भी पढ़ें: बिजी शेड्यूल में भी सेहत का रखें ख्याल, सुबह उठने से रात को सोने तक अपनाएं ये 10 आदतें

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय विमेंस हॉकी का मुकाबला आज, कबड्डी का सेमीफाइनल भी:एशियन गेम्स में 8 मेडल इवेंट में इंडिया की दावेदारी; शूटिंग-एथलेटिक्स में गोल्ड का मौका

एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस हॉकी टीम पुल-B के मुकाबले में आज जापान से भिड़ेगी। टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0, इंडोनेशिया को 17-1 और थाईलैंड को 20-1 को हराया है। शुक्रवार को भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीम सेमीफाइनल खेलगी। कुल 8 मेडल में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। टीम के पास शूटिंग और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा। दिनभर में कुल 37 गोल्ड पर फैसला होगा। स्वीमिंग में सबसे ज्यादा 7 गोल्ड दांव पर होंगे। वहीं एथलेटिक्स में 6, जबकि आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 5 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। सुबह शूटिंग और कैनो स्प्रिंट से शुरुआत सुबह 6:15 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। 6:30 बजे प्रोहित बरई और प्रसन्ना कुमार पुरुष कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल खेलेंगे। 7:15 बजे एपीएस तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के फाइनल में उतरेंगे। 8:10 बजे धनामंजुरी ख्वैरकपाम, पूजा, सोनिया देवी फेइरेम्बम और पार्वती गीता महिला कयाक फोर 500 मीटर फाइनल खेलेंगी। क्वालिफाई करने पर 8:30 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में उतर सकती हैं। विमेंस हॉकी में जापान से मुकाबला हॉकी का मुकाबला सुबह 7:30 बजे से भारत और जापान की महिला टीमों के बीच होगा। इसी दौरान टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे। 6:30 बजे दिया चिताले-मानुष शाह और हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ियां मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। 7:30 बजे जी. साथियान-हरमीत देसाई पुरुष डबल्स राउंड-2 में उतरेंगे। बैडमिंटन में 6:10 बजे ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में खेलेंगे। 12:30 बजे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी पुरुष डबल्स के पहले राउंड में उतरेंगे। कबड्डी में महिला टीम नेपाल, पुरुष थाईलैंड के खिलाफ उतरेंगे सुबह 9:30 बजे भारतीय महिला कबड्डी टीम नेपाल के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद 10:45 बजे पुरुष टीम थाईलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमें जीतीं तो फाइनल में उनके पास गोल्ड जीतने का मौका रहेगा। स्क्वैश में क्वार्टरफाइनल सुबह 9:15 बजे अभय सिंह पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में जापान के रयूनोसुके त्सुकुए से खेलेंगे। 10 बजे अनाहत सिंह महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में तन्वी खन्ना के सामने होंगी। 10:45 बजे वीर चोटरानी पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में मुहम्मद इरफान से मुकाबला करेंगे। सुबह 7 बजे जोशना चिनप्पा-वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेगी। बॉक्सिंग में सचिन और प्रीति बॉक्सिंग में सुबह 10:15 बजे सचिन सिवाच राउंड ऑफ-16 में UAE के अबू जाजेह मोहम्मद से भिड़ेंगे। दोपहर 2:15 बजे प्रीति पवार का मुकाबला उत्तर कोरिया की मी चोल पांग से होगा। इसके अलावा टेबल टेनिस में सुबह 9 बजे यशस्विनी घोरपड़े, 9:45 बजे श्रीजा अकुला और 10:30 बजे मानव ठक्कर अपने-अपने सिंगल्स राउंड-2 मुकाबले खेलेंगे। एथलेटिक्स में 4 मेडल इवेंट दोपहर 3:35 बजे मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन महिला शॉट पुट फाइनल में उतरेंगी। 4:33 बजे सिंधुश्री गणेशा और बारानिका एलंगोवाल महिला पोल वॉल्ट फाइनल खेलेंगी। शाम 5:02 बजे गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 5:10 बजे दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार पुरुष हैमर थ्रो फाइनल में हिस्सा लेंगे। 100 मीटर में अनीमेश और गुरिंदरवीर शाम 4:11 बजे गुरिंदरवीर सिंह और 4:19 बजे अनीमेश कुजूर पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों शाम 6:50 बजे फाइनल में दौड़ सकते हैं। इसके अलावा शाम 5:53 बजे किरण महिला 400 मीटर हीट्स, 6:01 बजे प्राची महिला 400 मीटर हीट्स और 6:21 बजे विशाल टीके पुरुष 400 मीटर हीट्स में हिस्सा लेंगे। ई-स्पोर्ट्स में साउथ कोरिया से मुकाबला सुबह 7:55 बजे भारत की टीम पोकेमॉन यूनाइट में साउथ कोरिया के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा दिनभर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, फेंसिंग, बॉक्सिंग और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपने मुकाबले खेलेंगे। 25 सितंबर को भारत का शेड्यूल: Fri, 25 Sep 2026 00:00:00

  Videos
See all

Greater Noida Bus Fire: बस ड्राइवर और कंडक्टर ने लापरवाही की? | Greater Noida | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T00:40:53+00:00

UP Politics: सीएम योगी पर बोले कांग्रेस नेता अजय राय | #ajayrai #hindinews #eci #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T00:44:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers