Responsive Scrollable Menu

इंदौर में होर्डिंग गिरने से युवक हुआ घायल, अवैध बैनर हटाने को लेकर दंपती का अनशन फिर हुआ तेज, पहले कर चुके हैं शिकायत

इंदौर में अवैध होर्डिंग और बैनर का मुद्दा फिर चर्चा में है। दरअसल पाटनीपुरा मेन रोड पर गणेश उत्सव के लिए लगाया गया बड़ा होर्डिंग अचानक गिरने से एक युवक घायल हो गया। युवक का नाम श्रेय शर्मा बताया जा रहा है। हादसे में युवक को सिर और कंधे में चोट आई है। वहीं इस बीच पिछले आठ दिनों से अवैध होर्डिंग हटाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे दंपती ने दावा किया कि जिस होर्डिंग की शिकायत पहले अधिकारियों से की गई थी उसी के गिरने से हादसा हुआ है। अब उन्होंने नगर निगम और प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया है।

वहीं घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर लगे बड़े होर्डिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शहर में अवैध पोस्टर, बैनर और स्वागत द्वार हटाने की मांग कर रहे दंपती का अनशन भी इस हादसे के बाद फिर चर्चा में आ गया है।

युवक को लगी चोट

जानकारी के मुताबिक गोल स्कूल में आयोजित गणेश उत्सव के लिए पाटनीपुरा मेन रोड पर बड़ा स्वागत द्वार और होर्डिंग लगाया गया था। घायल युवक श्रेय शर्मा चौराहे से सामान लेकर रोड नंबर-28 स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज हवा या संरचना के असंतुलित होने से होर्डिंग अचानक नीचे आ गिरा और वह उसकी चपेट में आ गया। वहीं श्रेय के पिता राजेश शर्मा ने बताया कि हादसे में उसके कंधे के पीछे और सिर में चोट लगी है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। परिवार का साउंड सिस्टम का कारोबार है और घटना के समय श्रेय रोजमर्रा के काम से बाहर निकला था। घटना के बाद लोगों ने मौके से होर्डिंग हटाया ताकि कोई दूसरा हादसा न हो।

अवैध होर्डिंग हटाने को दंपती का अनशन

दरअसल इसी मुद्दे को लेकर प्रहलाद पांडेय और उनकी पत्नी संगीता पांडेय पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। प्रहलाद पांडेय रीगल चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे आठ दिन से अनशन पर बैठे हैं जबकि उनकी पत्नी नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठी हैं। उनके बैनर पर लिखा है “अवैध बैनर पोस्टर हटाओ, इंदौर को स्वच्छ बनाओ।” प्रहलाद पांडेय का कहना है कि उन्होंने शहर के कई अवैध होर्डिंग और बैनर की शिकायत पहले ही नगर निगम, कमिश्नर और कलेक्टर से की थी। उनके मुताबिक पाटनीपुरा में जिस होर्डिंग के गिरने से युवक घायल हुआ उसकी शिकायत भी पहले दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप है कि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने यह भी बताया कि अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई सीने में दर्द और शुगर कम होने की शिकायत हुई लेकिन उन्होंने इलाज कराने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक अवैध होर्डिंग हटाने की ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Continue reading on the app

अलर्ट- ऑनलाइन मिल रहा प्रतिबंधित खाने-पीने का सामान:एमेजॉन-फ्लिपकार्ट समेत 5 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर FSSAI की कार्यवाही; लोगों को गुमराह करने का आरोप

अगर आप भी मोबाइल एप से खाने-पीने का सामान मंगवाते हैं, तो सावधान हो जाइए। सरकारी एजेंसी FSSAI ने अमेजॉन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट और जेप्टो जैसी 5 बड़ी कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इन कंपनियों पर एप पर गलत जानकारी देने, झूठे दावे करने और सेहत के लिए नुकसानदायक या प्रतिबंधित सामान बेचने के आरोप हैं। फिलहाल कंपनियों के खिलाफ जांच की प्रक्रिया शुरू हुई है, सजा या जुर्माना आगे तय होगा।

Continue reading on the app

  Sports

142 मुकाबले, 72 जीत... जानिए वनडे में वेस्टइंडीज पर भारत के एकतरफा राज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

IND vs WI ODI Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट का इतिहास काफी रोमांचक रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 142 मुकाबलों में भारत ने 72 और वेस्टइंडीज ने 64 मैच जीते हैं. भले ही कुल आंकड़ों में कांटे की टक्कर दिखे, लेकिन हाल के सालों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. साल 2013 के बाद से भारत ने 34 में से 26 मैच जीते हैं और कैरेबियाई टीम के खिलाफ लगातार 13 वनडे सीरीज अपने नाम की हैं. Sat, 26 Sep 2026 06:16:03 +0530

  Videos
See all

Ganpati Visarjan के बीच चीख पुकार, युवक के गिरने का VIDEO | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T00:40:13+00:00

Houthi Attack Saudi Arabia: सऊदी सेना पर हूतियों का बड़ा हमला, 'अंतिम युद्ध' का ऐलान? Yemen | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T00:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers