Responsive Scrollable Menu

दाउद इब्राहिम के भाई ने लिखा था ये गाना, लता मंगेशकर की आवाज में हुआ सुपरहिट, मुंबई से है गाने का खास कनेक्शन

फिल्म इंडस्ट्री के कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से होने की बातें कई बार उठी थी. कई एक्ट्रेसेस भी रही, जिनके कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से बताए गए. फिल्म इंडस्ट्री में कभी इनका नाम खूब सुनने को मिलता था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडरवर्ल्ड के डॉन दाउद इब्राहिम के भाई ने एक हिंदी फिल्म के लिए गाना भी लिखा था. सलमान खान पर फिल्माया गया ये गाना उस वक्त काफी पसंद किया गया था.

Continue reading on the app

पेपर लीक आरोपी का बेटा दो साल NEET से बैन:कोचिंग सेंटर संचालक पर NTA का एक्शन

पेपर लीक मामले में आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक के बेटे पर NTA ने NEET-UG परीक्षा देने से दो साल के लिए बैन लगा दिया है। कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर का बेटा आदित्य NEET-UG 2027 भी नहीं दे सकेगा। NTA ने 21 जून को NEET-UG की दोबारा परीक्षा कराई थी। इसके बाद आदित्य का रिजल्ट रोककर उससे कथित गड़बड़ियों पर जवाब मांगा गया था। आदित्य ने अपने जवाब में परीक्षा के दौरान किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल करने से इनकार किया। उसने कहा कि नोटिस 3 मई की परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़ा है। आदित्य ने यह भी सवाल उठाया कि इसके बावजूद 21 जून को हुई दोबारा परीक्षा का रिजल्ट क्यों रोका गया। CBI का आरोप NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया था। CBI के मुताबिक, उसने परीक्षा के केमिस्ट्री के सवाल हासिल करने के लिए पीवी कुलकर्णी को कथित तौर पर 5 लाख रुपए दिए थे। P V कुलकर्णी परीक्षा के सवाल तैयार करने वाली NTA की टीम में शामिल थे। एजेंसी का आरोप है कि शिवराज का बेटा आदित्य, कुलकर्णी की कोचिंग क्लास में जाता था। शिवराज मोटेगांवकर फिलहाल जेल में है। NEET-UG परीक्षा और दोबारा टेस्ट नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट), यानी NEET-UG, मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए NTA कराता है। पेपर लीक के आरोपों के बीच NTA ने 12 मई को 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई। CBI ने पिछले महीने दिल्ली की नामित फास्ट-ट्रैक कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की थी। यह कोर्ट पेपर लीक और सार्वजनिक परीक्षाओं में दूसरे गलत तरीकों से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई करती है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें: पेपर लीक रोकने के क्या इंतजाम हुए, सुप्रीम कोर्ट जांचेगा:जज NTA दफ्तर जाएंगे, एजेंसी ने कहा था- एग्जाम सिस्टम फूलप्रूफ बनाया सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर नीट परीक्षा सिस्टम की जांच के लिए जज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ऑफिस का दौरा करेंगे। वे देखेंगे कि परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के इंतजाम वास्तव में काम कर रहे हैं या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं सीमा कुमारी...जिन्होंने एथलेटिक्स में 16 साल का इंतजार किया खत्म, ट्रैक पर'रॉकेट' स्पीड से मचाई खलबली

Who is Seema Kumari: धाविका सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक अपने नाम किया. मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में उन्होंने 32:50.05 का समय निकालकर इन खेलों में भारत का एथलेटिक्स में पहला पदक हासिल किया. इस शानदार प्रदर्शन से सीमा ने 10,000 मीटर में पदक का 16 साल लंबा इंतजार खत्म किया. Thu, 24 Sep 2026 20:44:13 +0530

  Videos
See all

Delhi North Campus में महिला पुलिसकर्मियों की खास पेट्रोलिंग! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T15:42:59+00:00

Viral Video | अमरोली में मवेशी पकड़ने पर बवाल, SMC टीम से भिड़े कथित चरवाहे! #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T15:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers