एशियन गेम्स 2026 में आज खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला, भारत और बांग्लादेश होंगे आमने-सामने
एशियन गेम्स 2026 में भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दरअसल भारत की नजर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने पर है। दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 25 मैच हुए हैं जिसमें भारत ने 22 और बांग्लादेश ने 3 मैच जीते हैं। भारत को बांग्लादेश ने आखिरी बार जुलाई 2023 में हराया था। इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 9 मैच जीते हैं।
दरअसल भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जापान की टीम 57 रन पर ऑलआउट हुई थी और भारत ने सिर्फ 30 गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया था।
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें
जानकारी दे दें कि भारत इस मुकाबले में जीत दर्ज करता है तो 22 सितंबर को गोल्ड मेडल के लिए फाइनल खेलेगा। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का फाइनल भी 22 सितंबर को होना है। भारत 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स का गोल्ड मेडलिस्ट है और इस बार भी टीम उसी खिताब को बचाने के इरादे से उतरी है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 मैच जीते हैं जबकि बांग्लादेश के खाते में सिर्फ 3 जीत हैं। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंतों में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है। जुलाई 2023 में बांग्लादेश ने भारत को हराया था लेकिन उसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 9 मैचों में उसे शिकस्त दी है।
भारत के पास एक मजबूत टीम
वहीं इस मुकाबले से पहले भारत की बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा अहम नाम हैं। इस साल उन्होंने भारत के लिए 22 मैचों में 715 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 158.18 रहा है। जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भी शेफाली ने सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाकर मैच को जल्दी खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके साथ स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी टीम को शुरुआत और अनुभव की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में श्री चरणी भारत की सबसे असरदार खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने इस साल 21 मैचों में 43 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी 5.92 रही है। जापान के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर चार विकेट लिए थे। ऐसे में बांग्लादेश की बल्लेबाजी के खिलाफ उनकी गेंदबाजी एक बार फिर अहम हो सकती है।
दोनों टीमों की पॉसिबल-11 इस प्रकार है:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमालिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), दिलारा अक्तर, जुऐरिया फर्डूस, सोभना मोस्तरी, शर्मिन अक्तर, शोर्ना अक्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अक्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अक्तर।
भारत से 55 दिन बाद छिना T20I में नंबर एक का ताज, इंग्लैंड बना नंबर वन, श्रीलंका को हराकर किया कमाल
टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल 55 दिन बाद भारत से T20I की बादशाहत छिन गई है। बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड ने पहला स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड ने सिर्फ 9.4 ओवर में 126 रन बनाकर 124 रन का लक्ष्य हासिल किया और 62 गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया। यह 120 से ज्यादा रन के लक्ष्य का टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सफल चेज माना जा रहा है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 55 दिन बाद फिर टी20 की नंबर-1 रैंकिंग अपने नाम कर ली।
भारत ने 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाकर नंबर-1 स्थान हासिल किया था, लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप के दम पर इंग्लैंड दोबारा शीर्ष पर पहुंच गया। इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में इंग्लैंड का दबदबा साफ नजर आया।
इंग्लैंड की धमाकेदार जीत ने बदली T20I रैंकिंग
दरअसल मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और मैच को एकतरफा बना दिया। जोस बटलर ने सिर्फ 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके साथ हैरी ब्रुक ने 33 रन की तेज पारी खेली और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 85 रन जोड़ दिए। पावरप्ले खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 82 रन पहुंच चुका था, जिससे श्रीलंका की वापसी की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। बटलर ने विजयी छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपनी 32वीं टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी पूरी की। इसके साथ उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के 31 अर्धशतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इस सूची में बाबर आजम 42 और विराट कोहली 39 बार 50+ रन बनाकर आगे हैं। इंग्लैंड ने जुलाई में भारत से नंबर-1 रैंकिंग गंवाई थी लेकिन लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अब दोबारा शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। यह जीत सिर्फ सीरीज जीत तक सीमित नहीं रही, बल्कि आईसीसी रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव लेकर आई।
श्रीलंका की बल्लेबाजी बिखरी
श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती झटकों के बाद टीम कभी संभल नहीं सकी। पाथुम निसंका ने 36 और कमिंदु मेंडिस ने 35 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष किया लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। सबसे बड़ा झटका आखिरी ओवरों में लगा, जब श्रीलंका ने अंतिम छह विकेट सिर्फ 17 रन के भीतर गंवा दिए। इंग्लैंड की ओर से सॉनी बेकर ने सबसे असरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3.5 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट लिए और पूरे सीरीज में छह विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान हासिल किया। जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने भी दो-दो विकेट झटके, जबकि जेमी ओवरटन को एक सफलता मिली।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










