ड्राइवर-कंडक्टर की सिगरेट बनी 9 यात्रियों की मौत का कारण, यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर FIR में हुआ बड़ा खुलासा
Yamuna Expressway Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. सुबह सुबह हादसे ने पूरे देश को हैरान कर दिया. अब आग लगने के कारणों का खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक आग की वजह ड्राइवर-कंडक्टर की सिगरेट बताई जा रही है. यात्रियों ने दोनों को धूम्रपान के लिए मना भी किया था.
बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में देर रात एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे. बस बिहार नंबर की थी. हादसे में 9 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. FIR के मुताबिक, यात्रियों को बस के अंदर जलने की गंध आ रही थी, जबकि ड्राइवर और क्लीनर कथित तौर पर धूम्रपान करते रहे. पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है; आशंका है कि आग यमुना एक्सप्रेसवे पर बस के इंजन से शुरू हुई थी.
Greater Noida sleeper bus fire killed 9. FIR says passengers smelled burning inside while the driver and cleaner allegedly kept smoking. Police arrested the driver and cleaner; suspect fire started from the bus engine on Yamuna Expressway.
— ANI (@ANI) September 24, 2026
According to FIR, when passengers… https://t.co/udoxnMaZrk
यात्रियों को चुप रहने की दी धमकी
FIR के अनुसार, जब यात्रियों ने बस के अंदर धूम्रपान करने पर आपत्ति जताई, तो ड्राइवर और कंडक्टर हंसते रहे और यात्रियों को चुप रहने की धमकी दी. जल्द ही, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया.
यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस जलकर खाक, 9 यात्रियों की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान
यूपी के महोबा जा रही थी बस
सीएफओ प्रदीप कुमार दुबे के मुताबिक, रात के समय बस में अचानक आग लगी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की. बस का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-32 PA 8647 बताया गया है. बस नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से यूपी के महोबा जा रही थी.
CM योगी और पीएम मोदी ने ने 2-2 लाख मुआवजा का किया एलान
हादसे पर सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए व घायलों के लिए 50-50 हजार रूपए की मदद का ऐलान किया. वहीं पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया. प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
रक्षा मंत्री ने जताया शोक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर शोक जताया. उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से हुई यात्रियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. इस दर्दनाक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उनके शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
यह भी पढ़ें: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बस हादसा : वैष्णो देवी जा रहे एक श्रद्धालु की मौत, 40 घायल
पेरिस-मलेशिया छोड़िए, पार्टनर संग New Zealand की झीलों और बर्फीले पहाड़ों में खो जाइए, 7-8 दिन का ये रहा ट्रिप प्लान
New Zealand Trip: कभी ऐसी जगह घूमने का मन होता है जहां सुबह खिड़की खोलते ही ठंडी हवा चेहरे से टकराए, सामने पहाड़ हों और शाम किसी शांत झील के किनारे गुजर जाए. न्यूजीलैंड का साउथ आइलैंड ऐसी ही तस्वीर सामने रखता है. यहां क्राइस्टचर्च की खूबसूरत सड़कों से लेकर लेक टेकेपो और लेक पुकाकी की नीली झीलें, ओराकी माउंट कुक के बर्फीले पहाड़ और क्वीन्सटाउन की शांत वादियां तक एक ही ट्रिप में देखी जा सकती हैं. खास बात यह है कि 7-8 दिनों में इस हिस्से का अच्छा रोड ट्रिप बनाया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18











