PPF अकाउंट से पैसा कब और कैसे निकाल सकते हैं? समझिए विड्रॉल के सभी नियम
PPF से पैसा निकालने के नियम सामान्य सेविंग अकाउंट से अलग हैं। 7वें वित्त वर्ष से आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है। वहीं 15 साल बाद पूरी रकम निकाल सकते हैं। लेकिन मैच्योरिटी से पहले निकासी और अकाउंट बंद करने के लिए अलग नियम हैं। जानिए पूरी डिटेल।
Xi Jinping US Visit: 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयर बेस पर किया स्वागत!
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक दशक से भी अधिक समय के बाद अपने तीन दिवसीय आधिकारिक राज्य दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ताइवान और ईरान के मुद्दों पर जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कूटनीतिक परंपरा और प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए व्हाइट हाउस में इंतजार करने के बजाय खुद पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचकर चीनी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की अगवानी की।
एयर बेस पर रेड कारपेट स्वागत और तोड़ा गया प्रोटोकॉल
परंपरा के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति विदेशी समकक्षों का स्वागत व्हाइट हाउस में ही करते हैं, लेकिन ट्रंप ने प्रोटोकॉल से हटकर एयर बेस पर उतरकर जिनपिंग और पेंग लियुआन का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे सम्मानित देश है और उन्होंने अपने नए हेलीकॉप्टर लैंडिंग पैड का जिक्र करते हुए कहा कि वे इससे चीनी राष्ट्रपति को प्रभावित करना चाहते हैं।
व्हाइट हाउस में आज भव्य 'स्टेट डिनर', टेक हस्तियाँ होंगी शामिल
गुरुवार को व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और सैन्य टुकड़ियों के निरीक्षण के बाद दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में द्विपक्षीय व वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत बातचीत होगी।
गुरुवार शाम व्हाइट हाउस में जिनपिंग के सम्मान में एक शानदार 'स्टेट डिनर' का आयोजन किया गया है। इस डिनर में टेक जगत के बड़े नाम जैसे एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग और स्पेसएक्सा और टेस्ला के मालिक एलन मस्क सहित बैंकिंग व टेक सेक्टर के प्रमुख चेहरे शामिल होंगे।
जिनपिंग के दौरे का अमेरिका में विरोध और सरकार की सफाई
चीनी राष्ट्रपति के इस भव्य स्वागत को लेकर अमेरिका की घरेलू राजनीति में विरोध के सुर भी उठने लगे हैं। सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष सीनेटर रोजर विकर ने तंज कसते हुए कहा कि चीन के साथ गंभीर विवादों को देखते हुए ट्रंप को जिनपिंग को आमंत्रित नहीं करना चाहिए था।
उन्होंने मांग की कि डिनर के दौरान ट्रंप को चीन के भारी सैन्य विस्तार और ईरान को दिए जा रहे समर्थन पर जरूर बात करनी चाहिए। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस दौरे का बचाव करते हुए स्पष्ट किया कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और महाशक्तियों के बीच उच्च स्तरीय संवाद बनाए रखना वैश्विक स्थिरता के लिए आवश्यक है।
नेशनल आर्काइव्स का दौरा और 3 दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम
तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन, यानी शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग वाशिंगटन स्थित 'नेशनल आर्काइव्स' का दौरा करेंगे, जहाँ वे दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों से जुड़े दस्तावेजों का अवलोकन करेंगे।
यद्यपि इस बैठक से कई बड़े कूटनीतिक समझौतों की उम्मीदें सीमित हैं, लेकिन दोनों वैश्विक ताकतों का एक मंच पर आना ही अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi









