LPG सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से e-KYC अनिवार्य:गूगल के AI मॉडल जेमिनाई ने 3 वेबसाइट्स हैक कीं, चांदी इस हफ्ते ₹7988 महंगी
कल की बड़ी खबर LPG सिलेंडर से जुड़ी रही। 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC कराना अनिवार्य होगा, नहीं तो सिलेंडर पर मिलने वाली 210 रुपए की सब्सिडी नहीं मिलेगी। वहीं, गूगल के AI मॉडल जेमिनाई ने साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग के दौरान 3 कंपनियों के कंप्यूटिंग सिस्टम और वेबसाइट्स को बिना किसी इंसानी मदद के हैक कर लिया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. e-KYC नहीं तो LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी: नया नियम 1 अक्टूबर से; घर बैठे मोबाइल एप से e-KYC करें केंद्र सरकार ने देशभर के घरेलू LPG ग्राहकों के लिए e-KYC को लेकर नया आदेश जारी किया है। 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC कराना अनिवार्य होगा, नहीं तो सिलेंडर पर मिलने वाली 210 रुपए की सब्सिडी नहीं मिलेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि यह कदम फर्जी कनेक्शन बंद करने और सब्सिडी का सही फायदा सिर्फ आम घरेलू परिवारों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. गूगल के AI मॉडल जेमिनाई ने 3 वेबसाइट्स हैक कीं: पब्लिक डेटा, पासवर्ड एक्सेस किया: मेटा, एंथ्रोपिक के AI भी हैकिंग कर चुके गूगल के AI मॉडल जेमिनाई ने साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग के दौरान 3 कंपनियों के कंप्यूटिंग सिस्टम और वेबसाइट्स को बिना किसी इंसानी मदद के हैक कर लिया। यह ऐसा पहला मामला है, जहां गूगल का कोई AI मॉडल खुद से किसी असली सिस्टम में घुस गया। घटना मई महीने की है। साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग कंपनी ने 18 सितंबर को इसके बारे में जानकारी दी। कंपनी इररेगुलर साइबर सिक्योरिटी की टेस्टिंग कर रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी इस हफ्ते ₹7988 महंगी, ₹2.37 लाख पर आई: सोना ₹1789 बढ़कर ₹1.54 पर आया; जानें अपने शहर के दाम सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी के दाम 7,988 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 11 सितंबर को 2.29 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1.52 लाख रुपए से बढ़कर 1,54 लाख रुपए पर आ गए हैं। इसकी कीमत में इस हफ्ते 1,789 रुपए बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. UPI पर किसे देना होगा GST, किसे छूट मिलेगी?: पूरे अमाउंट या सिर्फ MDR फीस पर 18% टैक्स लगेगा, जानें- ऐसे ही सवालों के जवाब हाई-वैल्यू UPI ट्रांजैक्शन पर 15 अक्टूबर 2026 से नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR लागू होने जा रहा है। सरकार के इस कदम के बाद दुकानदारों और कारोबारियों के मन में फीस और इस पर लगने वाले GST को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जैसे- क्या ग्राहकों की जेब पर असर पड़ेगा? छोटे दुकानदारों का क्या होगा और जीएसटी कैसे कैलकुलेट किया जाएगा? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गोल्ड ETF में एक साल में 35% का रिटर्न मिला: इसके जरिए कम पैसों में सोने में निवेश, जानें इससे जुड़ी खास बातें निवेशकों इन दिनों सोने में निवेश लुभा रहा है। अगस्त में गोल्ड ETF में निवेश जुलाई के 1,558 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,596 करोड़ रुपए रहा। गोल्ड ETF ने बीते एक साल में 35% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। जेफरीज के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजी हेड क्रिस वुड का मानना है कि सोने के दाम में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो गोल्ड ETF के जरिए इसमें निवेश कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 IPO आएंगे:कंपनियां टोटल ₹3,825 करोड़ जुटाएंगी; 22 से 28 सितंबर के बीच ओपन होंगे
भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स यानी IPOs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह कंपनियां बाजार से टोटल ₹3,825 करोड़ जुटाएंगी। इन छह कंपनियों में एलीवेट कैंपस, वारमोरा ग्रैनिटो, ए-वन स्टील्स इंडिया, अरमी इन्फोटेक, स्वस्तिक इंफ्रा और एड्रॉइट इंडस्ट्रीज (इंडिया) शामिल हैं। इन कंपनियों के आईपीओ 22 सितंबर से 28 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे, जिनमें से ज्यादातर इश्यूज 23 सितंबर को ओपन होंगे। कंपनी प्रमोटर्स के मुताबिक, आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स), बिजनेस एक्सपेंशन, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और अन्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा। इस हफ्ते आने वाले 6 IPO की डिटेल्स 1. एलीवेट कैंपस: हिलहाउस इन्वेस्टमेंट के निवेश वाली एलीवेट कैंपस का आईपीओ इस हफ्ते का सबसे बड़ा इश्यू है। यह ₹2,100 करोड़ का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए ₹343-362 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह पूरा इश्यू फ्रेश इश्यू है और इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) कंपोनेंट नहीं है। शेयरों की लिस्टिंग 30 सितंबर को होने की उम्मीद है। 2. वारमोरा ग्रैनिटो: कंपनी का ₹708 करोड़ का आईपीओ 22 सितंबर से 24 सितंबर तक खुला रहेगा। इसके लिए प्राइस बैंड ₹140-148 प्रति शेयर तय किया गया है। इस इश्यू में ₹320 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और निवेशक कात्सुरा इन्वेस्टमेंट्स का ₹388 करोड़ वैल्यू के 2.62 करोड़ शेयरों का ओएफएस शामिल है। 3. ए-वन स्टील्स इंडिया: यह कंपनी अपने आईपीओ के जरिए ₹405 करोड़ जुटाने की कोशिश करेगी। इसका इश्यू 24 सितंबर को खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने ₹385-405 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसमें ₹355 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों का ₹50 करोड़ तक का ओएफएस शामिल है। 4. अरमी इन्फोटेक: अरमी इन्फोटेक अपना ₹300 करोड़ का आईपीओ 23 सितंबर से 25 सितंबर के बीच लाएगी। इसका प्राइस बैंड ₹350-375 प्रति शेयर रखा गया है और यह पूरा इश्यू नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है। 5. स्वस्तिक इंफ्रा: पावर डिस्ट्रीब्यूशन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जुड़ी ईपीसी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी स्वस्तिक इंफ्रा आईपीओ से ₹161 करोड़ जुटाएगी। यह इश्यू 23 सितंबर से 25 सितंबर तक खुला रहेगा, जिसका प्राइस बैंड ₹175-185 प्रति शेयर है। 6. एड्रॉइट इंडस्ट्रीज इंडिया: कंपनी का ₹151 करोड़ का आईपीओ 23 सितंबर से 25 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹126-134 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। सितंबर में अब तक 17 IPO आ चुके क्या होता है OFS और फ्रेश इश्यू ? ये खबर भी पढ़ें… सितंबर में विदेशी-निवेशकों ने भारतीय बाजार से ₹20,974 करोड़ निकाले: 2026 में अब तक ₹2.45 लाख करोड़ की बिकवाली; क्रूड-US यील्ड और रुपया बना वजह भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPIs की बिकवाली का सिलसिला फिर लौट आया है। सितंबर महीने में 18 तारीख तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी से ₹20,974 करोड़ की भारी निकासी की है। वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका में बढ़ती ब्याज दरों और बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपए ने विदेशी निवेशकों को सतर्क कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others





