Responsive Scrollable Menu

चेस ओलिंपियाड-प्रज्ञानानंद और गुकेश ने दिलाई भारत को जीत:इंग्लैंड को 2.5-1.5 से हराया; महिला टीम ने जर्मनी को 3.5-0.5 से मात दी

46वें FIDE चेस ओलिंपियाड के 7वें राउंड में आर. प्रज्ञानानंद और डी. गुकेश की जीत से भारत की पुरुष टीम ने इंग्लैंड को 2.5-1.5 से हरा दिया। बुधवार को समरकंद में खेले गए मुकाबले में प्रज्ञानानंद ने टॉप बोर्ड और गुकेश ने चौथे बोर्ड पर जीत दर्ज की। इससे भारत ने पिछले राउंड में उज्बेकिस्तान से मिली हार के बाद वापसी की। प्रज्ञानानंद ने इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी निकिता वित्युगोव को हराया। उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए दबाव बनाया और क्वीन साइड पर हमला कर मुकाबला अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट में उनकी दूसरी जीत है। गुकेश लगातार अजेय वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने चौथे बोर्ड पर डैनियल हॉवर्ड फर्नांडीज को हराया। उन्होंने टाइम प्रेशर के दौरान 40वें मूव की गलती का फायदा उठाया। इसके बाद बढ़त को जीत में बदल दिया। गुकेश अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं। गुकेश ने इससे पहले भारत को पिछले दो चेस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस बार भी वह तीसरे लगातार गोल्ड की दौड़ में हैं। अर्जुन का ड्रॉ, निहाल हारे दूसरे बोर्ड पर अर्जुन एरीगैसी ने इंग्लैंड के माइकल एडम्स से ड्रॉ खेला। तीसरे बोर्ड पर निहाल सरीन को ल्यूक मैकशेन ने हराया। यह निहाल की लगातार दूसरी हार थी। हालांकि, प्रज्ञानानंद और गुकेश की जीत से भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत 12 मैच पॉइंट्स पर इंग्लैंड पर जीत के बाद भारत के 12 मैच पॉइंट्स हो गए हैं। टीम ने 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं और एक में हार मिली है। उज्बेकिस्तान ने चीन को 3-1 से हराकर 14 पॉइंट्स के साथ बढ़त बनाए रखी है। भारत अगले राउंड में अजरबैजान से खेलेगा। महिला टीम ने जर्मनी को 3.5-0.5 से हराया भारतीय महिला टीम ने भी 7वें राउंड में जर्मनी को 3.5-0.5 से हराया। कोनेरू हम्पी, दिव्या देशमुख और साविता श्री ने जीत दर्ज की। वैशाली का मुकाबला ड्रॉ रहा। हम्पी ने टॉप बोर्ड पर डिनारा वैगनर को हराया। दिव्या ने तीसरे बोर्ड पर जीत दर्ज की। चौथे बोर्ड पर साविता श्री ने लारा शुल्जे को हराकर टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज की। चीन और कजाकिस्तान का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहने का फायदा भारत को मिला। भारत अब 12 मैच पॉइंट्स के साथ टॉप पर चल रहे चीन और कजाकिस्तान से एक पॉइंट पीछे है। अगले राउंड में भारत-कजाकिस्तान मुकाबला 8वें राउंड में भारतीय पुरुष टीम का सामना अजरबैजान से होगा। वहीं भारतीय महिला टीम कजाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। ----------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रेयस अय्यर को टी-20 रैंकिंग में 7 स्थान का फायदा:सिकंदर रजा वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 के करीब, 5 पायदान चढ़े टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर को ICC की नई टी-20 बैटिंग रैंकिंग में 7 स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज और जापान के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला है। पूरी खबर

Continue reading on the app

Super Fast 100 News LIVE: Aaj Ki 100 Khabar | Headlines Today | Top News | Breaking | 24 September

Super Fast 100 News LIVE: Aaj Ki 100 Khabar | Headlines Today | Top News | Breaking | 24 September फटाफट अंदाज में देखिए देश और दुनिया की 100 बड़ी खबरें.. LIVE #superfast100 #aajkikhabar #top100 #livenews #warupdate #breakingnews #bulletinlive #todaynews #hindinews #worldwar #aajkitajakhabar #superfast100 #latestnews #morningshow #newsupdate #indialive #globalwar #alertnews #fastnews #headlineslive #grahanalert #bigbreaking #citynews #warbreaking #nonstopnews #dailybrief #realtimenews #middleeastwar #weather #weatherupdate #20september #20september2026 #LiveNews #WorldNews #sushantsinghrajput #dishasaliancase #SuperFast100 #SuperFastNews #SuperFast100Live #AajKiTazaKhabar #BreakingNews #LiveNews #LatestNews #HindiNews #LiveHindiNews #NationalNews #IndiaNews #WorldNews #Top100News #FastNews #HindiSamachar #TopNews #TrendingNews #TodayBreakingNews #NewsHeadlines #PMModi #NarendraModi #DonaldTrump #TrumpNews #IranUSWar #USvsIran #MiddleEastCrisis ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

Ajit Agarkar का Chief Selector कार्यकाल नहीं बढ़ेगा, BCCI ने दिए संकेत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने लगभग यह कन्फर्म कर दिया कि पुरुषों की टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, जो 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। सैकिया ने कहा कि उस तारीख के बाद यह पद 'खाली' हो जाएगा और बोर्ड के पास उनके रिप्लेसमेंट के बारे में फैसला करने के लिए 'काफी समय' है। अब तक सिर्फ़ मीडिया रिपोर्ट्स में ही यह दावा किया गया है कि अगरकर ने अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे न बढ़ाने का फ़ैसला किया है, क्योंकि उन्हें लगा कि बोर्ड के अधिकारी भी इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Asian Games में Gold जीतने के बाद Shafali Verma बोलीं, अधिक ट्रॉफियों से चमकेगा महिला क्रिकेट

BCCI की हालिया मीटिंग के बाद, सैकिया ने इस खबर की पुष्टि या खंडन करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी नौकरी को लेकर कोई फ़ैसला नहीं लिया गया है और साथ ही यह भी कहा कि 'क्रिकेट की दुनिया में 15 दिन का समय बहुत लंबा होता है'। सैकिया ने कहा कि जहां तक ​​अजीत अगरकर की बात है, तो उनका कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है और हमारे पास 4 तारीख तक का काफ़ी समय है। उन्होंने आगे कहा कि हम 4 अक्टूबर के बाद खाली होने वाले पद के बारे में फ़ैसला लेंगे। BCCI की तरफ़ से कोई भी फ़ैसला लिए जाने के बाद, हम निश्चित रूप से इसे सार्वजनिक करेंगे।

अगरकर के पद छोड़ने के पीछे सैकिया एक अहम व्यक्ति थे। खबरों के अनुसार, अगरकर ने वनडे सुपरस्टार रोहित शर्मा को बताया था कि सिलेक्शन कमिटी ने उन्हें टीम से हटाने का फैसला किया है, लेकिन सैकिया ने सार्वजनिक रूप से इस बात का खंडन किया और बल्लेबाज का समर्थन करते हुए उन्हें टीम में बनाए रखने की बात कही। इस बात से अगरकर नाराज हो गए और उन्हें एहसास हुआ कि भविष्य में वे कोई बड़ा फैसला नहीं ले पाएंगे, जिसके चलते उन्होंने अपना कार्यकाल आगे न बढ़ाने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: India और Japan के बीच रोमांचक Cricket मैच के बाद Sachin Tendulkar ने की जापानी टीम की तारीफ

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को इस पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है, और कुछ खबरों के मुताबिक, साउथ ज़ोन के सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा, जिन्होंने अगरकर के साथ काम किया था, स्थायी नाम तय होने तक अंतरिम तौर पर यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

Thu, 24 Sep 2026 12:04:00 +0530

  Videos
See all

बाइक को घसीटते ले गया बेकाबू ट्रक #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T07:15:38+00:00

Bihar News: बिहार के Samastipur से फिर शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई | Jamui | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T07:15:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers