Responsive Scrollable Menu

न मशीन चाहिए, न महंगे सामान! कुकर में ऐसे बनाएं Restaurant Style Himalayan Thukpa

अगर आपको भी अलग-अलग देशों की रेसिपी ट्राई करना पसंद है, लेकिन महंगे या आसानी से न मिलने वाले इंग्रीडिएंट्स और फैंसी किचन मशीनों की वजह से आप इन्हें घर पर नहीं बना पाते, तो यह रेसिपी आपके काम की है।

फूड ब्लॉगर रिनचेन वांगडी भूटिया ने हिमालयन स्टाइल वेज थुकपा की ऐसी रेसिपी शेयर की है, जिसे आप घर पर मौजूद सामान से बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी खास मशीन या फैंसी इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं है। उन्होंने इसका तरीका शेयर करते हुए लिखा, “कुकर में बनेगा रेस्टोरेंट स्टाइल हिमालयन थुकपा? नो फैंसी इंग्रीडिएंट्स, नो मशीन… सिर्फ होममेड हिमालयन फ्लेवर।”

सामग्री एक नजर में

होममेड एगलेस नूडल्स के लिए: 1 कप मैदा या आटा, ¼ चम्मच हल्दी, एक चुटकी नमक, 1 चम्मच तेल और जरूरत के अनुसार पानी।

थुकपा के लिए: 2 चम्मच तेल, 1 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियां, 1 प्याज, 2 टमाटर की प्यूरी, ½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा आलू, 1 गाजर, ½ कप भीगे हुए काले चने, ½ कप भीगे हुए हरे मटर, जरूरत के अनुसार पानी और 1-2 चम्मच तिमूर चिली पेस्ट (ऑप्शनल)।

इसे भी पढ़ें: Janmashtami 2026: बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं, सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं कान्हा की पसंदीदा माखन-मिश्री

घर पर बनेंगे एगलेस नूडल्स

इस रेसिपी की सबसे खास बात है कि इसमें नूडल्स भी घर पर ही तैयार किए जाते हैं। इसके लिए आपको मैदा या आटा, हल्दी, नमक, तेल और पानी चाहिए। एक बाउल में 1 कप मैदा या आटा लें। इसमें हल्दी, थोड़ा नमक और 1 चम्मच तेल डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसे ढककर करीब 15-20 मिनट के लिए रख दें।

इसके बाद आटे को दो हिस्सों में बांटकर पतली रोटी की तरह बेल लें। ऊपर से थोड़ा आटा छिड़कें, इसे मोड़ें और चाकू की मदद से पतली स्ट्रिप्स काट लें। इस तरह आपके होममेड एगलेस नूडल्स तैयार हो जाएंगे।

अब तैयार करें थुकपा का मसाला

थुकपा बनाने के लिए प्रेशर कुकर में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, कुचला हुआ लहसुन और प्याज डालकर भूनें। प्याज के नरम होने तक इसे पकाएं। अब इसमें टमाटर की प्यूरी, हल्दी, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल थोड़ा अलग दिखाई न देने लगे। इसके बाद इसमें कटे हुए आलू, गाजर, भीगे हुए काले चने और हरे मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

कुकर में ऐसे पकाएं थुकपा

सब्जियों में जरूरत के हिसाब से पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें। सब्जियां नरम होने तक इन्हें पकाएं। सब्जियां पकने के बाद कुकर खोलें और जरूरत के हिसाब से थोड़ा और पानी डालें। ध्यान रखें कि थुकपा की कंसिस्टेंसी थोड़ी सूपी यानी ज्यादा पानी वाली होनी चाहिए। अब इसमें घर पर बनाए हुए नूडल्स डालें और कुकर बंद करके 1 सीटी आने तक पकाएं।

इसे भी पढ़ें: सुबह के Breakfast टेंशन को कहें बाय: Bread से 5 मिनट में बनाएं 3 स्वादिष्ट Dishes

आखिर में डालें ये खास हिमालयन फ्लेवर

कुकर खोलने के बाद इसमें तिमूर चिली पेस्ट डालें। यह ऑप्शनल है, लेकिन इससे थुकपा में एक खास हिमालयन स्वाद और हल्की तीखी खुशबू आ जाती है। बस तैयार है आपका गरमा-गरम हिमालयन वेज थुकपा विद होममेड एगलेस नूडल्स। इसे गर्मागर्म सर्व करें और घर बैठे हिमालय के स्वाद का मजा लें।

Continue reading on the app

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आवारा कुत्तों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहली घटना बुधवार को बेहट क्षेत्र में हुई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने मन्नू नामक 12 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह नोंच डाला जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

बेहट थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि मन्नू अपनी मां राजवती के साथ मंदिर गया था। जब उसकी मां पूजा की तैयारी में व्यस्त थीं, तभी वह कुछ दूर चला गया। इसी दौरान चार आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि कुत्तों ने मन्नू के चेहरे और गर्दन पर बुरी तरह काट लिया। बच्चे की मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर बच्चे को उनके चंगुल से बचाया। इसके बाद उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। वहीं, मंगलवार शाम आवारा कुत्तों के हमले की एक अन्य घटना में चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, चिलकाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कस्बे के कोठीवाला इलाके में चार वर्षीय शादान अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

चिलकाना थाने के प्रभारी निरीक्षक अक्षय शर्मा ने बताया कि हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। आवारा कुत्तों के हमले की लगातार हुई इन दोनों घटनाओं से क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रिहायशी इलाकों में घूमने वाले आवारा कुत्तों के झुंड बच्चों और अन्य लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 दूर:रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे, भारत Vs वेस्टइंडीज पहला मैच आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से मैच शुरू होगा। भारत ने इस साल 3 वनडे सीरीज खेलीं। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली, जबकि टीम ने अफगानिस्तान को हराया। विराट कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 रन दूर हैं। उन्होंने 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में 15 हजार रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली के नाम 43 मैच में 2261 रन और 9 शतक हैं। एक और सेंचुरी लगाते ही वे दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ वे पहले ही ऐसा कर चुके हैं। भारत से 20 साल से सीरीज नहीं जीत पाया वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आखिरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2006 में जीती थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच हुई 13 सीरीज भारत ने अपने नाम की हैं। भारत में वेस्टइंडीज की आखिरी सीरीज जीत 2002 में आई थी। दोनों के बीच अब तक 142 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 72 और वेस्टइंडीज ने 64 मैच जीते हैं, जबकि 6 मुकाबले टाई या बेनतीजा रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2018 में 10 हजार रन पूरे किए थे कोहली ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में 129 गेंद पर नाबाद 157 रन बनाए। इसी पारी के दौरान वे 10 हजार वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे।उन्होंने यह उपलब्धि 205 पारियों में हासिल की थी और सचिन तेंदुलकर का 259 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे रोहित भारत के लिए बतौर ओपनर अपनी 200वीं पारी खेलने उतरेंगे। उन्होंने अब तक 199 पारियों में 9865 रन बनाए हैं। इस दौरान 18 बार नाबाद रहे। उनका बेस्ट स्कोर 264 है। औसत 54.50 और स्ट्राइक रेट 96.39 है। ओपनर के रूप में उनके नाम 32 शतक और 49 अर्धशतक हैं। भारत के लिए नंबर-4 और गेंदबाजी कॉम्बिनेशन अहम वेस्टइंडीज के शाई होप बेस्ट बैटर ग्रीनफील्ड में तेज गेंदबाजों को मदद ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 2 वनडे खेले गए हैं। यहां सीम गेंदबाजों का औसत 25.35 है। 2018 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम 104 रन पर ऑलआउट हुई थी। रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए थे। बारिश की संभावना नहीं मौसम गर्म और उमस भरा है। शुक्रवार को भारत की प्रैक्टिस से करीब एक घंटे पहले तेज बारिश हुई थी, लेकिन फिलहाल मैच पर बारिश का खतरा नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। वेस्टइंडीज- जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स/ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जेयडन सील्स/शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ, वाइटल लॉज। Sat, 26 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Ravi Kishan | UP Rain Alert | Gorakhpur | UP News : जलभराव वाले इलाकों में रवि किशन का ग्राउंड विजिट #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T00:17:08+00:00

CM Devendra Fadnavis Daughter Divija Fadnavis ने चलाया Beach Clean-Up Drive | Sea Shore Shine 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T00:09:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers