Responsive Scrollable Menu

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल

अहमदाबाद, 23 सितंबर (आईएएनएस)। देश में दवाओं की कीमतों को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गुजरात केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के प्रमुख जसवंत पटेल ने दवा कंपनियों, कॉर्पोरेट हॉस्पिटलों और डॉक्टरों के बीच चल रहे करोड़ों रुपये के गठजोड़ का पर्दाफाश किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां छोटे केमिस्ट को 2 प्रतिशत मार्जिन देने में भी आनाकानी करती हैं, वहीं बड़ी चेन स्टोर्स और अपोलो जैसे कॉर्पोरेट हॉस्पिटलों को 30 से 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त कमीशन दिया जा रहा है। अगर दवा कंपनियों की गठजोड़ की सही से जांच की जाए तो बड़ा खुलासा होगा। अगर इसकी सीबीआई जांच हो तो अपोलो समेत कई बड़ी कॉर्पोरेट हॉस्पिटल चेन का नेक्सस सामने आएगा। हमारा मार्जिन फिक्स है, एक छोटे व्यापारी को 2 फीसदी ज्यादा देने में भी कंपनी को दिक्कत होती है, लेकिन चेन स्टोर्स और कॉर्पोरेट हॉस्पिटलों को 30 से 50 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा मार्जिन दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट हॉस्पिटलों में होने वाली खरीद में भी 30-50 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन दी जाती है। डॉक्टरों के साथ सांठगांठ में तो खेल और बड़ा है। कैंसर जैसी दवाओं में एमआरपी और पीटीएस (प्राइस टू स्टॉकिस्ट) के बीच भारी अंतर होता है। डिस्ट्रीब्यूटर को 5 फीसदी भी ज्यादा नहीं मिलता, लेकिन बीच के इस अंतर में करोड़ों रुपये का घोटाला होता है। मैं सुप्रीम कोर्ट के जजों को धन्यवाद देता हूं। ये मामला कई सालों से चल रहा है। दवा कंपनियां जो एमआरपी तय करती हैं, उसमें बहुत बड़ा खेल है। चाहे कैंसर की दवाएं हों, इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाले हार्ट के इंजेक्शन हों, नेफ्रो के इंजेक्शन हों या कोई भी इमरजेंसी ड्रग हो, इनकी एमआरपी बहुत ज्यादा रखी जाती है, जबकि लागत बहुत कम होती है।

उन्होंने कहा कि ये दवाएं आम केमिस्ट की दुकान पर बिकती ही नहीं हैं। हमारा मार्जिन तो सेंट्रल ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर के तहत फिक्स है और एमआरपी नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) तय करती है। लेकिन इसमें सरकार को एक एमएपीई फिक्स करना पड़ेगा। पेटेंटेड प्रोडक्ट में भी एमआरपी में काफी अंतर होता है, तो वहां भी रेट को कंट्रोल करना पड़ेगा। सरकार को इस पर कानून बनाना होगा कि पीटीएस (प्राइस टू स्टॉकिस्ट), पीटीआर (प्राइस टू रिटेलर) और एमआरपी के बीच जो अंतर है, उसे खत्म किया जाए। नियम के मुताबिक रिटेल मार्जिन 20 प्रतिशत और होलसेल मार्जिन 10 प्रतिशत है, लेकिन हकीकत में 27 रुपये की एमआरपी वाली दवा 27,000 रुपये में बिक रही है। ऐसे कई प्रोडक्ट हैं, मेरे पास पूरी लिस्ट है।

उन्होंने आगे बताया कि कोरोना के दौरान इस्तेमाल हुई कई एंटीबायोटिक दवाएं सीधे अस्पतालों में इस्तेमाल हुईं। पूरे हिंदुस्तान में करीब 200 ऐसे डिस्ट्रीब्यूटर हैं, जो स्पेशियलिटी प्रोडक्ट में डील करते हैं और सीधे डॉक्टरों से जुड़े हैं। डॉक्टरों के अपने मेडिकल स्टोर्स हैं, जहां उनके रिश्तेदार बैठे हैं, और अस्पतालों के अंदर जो स्टोर्स हैं, वहां भी यही धंधा चल रहा है। वहां जमकर वसूली हो रही है। एमआरपी पर कंट्रोल नहीं है। अगर एमआरपी से ज्यादा लिया जाए तो गुनाह बनता है, लेकिन एमआरपी के अंदर ही लूट हो रही है तो उस पर कोई कानून नहीं है।

जसवंत पटेल ने कहा कि एनपीपीए को ही ये सब तय करना पड़ेगा और इसके लिए कानून बनाना पड़ेगा। मध्यम और गरीब वर्ग के लोग अपनी जमीन-जायदाद बेचकर इलाज करा रहे हैं और दवाओं का बिल इतना बड़ा आता है, ये बहुत दुखद है। ज्यादातर कैंसर में इस्तेमाल होने वाली डोज की कीमत 90 हजार से एक लाख रुपये तक होती है। बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 5-6 डोज लेने पड़ते हैं, जिनका एक डोज 80-90 हजार रुपये का होता है। इसमें काफी एडजस्टमेंट होता है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गौतम गंभीर के बयान से रोहित-कोहली के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर मिली क्लैरिटी

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप के रोडमैप और टीम इंडिया के दो सबसे बड़े दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर बड़ी बात कही है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गंभीर ने साफ किया कि युवा कप्तान शुभमन गिल बेहद भाग्यशाली हैं कि मैदान पर उनका मार्गदर्शन करने के लिए रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. गंभीर के इस बयान ने आगामी 2027 वर्ल्ड कप में इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका और टीम के मास्टरप्लान की तस्वीर पूरी तरह साफ कर दी है. 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: सलमान खान और सतनाम सिंह ने जीता मेडल, रोइंग में भारत का कमाल

Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आज 5वां दिन है. भारतीय खिलाड़ियों की नजर ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर रहने वाली है. Thu, 24 Sep 2026 06:03:15 +0530

  Videos
See all

Trump-Melania ने किया Jinping का स्वागत #xijinping #trump #usa #globalnews #latest #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T01:45:21+00:00

AAJTAK 2 | MIRZAPUR THE MOVIE छाप रही नोट, कर रही ताबड़तोड़ कमाई! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T01:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers