Responsive Scrollable Menu

भारत से 55 दिन बाद छिना T20I में नंबर एक का ताज, इंग्लैंड बना नंबर वन, श्रीलंका को हराकर किया कमाल

टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल 55 दिन बाद भारत से T20I की बादशाहत छिन गई है। बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड ने पहला स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड ने सिर्फ 9.4 ओवर में 126 रन बनाकर 124 रन का लक्ष्य हासिल किया और 62 गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया। यह 120 से ज्यादा रन के लक्ष्य का टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सफल चेज माना जा रहा है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 55 दिन बाद फिर टी20 की नंबर-1 रैंकिंग अपने नाम कर ली।

भारत ने 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाकर नंबर-1 स्थान हासिल किया था, लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप के दम पर इंग्लैंड दोबारा शीर्ष पर पहुंच गया। इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में इंग्लैंड का दबदबा साफ नजर आया।

इंग्लैंड की धमाकेदार जीत ने बदली T20I रैंकिंग

दरअसल मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और मैच को एकतरफा बना दिया। जोस बटलर ने सिर्फ 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके साथ हैरी ब्रुक ने 33 रन की तेज पारी खेली और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 85 रन जोड़ दिए। पावरप्ले खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 82 रन पहुंच चुका था, जिससे श्रीलंका की वापसी की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। बटलर ने विजयी छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपनी 32वीं टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी पूरी की। इसके साथ उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के 31 अर्धशतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इस सूची में बाबर आजम 42 और विराट कोहली 39 बार 50+ रन बनाकर आगे हैं। इंग्लैंड ने जुलाई में भारत से नंबर-1 रैंकिंग गंवाई थी लेकिन लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अब दोबारा शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। यह जीत सिर्फ सीरीज जीत तक सीमित नहीं रही, बल्कि आईसीसी रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव लेकर आई।

श्रीलंका की बल्लेबाजी बिखरी

श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती झटकों के बाद टीम कभी संभल नहीं सकी। पाथुम निसंका ने 36 और कमिंदु मेंडिस ने 35 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष किया लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। सबसे बड़ा झटका आखिरी ओवरों में लगा, जब श्रीलंका ने अंतिम छह विकेट सिर्फ 17 रन के भीतर गंवा दिए। इंग्लैंड की ओर से सॉनी बेकर ने सबसे असरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3.5 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट लिए और पूरे सीरीज में छह विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान हासिल किया। जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने भी दो-दो विकेट झटके, जबकि जेमी ओवरटन को एक सफलता मिली।

Continue reading on the app

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी, इंदौर में भी खेला जाएगा मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। दरअसल टी20 में श्रेयस अय्यर को एक बार फिर कमान सौंपी गई है जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। सीरीज से पहले दोनों टीमें वनडे मुकाबले खेलेंगी जिसके बाद 6 अक्टूबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। भारतीय टीम में ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों विकेटकीपर के रूप में शामिल हैं जबकि अभिषेक शर्मा को भी स्क्वॉड में जगह मिली है।

वहीं टीम चयन में सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। युवा बल्लेबाज को इस सीरीज में खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी जैसे ऑलराउंडर भी टीम का हिस्सा हैं।

मयंक यादव और वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजर

दरअसल इस सीरीज में तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी भी खास मानी जा रही है। अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए पहचान बनाने वाले मयंक इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए खेल चुके हैं। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें एक बार फिर मौका मिला है। तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव भी उनके साथ रहेंगे जबकि स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई संभालेंगे। वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की नजर रहेगी। कम उम्र में टीम इंडिया के स्क्वॉड में जगह बनाकर उन्होंने पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं। अगर उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलता है तो यह उनके करियर का बड़ा अवसर होगा।

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल देखिए

दरअसल पांच मैचों की टी20 सीरीज देश के पांच अलग-अलग शहरों में खेली जाएगी। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद दूसरा टी20 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे। इंदौर में होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला भी इस सीरीज का अहम आकर्षण रहेगा।

भारतीय टीम का स्क्वॉड इस प्रकार है:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Medal Tally LIVE: 44 साल बाद भारत ने मैराथन में जीता मेडल, सावन बरवाल ने रचा इतिहास

India Asian Games Medal tally: एशियन गेम्स 2026 में भारत अभी तक 2 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज समेत कुल 24 मेडल जीत चुका है। आज का पहला मेडल सावन बरवाल ने मैराथन में इतिहास रचकर जिताया। Sat, 26 Sep 2026 07:07:58 +0530

  Videos
See all

Car window broke while trying to save toll! | टोल बचाने के चक्कर में फूटा कार का शीशा! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T02:17:04+00:00

Iran America War Update: महायुद्ध की बड़ी खबरें! | Houthi Saudi Arabia War | UNGA | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T02:15:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers