जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मेंढर सेक्टर के फगवाड़ा गली इलाके में सेना की गश्ती टीम को दो जंग लगी हुई लैंडमाइन दिखाई दीं. दोनों लैंडमाइनों को देखते ही इलाके को सुरक्षित किया गया.
जोधपुर की एसआर केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम भीषण आग लग गई. केमिकल ड्रम में धमाके के दौरान आग बुझाने में जुटे 13 फायरकर्मी झुलस गए. सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
हरियाणा के झज्जर में कुश्ती पहलवानों की विरासत और कहानियों के बीच शूटिंग को चुनने वाली सुरुचि सिंह ने अपने पहले ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया और 48 घंटे पहले मिली निराशा को पीछे छोड़ा. Fri, 25 Sep 2026 11:22:07 +0530