Responsive Scrollable Menu

Varun Dhawan: वरुण धवन-डेविड धवन हुए भाईजान के मुरीद, ट्रोलिंग के खिलाफ Salman Khan का दिया साथ; VIDEO

Varun Dhawan On Salman Khan: ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने ट्रोलिंग और पैपराजी की फोटोग्राफी को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने वरुण और सोहेल खान का जिक्र करते हुए कहा कि किसी की सेहत को लेकर चिंता जताना ठीक है, लेकिन उसके लुक का मजाक उड़ाना गलत है। सलमान के इस अंदाज पर अब वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

वरुण ने शेयर किया सलमान का वीडियो

सलमान ने शो में बताया कि कलाकारों को सोशल मीडिया पर उनके वजन और लुक को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसी के वजन में बदलाव देखकर चिंता जताना अलग बात है, लेकिन उसका मजाक उड़ाना सही नहीं है। सलमान ने इसी दौरान वरुण धवन और सोहेल खान का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि दोनों के लुक का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है।

सलमान की बात पर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर किया। वीडियो में सलमान ट्रोलर्स को जवाब देते नजर आ रहे हैं। वरुण ने वीडियो के साथ ताली बजाने वाला इमोजी लगाया। उनके पिता डेविड धवन भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते नजर आए।

ट्रोलर्स को सलमान की खुली चुनौती
सलमान ने अपने वजन और लुक को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी जवाब दिया। उन्होंने मंच पर अपनी टोपी और टी-शर्ट उतार दी और ट्रोलर्स को सामने से उन्हें देखने के लिए कहा। सलमान ने कहा कि लोग उनके वजन को लेकर कमेंट करते हैं और कहते हैं कि वह मोटे हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें ट्रोल करना है तो अब खुलकर करें।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति पर कमेंट करने से पहले लोगों को खुद को देखना चाहिए। सलमान के मुताबिक, किसी के वजन को लेकर चिंता जताना समझ में आता है, लेकिन उसका मजाक उड़ाना सही नहीं है।

पैपराजी की फोटोग्राफी पर भी उठाए सवाल
सलमान ने शो में पैपराजी के काम करने के तरीके पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई बार अभिनेत्रियों की पीछे से ऐसी तस्वीरें ली जाती हैं, जिन्हें वे खुद पसंद नहीं करतीं। उन्होंने सई मांजरेकर का उदाहरण दिया और कहा कि उन्होंने उन्हें ऐसी तस्वीरों से असहज होते देखा है। सलमान ने नेहा धूपिया का भी जिक्र किया, जिन्होंने इस तरह की फोटोग्राफी के खिलाफ आवाज उठाई है।

सलमान ने अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक बार अलीजेह के पीछे से लगातार तस्वीरें ली जा रही थीं। सलमान ने सवाल किया कि आखिर पैपराजी को इस तरह की तस्वीरें लेने का अधिकार किसने दिया।

बोले- पसंद नहीं तो घूम के चांटा मारो
सलमान ने उन महिलाओं से खुलकर आवाज उठाने को कहा, जिन्हें इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं आतीं। उन्होंने कहा, “जहां ऐसा हुआ, घूम के चांटा मारो।” सलमान ने ऐसी फोटोग्राफी को गलत बताया और कहा कि कुछ महिलाएं शायद इससे सहज हों, लेकिन जिन महिलाओं को यह पसंद नहीं है, उनकी परेशानी को समझना चाहिए।
 

यह भी पढ़े- पैपराजी की हरकत पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘गलत एंगल से फोटो लें, तो घूम के चांटा मारो’

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: सेलेब्स से हर राजनीतिक मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर भड़के सलमान खान, बोले- 'हम इसमें क्यों पड़ें?’

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। हर बार की तरह इस सीजन को भी एक्टर सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शनिवार को शो का दूसरा 'वीकेंड का वार' एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसमें भाईजान काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बॉडी शेम और ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। इसके साथ ही सलमान खान ने सेलेब्स से हर राजनीतिक मुद्दे पर सवाल पूछे जाने और उनसे बयान देने के दबाव को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी।

पेड ट्रोलिंग और फिल्म रिव्यू पर कहीं ये बात 
सलमान खान ने दावा किया कि उनके खिलाफ होने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग के पीछे कौन लोग हैं, इसकी जानकारी उनके टीम और फैन क्लब्स को रहती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर ऐसी चीजों पर प्रतिक्रिया नहीं देते। अभिनेता ने कथित पेड ट्रोलिंग का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग पैसे लेकर किसी को नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने फिल्म रिव्यू को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि अगर पैसे के बदले फिल्मों को रेटिंग दी जाती है, तो इसे भी नैतिकता और भ्रष्टाचार के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

राजनीति पर सेलेब्स से राय क्यों मांगी जाती है?
सलमान खान ने कहा कि इंडस्ट्री के कुछ लोग देश में चल रहे राजनीतिक मुद्दों पर कमेंट नहीं करना चाहते। इसके पीछे उनकी अपनी इच्छा हो सकती है या फिर उन्हें किसी विषय की पूरी जानकारी न हो। उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई अभिनेता किसी मुद्दे पर बोलना नहीं चाहता, तो उससे जबरदस्ती राय क्यों मांगी जानी चाहिए।

सलमान के मुताबिक, किसी पत्रकार के सवाल पूछने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म उसी बयान को चलाने लगते हैं और इससे वह खुद को उस चर्चा का हिस्सा नहीं बनाना चाहते। सलमान ने यह भी कहा कि पत्रकारों का काम किसी मुद्दे की सच्चाई सामने लाना और लोगों को जानकारी देना है। उनके मुताबिक, इसके लिए हर बार किसी सेलिब्रिटी की राय लेना जरूरी नहीं है।

सोशल मीडिया पर अच्छे काम की भी तारीफ
सलमान ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग गलत तरीके से ट्रोलिंग करते हैं, वहीं कई लोग अच्छा काम भी करते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की तारीफ की और कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर पॉजीटिव काम देखकर अच्छा लगता है।हालिया एपिसोड में सलमान ने अपनी उम्र, वजन और लुक्स को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया था और ट्रोलर्स को जवाब देते हुए मंच पर अपना जैकेट और शर्ट उतार दिया था।

Bigg Boss 20 में सलमान खान हैं होस्ट
सलमान खान इस समय Bigg Boss 20 को होस्ट कर रहे हैं। शो का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड अक्सर कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सलमान की कमेंट्स को लेकर भी चर्चा में रहता है। सलमान खान के ताजा टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान से जुड़े वीडियो क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

13 साल के बल्लेबाज का दम, 20 छक्के के साथ ठोके 279 रन, पिता के रिटायर होने से पहले साथ में खेलना चाहता है मैच

कहते हैं पूत के पांव पालने में ही दिखने लगते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है 13 साल के ईसा बट्ट की. पिता को देश की टीम के कप्तान हैं ही अब बेटे ने भी उनके नक्शेकदम पर चलने का इशारा दे दिया है. Sun, 27 Sep 2026 09:09:33 +0530

  Videos
See all

Election Commission News: SIR Controversy के बीच ज्ञानेश कुमार पर बड़ा अपडेट | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T04:15:13+00:00

Netanyahu Shows Pager at UN Viral Video: नेतन्याहू ने UNGA में दिखाया Pager | United Nations | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T04:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers