Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स 5वां दिन- रोइंग में ब्रॉन्ज मेडल आया:बलराज पवार चौथे स्थान पर रहे, 13 मेडल इवेंट में उतरेगा भारत

एशियन गेम्स में आज 18 साल की भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी अनाहत सिंह का मुकाबला होगा। वे राउंड ऑफ 16 में भिड़ेंगी। उन्होंने इसी साल जुलाई में वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीती थी। वे यह खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। दिनभर में भारत 13 मेडल इवेंट में उतरेगा। सबसे ज्यादा रोइंग में 5 मेडल इवेंट होंगे। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम ग्रुप स्टेज में साउथ कोरिया से भिड़ेगी। कबड्डी में पुरुष और महिला दोनों टीमें खेलती दिखेंगी। सुबह रोइंग से भारत की शुरुआत सुबह 5:10 बजे बलराज पंवार पुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल में उतरेंगे। 5:30 बजे सतनाम सिंह और सलमान खान पुरुष डबल स्कल्स फाइनल खेलेंगे। सुबह 6:10 बजे वुशु में रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा फाइनल में चीन की झांग शियाओयू के सामने होंगी। इसी समय टेबल टेनिस में दीया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े महिला डबल्स R2 में ईरानी जोड़ी से खेलेंगी। कैनो स्प्रिंट में मेघा प्रदीप महिला कैनो सिंगल 200 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगी। एथलेटिक्स, रोइंग और स्वीमिंग में भारत का इवेंट सुबह 7:01 बजे जय कुमार, अंसा बाबू, मनु टीएस और रशदीप कौर मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले हीट-2 में उतरेंगे। 7:10 बजे स्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास महिला डबल्स R2 में ईरानी जोड़ी से खेलेंगी। 7:10 बजे ही रोइंग में गुरबानी कौर, अलीना एंटो, तेंदेनथोई हाओबिजाम और पूनम महिला फोर फाइनल में उतरेंगी। सुबह 7:21 बजे आर्यन नेहरा पुरुष 800 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में उतरेंगे। 7:32 बजे बेनेडिक्टन बेनिस्टन, अनीश सुनील, आकाश मणि और गितेश शाह पुरुष 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट्स में हिस्सा लेंगे। अनाहत सुबह 10:30 बजे खेलेंगी स्क्वॉश में 18 साल की अनाहत सुबह 10:30 बजे राउंड ऑफ 16 मुकाबले में उतरेंगी। इसी समय तन्वी खन्ना भी अपना राउंड ऑफ 16 मैच खेलेंगी। इससे पहले सुबह 8 बजे सूरज चंद और शमीना रियाज का मुकाबला जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार से होगा। 8:05 बजे मनुश शाह पुरुष सिंगल्स R1 में वोंग क्यू शेन से खेलेंगे। 11:15 बजे अभय सिंह और वीर चोत्रानी अपने-अपने स्क्वैश मुकाबले खेलेंगे। कैनो स्प्रिंट में 2 फाइनल सुबह 8:10 बजे नाओचा लैटोनजाम, वरिंदर सिंह, ओइनाम अरुण सिंह और हर्षवर्धन शक्तावत पुरुष कयाक फोर 500 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 8:30 बजे राजू रावत और ज्ञानेश्वर सिंह पुरुष कैनो डबल 500 मीटर फाइनल खेलेंगे। इसी समय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल का इंडिविजुअल फाइनल भी होगा। भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करने पर इसमें उतरेंगे। मेंस हॉकी में साउथ कोरिया से भिड़ंत सुबह 9:40 बजे भारत की पुरुष कबड्डी टीम ग्रुप-ए में चीनी ताइपे के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 11:30 बजे भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल-ए में साउथ कोरिया से भिड़ेगी। करीब शाम 4:15 बजे भारतीय महिला कबड्डी टीम ग्रुप-ए में जापान के खिलाफ खेलेगी। इस बीच ई-स्पोर्ट्स में पारितोष सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक प्यो प्यो चैंपियंस के ग्रुप गेम्स में हिस्सा लेंगे। बॉक्सिंग में परवीन का मुकाबला दोपहर 12 बजे उज्ज्वल कुमार सिंह और रोहित लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स फाइनल खेलेंगे। दोपहर 1 बजे अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह और जकार खान पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल में उतरेंगे। दोपहर 3:15 बजे बॉक्सिंग में परवीन महिला राउंड ऑफ 32 में मलिका नोझिमोवा के खिलाफ उतरेंगी। आशा और निहारिका महिला ट्रिपल जंप फाइनल खेलेंगी शाम 4:14 बजे आशा इलांगो और निहारिका वशिष्ठ महिला ट्रिपल जंप फाइनल में उतरेंगी। शाम 4:38 बजे अनिमेष कुजुर पुरुष 100 मीटर हीट-1 और 5:02 बजे गुरिंदरवीर सिंह पुरुष 100 मीटर हीट-4 में उतरेंगे। दिन का आखिरी मेडल इवेंट शाम 5:55 बजे महिला 10,000 मीटर फाइनल होगा, जिसमें सीमा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: आज बन रहा शुभ धृति योग, देगा कन्या और धनु राशि को बड़ा लाभ, पढ़ें भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: आज यानी 24 सितंबर 2026 को गुरुवार के दिन सभी 12 राशि के जातकों को लाभ और करियर में उन्नति मिलने वाली है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के मुताबिक, आज का दिन ग्रहों-नक्षत्रों के अनुसार, विशेष रूप से फलदायी और महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज रात 11 बजकर 19 मिनट तक भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहने वाली है और फिर चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी. आज देवगुरु बृहस्पति की कृपा से धृति योग, पारिजात योग और बुधादित्य योग जैसे शुभ योगों का संयोग बन रहा है. चलिए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 24 सितंबर 2026 (Today's Rashifal 24 September 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज के दिन बुद्धि से धन कमाएंगे. आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज चारों तरफ से व्यापार में लाभ होगा.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें 
उपाय- 11 लाल पुष्प हनुमान जी को अर्पित करें
शुभ अंक- 9
लक रंग- गोल्डन
लक मीटर- 7

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन आत्मबल से धन कमाएंगे. चतुर्दिक क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज वाहन और मकान का प्रबल योग बन रहा है. आज कई क्षेत्र से लाभ मिलेगा.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Guru-Mangal Yuti 2026: अक्टूबर में मंगल-गुरु की युति के बनेगा नीचभंग योग, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन लाभ के कई अवसर मिलने वाला है. आज कीमती सलाह से धन कमाएंगे. आय के साधन बढ़ेंगे और नेत्र पीड़ा से अलर्ट रहें.

सावधानी- उतावलेपन में कार्य न करें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का आज का दिन मन उदास रह सकता है. एकाग्र होकर कार्य में ध्यान दें और पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज संतान सुख मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज आपको मित्रों का और अपनों का साथ मिलेगा.

सावधानी- सेहत पर ध्यान दें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं 
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन पराक्रम से सफलता मिलेगी और संतान से मन प्रसन्न रहेगा. नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के व्यापार से लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. विदेश से लाभ मिल सकता है और
नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है.

सावधानी- रोग और शत्रु को हल्के में न लें 
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन आय के साधन बढ़ेंगे. आज पिता और ससुराल से धन लाभ होगा. आज के दिन संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 6

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन अपने संतुलित व्यवहार से मन प्रसन्न रखना चाहिए. आज धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज इन्हें यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आज भाग्य आपका साथ देगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी और रोजगार से लाभ मिलेगा. आज के दिन नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.

सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज कटु भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए. आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. परिवार में शुभ कार्य होगा. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और 
चारों तरफ से धन लाभ का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. 

सावधानी- स्वास्थ्य का ध्यान रखें 
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने आत्मविश्वास से जीत मिलेगी. आज धन में वृद्धि होगी और नेत्र की पीड़ा हो सकती है. साथ ही आज के दिन कोर्ट से विजयश्री मिल सकती है. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें 
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 6

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन क्रोध करने से बचना चाहिए. आज इन्हें नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्यों का योग बन रहा है. आज जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज इन्हें नए कार्य से लाभ मिलेगा.

सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
गुस्से पर नियंत्रण रखें 
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्राउन
लक मीटर- 6

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने पराक्रम से लाभ होगा. व्यापार में वृद्धि का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य हो सकता है और नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. छात्रों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे और घर तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन धन धान्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज इनके परिवार में शुभ कार्य हो सकता है और परिश्रम से लाभ होगा. आज इन्हें संतान लाभ का योग बन रहा है. आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और आवेश में आकर कोई काम न करें.

सावधानी- परिवार पर ध्यान दें
खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: 24 या 25 सितंबर, कब होगा बप्पा का विसर्जन? यहां दूर करें डेट का कन्फ्यूजन

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Medal Tally: भारत के खाते में 14 मेडल; रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर, रोइंग में आया ब्रॉन्ज

Asian Games India Medal Tally Today: आज यानी गुरुवार, 24 सितंबर को भारत ने एशियन गेम्स में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत के कुल मेडल की संख्या 14 हो गई है। Thu, 24 Sep 2026 08:01:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: महायुद्ध की बड़ी खबरें | Houthi Saudi Arabia War | Pakistan | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T03:15:11+00:00

Election Commission Rift News: क्या SIR को लेकर चुनाव आयोग में ही मतभेद है? | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T03:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers