Responsive Scrollable Menu

Mahira Khan Pregnancy Look: पिंक साड़ी में बेबी बंप कवर करती दिखीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, तस्वीरें वायरल

पाकिस्तानी एक्सट्रेस माहिरा खान इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री लगातार अपने मैटरनिटी फैशन से फैंस का ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में खूबसूरत पिंक साड़ी में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने बेबी बंप को साड़ी से खूबसूरती से कवर किया और अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया। देखें वायरल तस्वीरें। 

पिंक साड़ी में दिखीं माहिरा खान
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में माहिरा खान ग्लॉसी पिंक सैटिन साड़ी पहने नजर आईं। साड़ी की शाइनी फिनिश ने उनके पूरे लुक को एलीगेंट और ग्लैमरस बना दिया। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। माहिरा ने अपने लुक को और खास बनाने के लिए शानदार डायमंड और रूबी चोकर नेकलेस पहना। इसके साथ मैचिंग डायमंड ईयररिंग्स और ब्रेसलेट्स ने उनके लुक को और निखार दिया।

सॉफ्ट मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
माहिरा ने इस खास मौके के लिए सॉफ्ट और रोमांटिक मेकअप चुना। उन्होंने आंखों को अच्छी तरह डिफाइन किया था, जबकि पिंक-न्यूड लिप्स और हल्के ब्लश ने उनके लुक को नेचुरल ग्लो दिया। अभिनेत्री ने अपने बालों को साफ-सुथरे बन में बांधा हुआ था, जिससे उनका नेकलाइन और स्टेटमेंट ज्वेलरी साफ नजर आ रही थी।

41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी माहिरा
माहिरा खान ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 41 साल की उम्र में वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। यह उनका अपने दूसरे पति और पाकिस्तानी बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ पहला बच्चा होगा। माहिरा पहले से एक बेटे की मां हैं। उनके 17 वर्षीय बेटे अजलान का जन्म उनके पहले पति अली अस्करी के साथ हुआ था।

Mahira Khan Pregnancy

खास अंदाज में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान 
माहिरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर के जरिए की थी। तस्वीर में वह फ्लोइंगव्हाइट ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा था, “We make plans and then there is Allah’s plan.”

माहिरा की इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी थीं। अब पिंक साड़ी में उनका नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

 

Continue reading on the app

Daayra Box Office Collection: करीना कपूर की फिल्म ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए ₹1.60 करोड़

Daayra Box Office Collection Day 2: करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर में करीना कपूर के साथ मलयालम सिनेमा के अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन ₹1 करोड़ की कमाई के बाद दूसरे दिन अपनी कमाई में बढ़त दर्ज की है।

दूसरे दिन ‘दायरा’ की कमाई में उछाल
Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दायरा’ ने रिलीज के दूसरे दिन करीब ₹1.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन ₹1 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹2.60 करोड़ हो गया है।

दूसरे दिन की कमाई में हुई बढ़ोतरी फिल्म के लिए अहम मानी जा रही है। फिल्म को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया अगर आगे भी जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी फिल्म
‘दायरा’ जैसी कंटेंट-ड्रिवन फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई काफी हद तक दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करती है। फिल्म को करीना कपूर के अभिनय के लिए भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। दूसरे दिन कलेक्शन में आया उछाल संकेत देता है कि फिल्म को शुरुआती दर्शकों से रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, फिल्म का आगे का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन आने वाले दिनों के कलेक्शन पर निर्भर करेगा।

क्या है ‘दायरा’ की कहानी?
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ की कहानी अजूनी नाम की एक SIT अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार करीना कपूर ने निभाया है। अजूनी एक पुलिस एनकाउंटर की जांच कर रही होती है। मामला उन आरोपियों से जुड़ा है, जिन पर एक युवती के साथ गैंगरेप करने और बाद में उसकी हत्या कर शव को जला देने का आरोप है। इस मामले में DCP रमन कुमार और उनकी टीम द्वारा किया गया एनकाउंटर भी जांच के दायरे में आता है। रमन कुमार की भूमिका पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाई है। जांच के दौरान अजूनी के सामने जो तथ्य सामने आते हैं, वही फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हैं।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

PM Modi Mann Ki Baat: पर्यावरण पर PM का बड़ा संदेश | Green India | Environment Protection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T09:11:34+00:00

CM Yogi On ECI–SIR Row:'विपक्षी पार्टियां केवल बाल की खाल उधेड़ती हैं'- CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T09:10:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers