महाराष्ट्र UCC पैनल में कलह: जिसकी वजह से जस्टिस चव्हाण ने दिया इस्तीफा, अब वही पूर्व IAS अफसर बने सीनियर एडवाइजर
महाराष्ट्र में UCC का ड्राफ्ट तैयार कर रही उच्चस्तरीय कमेटी के भीतर छिड़ा आंतरिक विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर. सी. चव्हाण के अचानक इस्तीफे के ठीक दो दिन बाद राज्य सरकार ने पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह को कमेटी का 'सदस्य व वरिष्ठ सलाहकार' नियुक्त कर दिया. विवाद की असली वजह 19 सितंबर की बैठक बनी, जहां बिना किसी आधिकारिक पद के पहुंचे शत्रुघ्न सिंह ने पब्लिक फीडबैक के लिए बन रही वेबसाइट और ड्राफ्टिंग में बदलावों को लेकर सुझाव दिए थे.
THAR का आतंक: जयपुर से ग्रेटर नोएडा तक ये कैसा बवंडर, चलती फिरती कार क्यों बांटती है मौत?
Thar Terror: थार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह इसका दमदार लुक नहीं बल्कि सड़क पर हुए हादसे हैं. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार थार की टक्कर से सुप्रीम कोर्ट के वकील नीरज कुमार सिन्हा की मौत हो गई. उनकी पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में हैं. पुलिस ने आरोपी चालक आशीष पॉल को गिरफ्तार कर लिया है. जयपुर में भी ब्लैक थार ने स्कूटी सवार विजय पासवान को टक्कर मार दी. युवक गंभीर घायल है और वेंटिलेटर पर है. वहीं जम्मू में चलती थार से दो युवकों के बाहर लटके होने का वीडियो सामने आया है. तीनों घटनाओं ने सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लेकिन सवाल बस एक ही है कि आखिर थार चलाने वाले लोगों को हो क्या जाता है कि वह सड़क पर चल रहे आम लोगों को कुछ नहीं समझते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










