Responsive Scrollable Menu

संभल में रात होते ही दरवाजे पर दस्तक, घर में महिला और 2 बच्चे ने बताई घटना!

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के भावनगर गांव में एक डरावनी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यहाँ एक घर में महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ अकेली रहती है, जबकि उनके पति चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं. पिछले करीब तीन महीने से इस परिवार पर अजीब खौफ मंडरा रहा है.

पीड़ित परिवार का दावा है कि रात के सन्नाटे में बंद दरवाजों की कुंडी अपने आप खटकने लगती है और सुबह उठने पर ताला लगा हुआ दरवाजा भी खुला मिलता है. हाल ही में महिला ने इस रहस्यमयी घटना का करीब 32 सेकंड का एक वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया, जिसमें लोहे की कुंडी बिना किसी सहारे के हिलती और दरवाजा खुलता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं और अंधविश्वास का माहौल है, जबकि परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है.

 

Continue reading on the app

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने 'मोस्ट पीपल मोशन-कैप्चर्ड इन रियल-टाइम' के लिए आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। एक सिंगल सेशन के दौरान एक साथ 37 कलाकारों के मोशन को रियल-टाइम में ट्रैक और कैप्चर किया गया। इस रिकॉर्ड प्रक्रिया में 4 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग कलाकार तक शामिल थे। इस बड़े पैमाने के सेटअप को तैयार करने के लिए मेकर्स ने लॉस एंजिल्स से आधुनिक तकनीक और उपकरण मंगवाकर भारत में अपना बेस तैयार किया था। 92 मोशन कैप्चर कैमरों का किया गया इस्तेमाल फिल्म के मोशन कैप्चर सेशन को पूरा करने के लिए 92 ऑप्टिकल मोशन-कैप्चर कैमरों का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही रियल-टाइम अनरियल विजुअलाइजेशन, फेसियल कैप्चर और एडवांस नेटवर्क सिस्टम को एक साथ सिंक किया गया था। सन पिक्चर्स के वीडियो में मोशन कैप्चर टेक्निकल डायरेक्टर ब्रायन रौश ने बताया कि लोग समझते हैं कि सिर्फ एक बटन दबाने से एनीमेशन मिल जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। वहीं सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु ने बताया कि फिल्म में कई मोशन-कैप्चर कैरेक्टर हैं, जिनके बीच आपस में काफी एक्शन और इंटरेक्शन देखने को मिलेगा। लॉस एंजिल्स से मंगाए गए आधुनिक उपकरण डायरेक्टर एटली ने बताया कि भारत में मोशन-कैप्चर स्टेशन मौजूद थे, लेकिन 'राका' के बड़े विजन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाले सेटअप की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने सन पिक्चर्स के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन से बात की। प्रोड्यूसर की मंजूरी मिलने के बाद लॉस एंजिल्स से सभी जरूरी उपकरण भारत मंगाए गए और एक नया बेस स्थापित किया गया। इसके बाद फिल्म के VFX प्रोड्यूसर ने 'राका' की जरूरतों के हिसाब से एक नया मोशन-कैप्चर पाइपलाइन और वर्कफ्लो तैयार किया। अल्लू अर्जुन बोले- विजन को हकीकत में बदलना बड़ी बात इस उपलब्धि पर अल्लू अर्जुन ने कहा कि कई लोगों के पास विचार और विजन होता है, लेकिन उसे इस स्तर की क्वालिटी के साथ पूरा करना बड़ी बात है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय डायरेक्टर एटली, पूरी टेक्निकल टीम और इतने बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए सन पिक्चर्स को दिया। फिल्म में 4 रोल निभा सकते हैं अल्लू अर्जुन 'राका' एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अल्लू अर्जुन चार अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ सकते हैं, जिनमें दादा, पिता और दो बेटों का रोल शामिल है। चर्चा यह भी है कि फिल्म की कहानी पैरेलल यूनिवर्स के कॉन्सेप्ट पर आधारित हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अल्लू अर्जुन और एटली पहली बार किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में 25 सितंबर का शेड्यूल: 14 खेलों में दिखेगा भारत का दम, एथलेटिक्स से शूटिंग तक आज बरसेंगे मेडल

India'schedule day 7 Friday September 25: एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय एथलीट 14 खेलों में पदक हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. ट्रैक एंड फील्ड में 100 मीटर, हैमर थ्रो और 10,000 मीटर रेस में एथलीट जोर आजमाइश करेंगे. शूटिंग, वेटलिफ्टिंग और इक्वेस्ट्रियन में मेडल जीतने का सुनहरा मौका रहेगा. वहीं बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी, हॉकी में महिला टीम जापान के खिलाफ, और कबड्डी के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष व महिला टीमें अपनी चुनौती पेश करेंगी. Thu, 24 Sep 2026 22:25:54 +0530

  Videos
See all

Mahabahas: CM योगी का वार प्रचंड, सनातन सुरक्षा का प्रण! | CM Yogi | Sanatan | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T17:10:39+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat : अखिलेश ने रायबरेली ही क्यों चुना? #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T17:09:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers