Responsive Scrollable Menu

बिना दूध वाले प्रोडक्ट 'पनीर' नाम से नहीं बिकेंगे:एनालॉग प्रोडक्ट्स के पैकेट पर स्टार्च-वेजिटेबल ऑयल लिखना जरूरी होगा, FSSAI ने ड्राफ्ट जारी किया

FSSAI ने एनालॉग पनीर को लेकर नया ड्राफ्ट जारी किया है। इसमें पनीर और उससे मिलते-जुलते एनालॉग प्रोडक्ट्स की बिक्री और लेबलिंग के नियमों को कड़ा करने का प्रस्ताव सरकार को दिया है। इस नए प्रस्ताव के तहत, जिन प्रोडक्ट्स को दूध के बजाय अन्य चीजों जैसे वेजिटेबल ऑयल या स्टार्च से तैयार किया जाता है, उनके नाम, लेबलिंग या मार्केटिंग में 'पनीर' शब्द का इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की तैयारी है। FSSAI का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को इस बात की पारदर्शी और सटीक जानकारी देना है कि वे बाजार से असल में क्या खरीद रहे हैं, ताकि असली और एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स के बीच का भ्रम खत्म हो सके। 60 दिनों के भीतर मांगे गए सुझाव और आपत्तियां FSSAI ने इस ड्राफ्ट प्रपोजल पर सभी स्टेकहोल्डर्स, डेयरी इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और आम जनता से प्रतिक्रियाएं मांगी हैं। क्या है FSSAI का नया प्रस्ताव और क्यों पड़ी इसकी जरूरत? अभी बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं जो दिखने और स्वाद में बिल्कुल पनीर जैसे होते हैं, लेकिन उन्हें बनाने में दूध या दूध से बने तत्वों की जगह नॉन-डेयरी इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। लोग इन्हें असली दूध से बना पनीर समझकर खरीद लेते हैं। FSSAI के ड्राफ्ट नियमों के मुताबिक, डेयरी कैटेगिरी में बेचे जाने वाले एनालॉग प्रोडक्ट्स को अब 'पनीर' नाम से प्रमोट या सेल करने की इजाजत नहीं होगी। अगर किसी उत्पाद में दूध की जगह वेजिटेबल फैट, पाम ऑयल, स्टार्च या कोई अन्य नॉन-डेयरी एलिमेंट मिलाया गया है, तो कंपनियों को पैकेट पर उसकी वास्तविक पहचान और सामग्री स्पष्ट रूप से लिखनी होगी। डेयरी और एनालॉग पनीर में अंतर क्या एनालॉग पनीर सेहत के लिए खतरनाक है? सिर्फ एनालॉग पनीर होना ही खतरनाक नहीं है। खतरा तब होता है, जब इसे बनाने में घटिया तेल, जरूरत से ज्यादा वनस्पति तेल या तय मानकों से कम गुणवत्ता वाला कच्चा माल इस्तेमाल किया जाए। ऐसा पनीर अगर लंबे समय तक खाया जाए तो सबसे पहले इसका असर दिल, पेट और शरीर को मिलने वाले पोषण पर पड़ता है। डाइटीशियन नेहा शर्मा के मुताबिक, इसमें इस्तेमाल होने वाला घटिया या ज्यादा प्रोसेस्ड तेल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। इससे दिल की नसों में रुकावट आने और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ सकता है, अगर लंबे समय तक ऐसा खाना खाते रहें तो लिवर और किडनी पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। सबसे जल्दी असर पाचन तंत्र पर दिखता है। असली पनीर आसानी से पच जाता है, लेकिन एनालॉग पनीर में मिला स्टार्च और दूसरे पदार्थ कई लोगों में गैस, पेट फूलना, एसिडिटी या दस्त जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। सबसे बड़ा नुकसान यह है कि लोग इसे प्रोटीन के लिए खाते हैं, लेकिन अगर इसमें दूध की मात्रा कम और दूसरे पदार्थ ज्यादा हैं तो शरीर को उतना प्रोटीन, कैल्शियम और दूसरे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते, जितने असली पनीर से मिलने चाहिए। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बैन हाल ही में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात की सरकारों ने ‘एनालॉग पनीर’ के प्रोडक्शन, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर बैन लगाया है। दरअसल, राज्यों में कई जगह इसे डेयरी पनीर बताकर बेचा जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही थी। कुछ मामलों में इसकी क्वालिटी, लेबलिंग और फूड सेफ्टी मानकों की अनदेखी भी हो रही थी। घर पर असली और एनालॉग पनीर की पहचान कैसे करें? इन 3 तरीकों से पहचान की जा सकती है…

Continue reading on the app

ग्रेटर नोएडा: स्लीपर बस में लगी भयंकर आग, 9 लोगों की जलकर मौत; PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. 26 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया. पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया.

The post ग्रेटर नोएडा: स्लीपर बस में लगी भयंकर आग, 9 लोगों की जलकर मौत; PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, गुल-कहरोटे की स्पिन के आगे ढेर हुई मेजबान टीम

Afghanistan vs Japan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार आगाज किया है। निस्शिन में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में अफगानिस्तान ने मेजबान जापान को 48 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे, लेकिन उसके स्पिन गेंदबाजों ने जापान को महज 81 रन पर समेट दिया।

130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत खराब नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की और आठवें ओवर तक 53 रन पर दो विकेट गंवाए थे। यहां से अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया।

राइट आर्म रिस्ट स्पिनर अरब गुल ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू को यादगार बना दिया। उन्होंने महज 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गुल ने 12वें और 14वें ओवर में दो-दो विकेट लेकर जापान की पारी की कमर तोड़ दी। उनकी गेंदबाजी के सामने जापान 60 रन पर 4 विकेट से 63 रन पर 8 विकेट तक पहुंच गया।

इसके बाद अब्दुल्लाह अहमदजई और बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया कहरोटे ने बाकी बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। कहरोटे ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अहमदजई को 2 सफलता मिली। जापान की पूरी टीम 19.3 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। जापान की ओर से सकुरानो-थॉमस ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 129 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद अकरम ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान दरविश रसूली ने 29 और करीम जनत ने 21 रन बनाए।

जापान के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को शुरुआती 15 ओवर में छह रन प्रति ओवर से कम की रन गति पर बांधे रखा। राइट आर्म तेज गेंदबाज शोमा सुगाया-स्लेटर और ऑफ स्पिनर इब्राहिम ताकाहाशी ने दो-दो विकेट लिए।

हालांकि, मोहम्मद इशाक ने आखिर में तेजी से रन बनाकर अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने नंबर-6 पर उतरकर सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।

यह जापान के लिए भारत के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले के दो दिन बाद आया एक और मुकाबला था। अब ग्रुप-ए में अफगानिस्तान और जापान के सामने नेपाल की चुनौती होगी। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।

Thu, 24 Sep 2026 11:23:48 +0530

  Videos
See all

Delhi: 18 महीने के बच्चे पर कुत्ते का हमला #Delhi #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:05:10+00:00

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers