Oppo K14 Lite 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत
Oppo K14 Lite 5G Launch: Oppo ने भारत में अपनी K सीरीज का नया बजट स्मार्टफोन Oppo K14 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 7000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और AI आधारित कैमरा फीचर्स दिए हैं। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। देखिए फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत।
Oppo K14 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस
Oppo K14 Lite में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे अलग-अलग परिस्थितियों में फोन इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने हीट मैनेजमेंट के लिए 13,700mm² तक का ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम भी दिया है।
ये भी पढ़े-ः Jio यूजर्स की मौज! इन रिचार्ज प्लान पर 1 साल के लिए फ्री मिलेगा Canva Pro और Pro Lite का सब्सक्रिप्शन
7000mAh की बड़ी बैटरी
Oppo K14 Lite में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है। Oppo के अनुसार, बैटरी 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है।
कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस के साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कैमरा में Portrait, Night और Time-Lapse जैसे मोड मौजूद हैं। इसके अलावा AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। फोन में Google Lens, Privacy Safe और Google Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है।
Oppo K14 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Oppo K14 Lite 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 रखी गई है। फोन को Stone Brown और Feather Purple कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 16 सितंबर से Oppo e-store और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। चुनिंदा ऑफर्स के तहत ग्राहकों को ₹1,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है।
Jio यूजर्स की मौज! इन रिचार्ज प्लान पर 1 साल के लिए फ्री मिलेगा Canva Pro और Pro Lite का सब्सक्रिप्शन
Reliance Jio ने Canva के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस पार्टनरशिप के तहत Jio के चुनिंदा प्रीपेड प्लान लेने वाले ग्राहकों को Canva Pro और Canva Pro Lite का 12 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त या छिपा हुआ चार्ज नहीं लिया जाएगा।
Canva के जरिए यूजर्स AI समेत कई विजुअल कम्युनिकेशन टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। फ्री सब्सक्रिप्शन का लाभ लेने के लिए Jio ग्राहक अपने स्मार्टफोन में मौजूद MyJio ऐप के जरिए ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं।
किन Jio प्लान पर मिलेगा फ्री Canva सब्सक्रिप्शन?
Jio के ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। वहीं, ₹349 वाले प्लान के साथ 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, ₹349 से ज्यादा कीमत वाले ऐसे सभी Jio प्रीपेड प्लान, जिनमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, उनके ग्राहकों को भी Canva Pro Lite का फ्री एक्सेस मिलेगा।
MyJio ऐप से ऐसे मिलेगा ऑफर
Canva Pro या Canva Pro Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन लेने के लिए Jio ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप खोलना होगा। यहां उन्हें Canva से जुड़े ऑफर पर टैप करना होगा। इसके बाद ग्राहक ऑफर को एक्टिवेट करके Canva के प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।
Canva Pro और Pro Lite में क्या मिलेगा?
Canva Pro और Canva Pro Lite दोनों सब्सक्रिप्शन में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इनमें प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फॉन्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को फोटो और वीडियो के लिए वन-टैप बैकग्राउंड रिमूवर, प्रिंट-रेडी एक्सपोर्ट, Magic Resize और Magic Eraser जैसे टूल्स भी मिलते हैं।
ये भी पढ़े-ः Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
हालांकि, दोनों प्लान में कुछ अंतर भी हैं। Canva Pro में 5 एडवांस्ड Brand Kits का एक्सेस मिलता है, जबकि Canva Pro Lite में 3 बेसिक Brand Kits उपलब्ध हैं। Canva Pro यूजर्स को Content Planner और Canva AI chatbot का भी एक्सेस मिलता है। इसके अलावा Pro प्लान में AI इस्तेमाल की लिमिट ज्यादा है और कुछ एडवांस्ड AI टूल्स भी उपलब्ध होते हैं।
Canva Pro में मिलेगा ज्यादा Cloud Storage
स्टोरेज के मामले में भी दोनों प्लान अलग हैं। Canva Pro में 100GB Cloud Storage मिलता है, जबकि Canva Pro Lite में 50GB Cloud Storage दिया जाता है।
₹399 Jio प्लान में क्या मिलता है?
Jio के ₹399 वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें ग्राहकों को कुल 70GB डेटा मिलता है, जिसमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा शामिल है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, JioHotstar Mobile और JioAI Cloud का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान के साथ अब 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा।
₹349 Jio प्लान के फायदे
₹349 वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें कुल 56GB डेटा यानी रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, JioHotstar Mobile और JioAI Cloud का एक्सेस मिलता है। इस प्लान पर ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जाएगा।
Jio और Canva की पार्टनरशिप से यूजर्स को क्या फायदा?
Jio और Canva की यह साझेदारी भारतीय यूजर्स को बिना अतिरिक्त शुल्क के डिजाइन और AI आधारित विजुअल कम्युनिकेशन टूल्स इस्तेमाल करने का मौका देती है। खासतौर पर सोशल मीडिया कंटेंट, प्रेजेंटेशन, पोस्टर, वीडियो और अन्य क्रिएटिव डिजाइन तैयार करने वाले यूजर्स के लिए Canva के प्रीमियम टूल्स उपयोगी हो सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








