Responsive Scrollable Menu

आग की लपटों के बीच 'बस रोको-बस रोको' चिल्लाते रहे यात्री, ड्राइवर ने नहीं सुनी..., जिससे गई लोगों की जान

यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे याद कर बस में सवार यात्री सिहर उठते हैं. दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई जिसमें 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे से बाल-बाल बचे यात्रियों ने अपनी आपबीती सुनाई जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप जाएगी.

Yamuna Expressway Bus Accident कब और कहां हुआ?

जानकारी के मुताबिक यह हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुआ है. बताया जा रहा है कि राज कल्पना ट्रैवल्स की यह स्लीपर बस दिल्ली से महोबा की तरफ जा रही थी जिसमें करीब 30 से 35 यात्री सवार थे.

'धक्का देकर किसी तरह बाहर निकला', यात्री ने बताई आपबीती 

पीछे की सीट पर सोए एक यात्री ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, "मैं गहरी नींद में था, अचानक पता चला कि बस में आग लग गई है. जिस वक्त मैं जागा, चारों तरफ इतना धुआं भर चुका था कि कुछ साफ दिखाई ही नहीं दे रहा था. बस पूरी तरह यात्रियों से भरी थी और हर कोई एक साथ बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था. मैं सबसे पीछे बैठा था और आग सामने की तरफ लगी थी इसलिए मुझे लोगों को धक्का देते हुए किसी तरह रास्ता बनाना पड़ा. घबराहट और भीड़ के बीच बस यही सोच रहा था कि जैसे भी हो, बाहर निकल जाऊं."

रिंकी ने बताया 'जूते तक नहीं पहन पाई, सिर्फ फोन लेकर भागी'

एक और यात्री रिंकी राजपूत ने बताया कि रात में अपने घर जाते हुए वह बस में सो रही थीं. उन्होंने कहा "अचानक किसी ने गेट पर जोर से आवाज़ की तभी मेरी नींद खुली. जब तक मैं उठकर कुछ समझ पाती, बस में भगदड़ मच चुकी थी. मैं अपना सामान तक नहीं उठा पाई. जूते पहनने का तो वक्त ही नहीं मिला, बस अपना फोन उठाया और किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश करने लगी।"

लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे

रिंकी ने आगे बताया, "अंदर लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे. धुआं इतना घना था कि सांस लेना भी मुश्किल हो रही थी. ठीक से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. मुझे ठीक से याद भी नहीं कि मैं बाहर कैसे निकली, बस इतना याद है कि किसी ने मुझे खींचकर बाहर निकाला।" रिंकी ने बताया कि आग सबसे पहले बस के अगले हिस्से में ड्राइवर की सीट के आसपास लगी थी और बहुत कम लोग ही समय रहते बाहर निकल पाए. रिंकी के मुताबिक पुलिस को मौके तक पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया.


खबर अपडेट की जा रही है

 

Continue reading on the app

ड्राइवर-कंडक्टर की सिगरेट बनी 9 यात्रियों की मौत का कारण, यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर FIR में हुआ बड़ा खुलासा

Yamuna Expressway Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. सुबह सुबह हादसे ने पूरे देश को हैरान कर दिया. अब आग लगने के कारणों का खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक आग की वजह ड्राइवर-कंडक्टर की सिगरेट बताई जा रही है. यात्रियों ने दोनों को धूम्रपान के लिए मना भी किया था.

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में देर रात एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे. बस बिहार नंबर की थी. हादसे में 9 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. FIR के मुताबिक, यात्रियों को बस के अंदर जलने की गंध आ रही थी, जबकि ड्राइवर और क्लीनर कथित तौर पर धूम्रपान करते रहे. पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है; आशंका है कि आग यमुना एक्सप्रेसवे पर बस के इंजन से शुरू हुई थी.

यात्रियों को चुप रहने की दी धमकी

FIR के अनुसार, जब यात्रियों ने बस के अंदर धूम्रपान करने पर आपत्ति जताई, तो ड्राइवर और कंडक्टर हंसते रहे और यात्रियों को चुप रहने की धमकी दी. जल्द ही, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस जलकर खाक, 9 यात्रियों की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

यूपी के महोबा जा रही थी बस

सीएफओ प्रदीप कुमार दुबे के मुताबिक, रात के समय बस में अचानक आग लगी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की. बस का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-32 PA 8647 बताया गया है. बस नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से यूपी के महोबा जा रही थी. 

CM योगी और पीएम मोदी ने  ने 2-2 लाख मुआवजा का किया एलान

हादसे पर सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए व घायलों के लिए 50-50 हजार रूपए की मदद का ऐलान किया. वहीं पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया. प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

रक्षा मंत्री ने जताया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर शोक जताया. उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से हुई यात्रियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. इस दर्दनाक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उनके शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

यह भी पढ़ें: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बस हादसा : वैष्णो देवी जा रहे एक श्रद्धालु की मौत, 40 घायल

Continue reading on the app

  Sports

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर की ट्रेनिंग, अब एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

तालिबानी खौफ के चलते अफगानी लड़की ने लड़का बनकर ट्रेनिंग की और अब एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता है। फरीबा हाशिमी ने तालिबानी हुकूमत को संदेश भी दिया है कि महिलाएं डरती नहीं हैं।  Thu, 24 Sep 2026 10:30:16 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia War Update: सऊदी में उतरी पाक सेना, हूतियों ने खदेड़ा? जीत गया ईरान! Saudi Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:15:32+00:00

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers