Responsive Scrollable Menu

Bank Strike: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 27 को रविवार के दिन क्यों खुले रहेंगे बैंक? आया बड़ा अपडेट

Bank Strike: महीने के अंतिम दिनों में आम जनता को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने तीन दिनों की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. यह हड़ताल 28 सितंबर सोमवार से शुरू होकर 30 सितंबर बुधवार तक चलेगी.

साप्ताहिक अवकाश के तुरंत बाद होने वाली इस हड़ताल के कारण बैंकिंग कामकाज पर गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. मुख्य रूप से सप्ताह में पांच दिन काम करने की अपनी पुरानी मांग को लेकर बैंक यूनियनें यह कदम उठा रही हैं. इस स्थिति को देखते हुए सरकारी बैंकों ने भी अपने ग्राहकों को पहले से संदेश भेजकर अलर्ट करना शुरू कर दिया है ताकि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा सकें.

ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: मृतकों के परिवार को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की मदद

ग्राहकों को राहत देने के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

लगातार पांच दिनों तक बैंक सेवाएं बाधित रहने से आम नागरिकों को होने वाली भारी असुविधा को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अहम और बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय बैंक ने हड़ताल से ठीक एक दिन पहले यानी 27 सितंबर को रविवार होने के बावजूद सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सामान्य दिनों की तरह खुला रखने की विशेष मंजूरी दी है. वित्त मंत्रालय के निर्देशों के तहत रविवार को बैंकों की सभी शाखाएं, प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम से जुड़ी शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह से कार्यशील रहेंगे. इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हड़ताल की अवधि के दौरान लोगों को नकदी और अन्य बुनियादी बैंकिंग जरूरतों के लिए भटकना न पड़े.

हड़ताल टालने की कोशिशें और प्रभावित होने वाली सेवाएं

केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से लगातार बातचीत की जा रही है और ग्राहकों के हितों का हवाला देते हुए हड़ताल वापस लेने या टालने की अपील की जा रही है. सरकार का कहना है कि आम जनता को निर्बाध सेवाएं देना उनकी पहली प्राथमिकता है. इसके बावजूद यदि हड़ताल होती है, तो ग्राहकों के कई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं. शाखाओं में जाकर नकद जमा करने या निकालने, चेक क्लियरिंग, केवाईसी अपडेट कराने और दस्तावेजों को जमा करने जैसे कामों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. इसी वजह से ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे रविवार के अतिरिक्त कार्यदिवस का लाभ उठाकर अपने समय-संवेदनशील कामों को पहले ही पूरा कर लें.

ये भी पढ़ें: Ganesh Visarjan 2026: आज या कल, कब किया जाएगा गणपति विसर्जन? जानें सही तारीख

Continue reading on the app

भारतीय शेयर बाजार में एनएसई की सुस्त शुरुआत, 0.84 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ हुआ लिस्ट

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने गुरुवार को दलाल स्ट्रीट पर कमजोर शुरुआत की। एनएसई का शेयर बीएसई पर 1,800 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ, जो उसके इश्यू प्राइस 1,785 रुपए के मुकाबले केवल 0.84 प्रतिशत अधिक है।

लंबे समय से इंतजार किए जा रहे एनएसई का आईपीओ 17 सितंबर से 21 सितंबर तक खुला था और इसे 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इश्यू का आकार 22,568.94 करोड़ रुपए था, जबकि निवेशकों ने 90,287.33 करोड़ रुपए की बोलियां लगाईं।

एनएसई आईपीओ का प्राइस बैंड 1,700-1,785 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) था, जिसके तहत मौजूदा शेयरधारकों ने 12.64 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की।

एनएसई आईपीओ, 2024 में हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपए के आईपीओ के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू था।

इस बीच, शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले एनएसई आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) तेजी से गिरावट देखी गई थी। बुधवार को प्रीमियम घटकर कथित तौर पर 43 रुपए प्रति शेयर रह गया था।

इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट में सेंटीमेंट काफी मजबूत था और प्रीमियम लगभग 200 रुपए प्रति शेयर तक पहुंच गया था। इससे 8 प्रतिशत से अधिक के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा था।

एनएसई आईपीओ निवेशकों की विभिन्न श्रेणियों में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) हिस्से में सबसे अधिक मांग देखने को मिली और यह 12.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) का हिस्सा 6.55 गुना और रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (आरआईआई) का हिस्सा 1.39 गुना सब्सक्राइब हुआ।

एनएसई की आय का एक बड़ा हिस्सा ट्रांजैक्शन चार्ज से आता है। वित्त वर्ष 2026 में ऑपरेशंस से होने वाले राजस्व में ट्रांजैक्शन चार्ज का योगदान 78.65 प्रतिशत रहा। इसमें अकेले ऑप्शंस ट्रेडिंग का योगदान परिचालन राजस्व में 60 प्रतिशत से अधिक था। यह एक्सचेंज की डेरिवेटिव्स गतिविधियों पर निर्भरता को दर्शाता है।

एक्सचेंज की प्रमुख बाजार क्षेत्रों में मजबूत मौजूदगी बनी हुई है। वित्त वर्ष 2026 में इक्विटी कैश सेगमेंट में एनएसई की बाजार हिस्सेदारी करीब 93 प्रतिशत, इक्विटी फ्यूचर्स में 99.79 प्रतिशत, प्रीमियम टर्नओवर के आधार पर इक्विटी ऑप्शंस में 74.71 प्रतिशत और करेंसी फ्यूचर्स में 99.48 प्रतिशत रही।

हालांकि, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में इक्विटी ऑप्शंस बाजार में एनएसई की हिस्सेदारी घटकर 68.48 प्रतिशत रह गई।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, गुल-कहरोटे की स्पिन के आगे ढेर हुई मेजबान टीम

Afghanistan vs Japan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार आगाज किया है। निस्शिन में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में अफगानिस्तान ने मेजबान जापान को 48 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे, लेकिन उसके स्पिन गेंदबाजों ने जापान को महज 81 रन पर समेट दिया।

130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत खराब नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की और आठवें ओवर तक 53 रन पर दो विकेट गंवाए थे। यहां से अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया।

राइट आर्म रिस्ट स्पिनर अरब गुल ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू को यादगार बना दिया। उन्होंने महज 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गुल ने 12वें और 14वें ओवर में दो-दो विकेट लेकर जापान की पारी की कमर तोड़ दी। उनकी गेंदबाजी के सामने जापान 60 रन पर 4 विकेट से 63 रन पर 8 विकेट तक पहुंच गया।

इसके बाद अब्दुल्लाह अहमदजई और बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया कहरोटे ने बाकी बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। कहरोटे ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अहमदजई को 2 सफलता मिली। जापान की पूरी टीम 19.3 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। जापान की ओर से सकुरानो-थॉमस ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 129 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद अकरम ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान दरविश रसूली ने 29 और करीम जनत ने 21 रन बनाए।

जापान के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को शुरुआती 15 ओवर में छह रन प्रति ओवर से कम की रन गति पर बांधे रखा। राइट आर्म तेज गेंदबाज शोमा सुगाया-स्लेटर और ऑफ स्पिनर इब्राहिम ताकाहाशी ने दो-दो विकेट लिए।

हालांकि, मोहम्मद इशाक ने आखिर में तेजी से रन बनाकर अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने नंबर-6 पर उतरकर सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।

यह जापान के लिए भारत के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले के दो दिन बाद आया एक और मुकाबला था। अब ग्रुप-ए में अफगानिस्तान और जापान के सामने नेपाल की चुनौती होगी। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।

Thu, 24 Sep 2026 11:23:48 +0530

  Videos
See all

Delhi: 18 महीने के बच्चे पर कुत्ते का हमला #Delhi #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:05:10+00:00

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers