सोया चंक्स से बनाएं टेस्टी टिक्का, प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, कोडरमा की गृहणी ने बताया आसान तरीका
सुबह या शाम के नाश्ते में अगर कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने का मन है, तो सोया चंक्स टिक्का एक अच्छा विकल्प हो सकता है. कोडरमा की गृहणी राधिका प्रजापति ने इसे बनाने का आसान तरीका बताया है, जिसमें सोया चंक्स के साथ उबले आलू, प्याज, चुकंदर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च मिलाई जाती है. मिश्रण में बेसन और रोजाना इस्तेमाल होने वाले मसाले डालकर टिक्की तैयार की जाती है, जिसे कड़ाही में कम तेल के साथ धीमी से मध्यम आंच पर सेंका जाता है. तैयार टिक्के को हरी चटनी, बादाम की चटनी या चाय के साथ परोसा जा सकता है. सोया चंक्स और बेसन की वजह से यह नाश्ता प्रोटीन का अच्छा स्रोत हो सकता है.
Aloo Chips Recipe: बच्चों की है फेवरेट, घर पर आलुओं से बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी और चटपटे चिप्स
Aloo Chips Reipe: बाजार के पैकेटबंद चिप्स खरीदने के बजाय घर में रखे आलुओं से कुरकुरे और चटपटे आलू चिप्स बना सकते हैं. अगर बच्चों को बार-बार चिप्स खाने का मन करता है, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आएगी. सबसे पहले आलुओं को धोकर पतली-पतली स्लाइस काट लें. इन्हें कुछ देर ठंडे पानी में भिगोकर अच्छी तरह सुखा लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और स्लाइस को सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें. ऊपर से नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर मिलाएं. अब आपका स्वादिष्ट होममेड आलू चिप्स तैयार है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











