Garib Rath Express: सस्ते में AC का सफर! जानिए गरीब रथ क्यों है इतनी हिट और क्या था रेलवे का मास्टर प्लान
Low cost AC Tain Tickets: भारतीय रेलवे ने आम और मिडिल क्लास लोगों को सस्ते में एसी का सफर कराने के लिए 'गरीब रथ एक्सप्रेस' शुरू की थी। साल 2006 में चली इस ट्रेन में कोई लग्जरी सुविधा तो नहीं है, लेकिन सफर एकदम आरामदायक होता है। कम किराया, ज्यादा सीटें और हरे-पीले रंग के डिब्बे इसकी सबसे बड़ी पहचान हैं।
Yamuna Expressway Bus Fire | कश्मीरी गेट से महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की जलकर मौत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से उत्तर प्रदेश के महोबा के लिए रवाना हुई एक अनियंत्रित स्लीपर बस में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण आग लग गई। इस खौफनाक और दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत नौ लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक बस से धुएं का गुबार निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी बस आग के विकराल लपटों की चपेट में आ गई।
इसे भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड की कैंची से बची सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan, 25 सितंबर को होगी रिलीज
अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी तभी ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में अचानक आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद बस में धुआं भर गया और कुछ यात्री बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: इस्तीफा, गिरफ्तारी और दोबारा चुनाव की मांग: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष, पढ़ें 10 बड़े नेताओं के तीखे हमले
उन्होंने बताया कि घटना के समय कुछ यात्री सो रहे थे। दमकल, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बस के शीशे तोड़ने के साथ गैस कटर की मदद से उसके हिस्से काटकर फंसे यात्रियों और शवों को बाहर निकाला गया। कुछ मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
#WATCH | Greater Noida, UP | A passenger bus caught fire on the Yamuna Expressway. More details awaited. pic.twitter.com/6diWQ3dUcP
— ANI (@ANI) September 23, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi








