Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: आज बन रहा शुभ धृति योग, देगा कन्या और धनु राशि को बड़ा लाभ, पढ़ें भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: आज यानी 24 सितंबर 2026 को गुरुवार के दिन सभी 12 राशि के जातकों को लाभ और करियर में उन्नति मिलने वाली है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के मुताबिक, आज का दिन ग्रहों-नक्षत्रों के अनुसार, विशेष रूप से फलदायी और महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज रात 11 बजकर 19 मिनट तक भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहने वाली है और फिर चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी. आज देवगुरु बृहस्पति की कृपा से धृति योग, पारिजात योग और बुधादित्य योग जैसे शुभ योगों का संयोग बन रहा है. चलिए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 24 सितंबर 2026 (Today's Rashifal 24 September 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज के दिन बुद्धि से धन कमाएंगे. आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज चारों तरफ से व्यापार में लाभ होगा.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें 
उपाय- 11 लाल पुष्प हनुमान जी को अर्पित करें
शुभ अंक- 9
लक रंग- गोल्डन
लक मीटर- 7

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन आत्मबल से धन कमाएंगे. चतुर्दिक क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज वाहन और मकान का प्रबल योग बन रहा है. आज कई क्षेत्र से लाभ मिलेगा.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Guru-Mangal Yuti 2026: अक्टूबर में मंगल-गुरु की युति के बनेगा नीचभंग योग, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन लाभ के कई अवसर मिलने वाला है. आज कीमती सलाह से धन कमाएंगे. आय के साधन बढ़ेंगे और नेत्र पीड़ा से अलर्ट रहें.

सावधानी- उतावलेपन में कार्य न करें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का आज का दिन मन उदास रह सकता है. एकाग्र होकर कार्य में ध्यान दें और पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज संतान सुख मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज आपको मित्रों का और अपनों का साथ मिलेगा.

सावधानी- सेहत पर ध्यान दें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं 
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन पराक्रम से सफलता मिलेगी और संतान से मन प्रसन्न रहेगा. नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के व्यापार से लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. विदेश से लाभ मिल सकता है और
नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है.

सावधानी- रोग और शत्रु को हल्के में न लें 
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन आय के साधन बढ़ेंगे. आज पिता और ससुराल से धन लाभ होगा. आज के दिन संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 6

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन अपने संतुलित व्यवहार से मन प्रसन्न रखना चाहिए. आज धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज इन्हें यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आज भाग्य आपका साथ देगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी और रोजगार से लाभ मिलेगा. आज के दिन नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.

सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज कटु भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए. आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. परिवार में शुभ कार्य होगा. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और 
चारों तरफ से धन लाभ का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. 

सावधानी- स्वास्थ्य का ध्यान रखें 
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने आत्मविश्वास से जीत मिलेगी. आज धन में वृद्धि होगी और नेत्र की पीड़ा हो सकती है. साथ ही आज के दिन कोर्ट से विजयश्री मिल सकती है. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें 
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 6

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन क्रोध करने से बचना चाहिए. आज इन्हें नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्यों का योग बन रहा है. आज जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज इन्हें नए कार्य से लाभ मिलेगा.

सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
गुस्से पर नियंत्रण रखें 
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्राउन
लक मीटर- 6

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने पराक्रम से लाभ होगा. व्यापार में वृद्धि का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य हो सकता है और नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. छात्रों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे और घर तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन धन धान्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज इनके परिवार में शुभ कार्य हो सकता है और परिश्रम से लाभ होगा. आज इन्हें संतान लाभ का योग बन रहा है. आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और आवेश में आकर कोई काम न करें.

सावधानी- परिवार पर ध्यान दें
खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: 24 या 25 सितंबर, कब होगा बप्पा का विसर्जन? यहां दूर करें डेट का कन्फ्यूजन

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 24 September 2026: आज गुरु प्रदोष व्रत पर जानें शुभ-अशुभ समय क्या रहेगा? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 24 सितंबर 2026 को गुरु प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में पूजा की जाती है. यह दिन भगवान शिव जी को समर्पित होता है. इसलिए, इस दिन उनकी पूजा करनी चाहिए. प्रदोष व्रत गुरुवार को पड़ने की वजह से यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाता है. इसलिए, आज भोलेनाथ के साथ-साथ देवगुरु बृहस्पति की भी कृपा प्राप्त की जा सकती है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 24 सितंबर 2026 (Today's Panchang 24 September 2026)

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

तारीख- 24 सितंबर 2026

वार- गुरुवार

तिथि- भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी तिथि रात 11 बजकर 18 मिनट तक उसके बाद चतुर्दशी तिथि होगी.

नक्षत्र- धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक उसके बाद शतभिषा होगा.

योग- धृति योग और शूल योग

करण- कौलव, तैतिल और गर करण

दिशा शूल- दक्षिण दिशा

दिशा शूल उपाय- दही या जीरा खाकर घर से निकलें.

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: 24 या 25 सितंबर, कब होगा बप्पा का विसर्जन? यहां दूर करें डेट का कन्फ्यूजन

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:10 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 15 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 24 सितंबर शाम 04:54 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 25 सितंबर को सुबह 04:46 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:44 मिनट से सुबह 05:32 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 03:55 बजे से सुबह 05:34 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 01 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 06:20 बजे से सुबह 07:49 बजे तक

गुलिक काल- सुबह 09:19 बजे से सुबह 10:49 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 10:19 मिनट से सुबह 11:07 मिनट तक और दोपहर 03:06 मिनट से दोपहर 03:54 बजे तक

व्रत

गुरु प्रदोष व्रत

गुरुवार के नुस्खे (Today's Remedies)

  • मान्यता है कि गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा, व्रत और दान करने से बृहस्पति ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं. यदि कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो तो व्यक्ति को विवाह में देरी, करियर में रुकावट, आर्थिक संकट और मानसिक अशांति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
  • ऐसे में गुरुवार की पूजा एक प्रभावी और सरल उपाय मानी जाती है. श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए उपायों से देवगुरु बृहस्पति शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं.
  • गुरुवार के दिन श्रद्धा, विश्वास और संयम के साथ किए गए उपाय जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं. नियमित पूजा, व्रत और दान से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है. व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, स्थिरता और सौभाग्य का संचार भी होता है.  
  • गुरुवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है. पीला रंग ज्ञान, शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस दिन पीले वस्त्र धारण करना, पीले पुष्प अर्पित करना और पीले रंग के भोजन का सेवन करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है. गुरुवार की पूजा व्यक्ति के जीवन में स्थिरता, विश्वास और सौभाग्य को बढ़ाने वाली होती है.
  • गुरुवार की पूजा के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शुद्ध होना चाहिए. स्नान के पानी में थोड़ा गंगाजल या हल्दी मिलाना शुभ माना जाता है. स्नान के बाद साफ और पीले वस्त्र पहनें. इसके पश्चात घर और पूजा स्थल में गंगाजल छिड़ककर वातावरण को पवित्र करें.
    अब पूजा स्थल पर भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. पूजा में पीले फूल, चने की दाल, गुड़, बेसन के लड्डू और तुलसी दल अर्पित करें. इसके बाद दीपक और धूप जलाकर मंत्र जाप करें.
  • ऊं ऐं श्रीं बृहस्पतये नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है. माना जाता है कि नियमित मंत्र जाप से बुद्धि, आत्मविश्वास और मानसिक शांति में वृद्धि होती है.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026 Date: कब है करवा चौथ 2026? नोट करें सही तिथि, समय और पूजन विधि

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Medal Tally: भारत के खाते में 14 मेडल; रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर, रोइंग में आया ब्रॉन्ज

Asian Games India Medal Tally Today: आज यानी गुरुवार, 24 सितंबर को भारत ने एशियन गेम्स में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत के कुल मेडल की संख्या 14 हो गई है। Thu, 24 Sep 2026 08:01:00 +0530

  Videos
See all

लखनऊ रायबरेली मार्ग पर पोस्टर,अखिलेश को बताया ‘गिरगिटेश’! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T03:36:10+00:00

Weather News Today:48 घंटे में होगी तबाही वाली बारिश? 22 राज्यों में अलर्ट जारी! | IMD Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T03:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers