समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना: युवक के साथ जा रही लड़की से छेड़खानी, VIDEO वायरल
समस्तीपुर में बांध किनारे युवती से कथित छेड़खानी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है. जानिए पूरा मामला.
The post समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना: युवक के साथ जा रही लड़की से छेड़खानी, VIDEO वायरल appeared first on Prabhat Khabar.
Gautam Adani ने Kolkata में की पूजा-अर्चना, 2000 बिस्तरों वाले अस्पताल की रखेंगे आधारशिला
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बृहस्पतिवार को कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद उनका कार्यक्रम एक अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने तथा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में सत्ता में आने के बाद पहलीबार बुधवार की रात कोलकाता पहुंचे अदाणी ने बृहस्पतिवार सुबह प्रसिद्ध काली मंदिर जाकर देवी का आशीर्वाद लिया और आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले पूजा की। दिन में बाद में वह कोलकाता के पास न्यू टाउन के एक्शन एरिया-2 में बनने वाले 2,000 बिस्तरों वाले अदाणी आरोग्य मंदिर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे।
अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि अस्पताल में आधे बिस्तर गरीब मरीजों के लिए आरक्षित होंगे। हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि अदाणी की मुख्यमंत्री के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत पश्चिम बंगाल के लिए नए औद्योगिक परियोजनाओं का आधार बन सकती है और इससे राज्य में निवेश के नए अवसर खुल सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि बातचीत में राज्य में प्रस्तावित अन्य शहरी नवीनीकरण पहलों पर भी चर्चा हो सकती है, जिनमें कुमारतुली घाट का जारी पुनर्विकास और ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग का नवीनीकरण शामिल है। दिन में बाद में अदाणी एक उद्योग मंडल को संबोधित करने और उसके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने वाले हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









