Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: बाइक से वड़नगर से वाराणसी तक सफर, आज युवाओं से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी

देश में सेवा भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली जा रही 'सेवा यात्रा' आज एक बड़े पड़ाव पर पहुंच रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से सीधे रूबरू होंगे और उनके अनुभवों को जानेंगे. प्रधानमंत्री के गृहनगर वड़नगर से शुरू होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी वाराणसी तक जाने वाली इस विशेष यात्रा में प्रतिभागी दस अलग-अलग समूहों में बाइक से सफर तय कर रहे हैं. इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री इन युवाओं के उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ समाज सेवा और राष्ट्रीय एकता के संदेश को रेखांकित करेंगे.

टीएमसी के चुनाव चिह्न फ्रीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ा एक बड़ा कानूनी और राजनीतिक मामला आज देश की शीर्ष अदालत के सामने आ रहा है. तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा दाखिल याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ इस संवेदनशील याचिका पर विचार करेगी. टीएमसी की ओर से दायर इस चुनौती में चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है, जिससे राज्य के आगामी राजनीतिक परिदृश्य पर बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.

एलएसआर कॉलेज में फिर से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं

राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के समीप स्थित आस्था कुंज पार्क में एक सत्रह वर्षीय किशोरी के साथ हुई कथित दुष्कर्म की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सुरक्षा कारणों से लेडी श्रीराम कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही थी. अब स्थिति की समीक्षा और परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने के आश्वासन के बाद आज से कॉलेज की सभी कक्षाएं दोबारा सामान्य रूप से ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएंगी.  कॉलेज प्रशासन का प्रयास है कि छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो और वे सुरक्षित वातावरण में अपनी नियमित शिक्षा जारी रख सकें.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: आमिर खान ने लपका ऐसा हैरतअंगेज कैच, बाबर आजम भी पीठ थपथपाने से खुद को रोक नहीं पाए

बाबर आजम ने आमिर खान की पीठ थपथपाई है. इसके पीछे की वजह है वो अविश्वसनीय कैच जो उन्होंने क्रिकेट फील्ड पर लाइव मैच के दौरान पकड़ी. Thu, 24 Sep 2026 14:47:43 +0530

  Videos
See all

NEWS18 India के कार्यक्रम में CDS Gen Subramani | News 18 Defcon | CDS General NS Raja Subramani #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T09:45:32+00:00

Viral Video: मुंबई में कांग्रेस का प्रदर्शन #shorts #viralreel #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T09:45:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers