अमेरिकी-युद्धपोत लिंकन के 8 नौसैनिकों ने आत्महत्या की कोशिश की:एक समुद्र में कूदा; ईरान के खिलाफ 300 दिन से ज्यादा तैनात रहा
अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन के स्ट्राइक ग्रुप में शामिल 8 नौसैनिकों ने आत्महत्या की कोशिश की। इनमें से एक नौसैनिक अगस्त में जहाज से समुद्र में कूद गया था, जिसे रेस्क्यू हेलिकॉप्टर ने बचा लिया। दूसरा मार्च में समुद्र में कूदने की कोशिश कर रहा था, लेकिन साथियों ने उसे रोक लिया। ये घटनाएं उस दौरान हुईं, जब लिंकन 300 दिन से ज्यादा समय से समुद्र में था और ईरान के खिलाफ अमेरिकी मिशन में लगा था। सीनेटर को भेजे पत्र से हुआ खुलासा अमेरिकी नौसेना के कार्यवाहक सचिव हंग काओ ने सीनेटर कर्स्टन गिलिब्रैंड को भेजे पत्र में इसकी जानकारी दी। पत्र के मुताबिक, अगस्त की शुरुआत में एक नौसैनिक जहाज से समुद्र में कूद गया था। उसे नौसेना के रेस्क्यू हेलिकॉप्टर ने बचा लिया। मार्च में एक अन्य नौसैनिक ने भी समुद्र में कूदने की कोशिश की थी, लेकिन उसके साथियों ने उसे रोक लिया। लिंकन पर करीब 5,000 नौसैनिक तैनात USS अब्राहम लिंकन पर करीब 5,000 नौसैनिक तैनात हैं। यह जहाज 300 दिन से ज्यादा समय तक समुद्र में रहा। हाल ही में इसने बिना किसी बंदरगाह पर रुके सबसे लंबे समय तक समुद्र में रहने का अमेरिकी नौसेना का रिकॉर्ड बनाया। इस महीने की शुरुआत में USS अब्राहम लिंकन 5 दिन के लिए थाईलैंड के पटाया में रुका था। इसके बाद शनिवार को यह गुआम पहुंचा। सैनिकों की हालत पर जानकारी मांगी गई थी डेमोक्रेट सीनेटर कर्स्टन गिलिब्रैंड ने जहाज पर तैनात सैनिकों की स्थिति और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नौसेना से जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में नौसेना ने उन्हें यह पत्र भेजा। गिलिब्रैंड ने कहा कि इन घटनाओं से पता चलता है कि USS लिंकन पर तैनात सैनिकों के हालात गंभीर थे और समय के साथ बिगड़ रहे थे। नौसेना बोली- मानसिक स्वास्थ्य के मामले कम थे अमेरिकी नौसेना के मध्य-पूर्व में अमेरिकी अभियानों की निगरानी करने वाले एडमिरल ब्रैड कूपर ने अगस्त में कहा था कि USS लिंकन पर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की संख्या नौसेना के 11 सक्रिय विमानवाहक पोतों में सबसे कम में से एक थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि जहाज पर सब कुछ ठीक था। उनके मुताबिक, लंबे समय तक समुद्र में रहना काफी मुश्किल और तनाव भरा होता है। हर व्यक्ति तनाव का अलग तरीके से सामना करता है। ट्रम्प बोले थे- तैनाती ज्यादा लंबी नहीं हुई पिछले महीने राष्ट्रपति ट्रम्प से USS लिंकन के सैनिकों की मानसिक स्थिति और लंबी तैनाती को लेकर सवाल पूछा गया था। जवाब में उन्होंने कहा था, “नहीं।” इसके बाद उन्होंने कहा था कि जहाज की तैनाती “ज्यादा लंबी नहीं हुई है।” रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी जहाज पर खराब हालात की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि स्थिति को गलत तरीके से पेश किया गया है। हालांकि, सीनेटर गिलिब्रैंड ने ट्रम्प और हेगसेथ पर सैनिकों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। पूर्व नौसेना अधिकारी बोले- 8 मामले चिंता की बात अमेरिकी नौसेना के पूर्व शीर्ष कानूनी अधिकारी रियर एडमिरल डोनाल्ड जे. ग्यूटर ने 8 आत्महत्या की कोशिशों को “बेहद चिंताजनक संख्या” बताया। उनके मुताबिक, इतने मामले सैनिकों के बीच गंभीर तनाव का संकेत देते हैं।
'धुरंधर 2' के आगे सब फेल, 'हनुमान अंश' ने भी मचाया तहलका, 2026 की इन 10 फिल्मों ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस
10 Highest Grossing Films Of 2026: साल खत्म होने में अभी वक्त है, लेकिन 2026 की बॉक्स ऑफिस कहानी काफी हद तक दिलचस्प हो चुकी है. इस साल कई फिल्मों ने टिकट खिड़की पर उम्मीद से बड़ा खेल दिखाया है. बड़े बजट और बड़े सितारों के साथ कुछ फिल्मों ने भी जमकर कमाई की, जिनकी चर्चा रिलीज से पहले उतनी नहीं थी. अब तक के आंकड़ों में 'धुरंधर 2' सबसे आगे है, जबकि 'बॉर्डर 2' और 'हनुमान अंश' ने भी लंबी छलांग लगाई है. देखिए इस साल की टॉप 10 हिंदी फिल्मों की पूरी लिस्ट.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18





