BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में किया बड़ा बदलाव, भतीजे ईशान को दी बड़ी जिम्मेदारी
बहुजन समाज पार्टी बसपा ने पार्टी मुख्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई. बैठक में भतीजे ईशान आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सरकार बनाने के लिए जमीन स्तर पर काम करने का आदेश दिया गया है. इस बीच पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि बहन जी की सरकार बनाने में इस बार ब्राह्मण पूरा सहयोग करेंगे. वही बैठक से पहले ईशान आनंद ने बुआ मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
बैठक में मायावती ने ईशान आनंद को वहीं पद दिया है जो उन्होंने उनके बड़े भाई आकाश आनंद को दिया. पार्टी में उन्हें नेशनल कन्वीनर यानी कि राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है. पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईशान के नाम के बाद उन्हें अब सीधे तौर पर पार्टी के यूथ आइकॉन के तौर पर देखा जा रहा है. केंद्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके लिए आगमी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सीट बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है.
जनता के बीच पहुंचना होगा- विनोद मिश्रा
जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा प्रत्याशी विनोद मिश्रा के अनुसार, इस बार ब्राह्मण समाज मायावती की सरकार बनाने का काम करने वाला है. उन्होंने बताया कि बैठक में निर्देश दिया गया कि कैसे उन्हें चुनाव में सीट बढ़ाने के लिए काम करना होगा. सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच पहुंचना होगा. सभी वर्गों को और जाति को यह जानकारी है कि 2007 में सरकार में क्या अनुशासन था और कैसे काम होता था. बहन जी ने अपने शासनकाल में जो किया वह कोई नहीं कर सकता. मायावती ने पार्टी मुख्यालय पर करीब 2 घंटे तक संगठन के संग बैठक की. यह एक माह में तीसरी बैठक है.
Explainer: साउथ की फिल्मों का हिंदी ऑडियंस में इतना क्यों है क्रेज? आखिर क्या है इन मूवीज की सबसे बड़ी खासियत
Why South Films Craze in Hindi Audience: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखने के लिए मिला. एक टाइम था जब हिंदी बोलने और समझने वाली ऑडियंस के लिए सिर्फ फिल्मों का मतलब ही बॉलीवुड होता था. साउथ इंडिया की तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्में टीवी पर डब होकर जरूर दिखाई जाती थीं, लेकिन उन्हें लेकर वैसा क्रेज नहीं था जैसा आज देखने को मिलता है. हिंदी ऑडियंस की पसंद अब पूरी तरह बदल चुकी है. पुष्पा, बाहुबली, केजीएफ और कांतारा जैसी फिल्मों ने हिंदी ऑडियंस के बीच ऐसी जगह बनाई है कि इनके कैरेक्टर, गाने और डायलॉग बॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वालों के बीच फेमस हो गए. आखिर ऐसा क्या चेंज हुआ कि साउथ सिनेमा का हिंदी ऑडियंस के बीच इतना क्रेज बढ़ गया? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेकर्स ने समझी हिंदी ऑडियंस की चॉइस
हिंदी के ऑडियंस के बीच साउथ की फिल्मों की पॉपुलैरिटी बढ़ने का सबसे बड़ा रीजन यह रहा कि उन्होंने ऑडियंस की चॉइस को समझा, जिसे एक टाइम में मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्मों में एंटरटेनमेंट का डोज कम दिखाई देने लगा था. मल्टीप्लेक्स कल्चर बढ़ने के साथ बॉलीवुड की कई फिल्में ज्यादा अर्बन और वेस्टर्न लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर बनाई जाने लगीं. इन फिल्मों की स्टोरी अक्सर बड़ी सिटी और एक खास क्लास के आसपास घूमने लगीं. वहीं, दूसरी तरफ ऐसी ऑडियंस भी है, जो छोटे शहरों और कस्बों में रहती है. जिसे पर्दे पर जोरदार एक्शन, फैमिली इमोशन, हीरो की जीत और जबरदस्त एंटरटेनमेंट पसंद है
इसी चॉइस को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेकर्स ने बखूबी समझा. उन्होंने अपनी फिल्मों में मां-बेटे का रिश्ता, भाई-बहन का प्यार, फैमिली स्ट्रगल और बुराई के खिलाफ लड़ने वाले हीरो को जगह दी. यही रीजन है कि हिंदी ऑडियंस को इन फिल्मों में वह एंटरटेनमेंट मिला, जिसे वह देखना पसंद करते हैं.
टीवी से मिला फायदा
साउथ की फिल्मों को हिंदी ऑडियंस तक पहुंचाने में टेलीविजन का बड़ा रोल है. आपको बता दें कि बाहुबली के आने से कई साल पहले सेट मैक्स,सोनी वाह और गोल्डमाइंस जैसे चैनल साउथ इंडियन फिल्मों के हिंदी डब वर्जन दिखा रहे थे. प्रभास, राम चरण, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और सूर्या जैसे एक्टर्स हिंदी ऑडियंस के घरों में पहचान बना चुके थे. हालांकि, बड़ी संख्या में लोग इन एक्टर्स के नाम तक नहीं जानते थे. लेकिन इनके चेहरे और फिल्मों की स्टोरी से उनके बारे में जानते थे. इसलिए जब इन स्टार्स की बड़े बजट की फिल्में थिएटर में रिलीज होने लगी तो ऑडियंस को उन्हें पहचानने में ज्यादा टाइम नहीं लगा. इससे साउथ एक्टर्स को बहुत फायदा मिला.
रूट्स से जुड़ी स्टोरी बनी ताकत
साउथ इंडस्ट्री की एक बड़ी स्पेशलिटी उनका कल्चर और उनके रूट्स को माना जाता है. वहां के फिल्म मेकर्स लोककथाओं, त्योहारों, धार्मिक मान्यताओं और लोकल ट्रेडिशन को फिल्मों में खुलकर दिखाना पसंद करते हैं. इस तरह कई सीन्स कांतारा में देखने के लिए मिले थे. इस फिल्म की कहानी कर्नाटक के एक गांव की लोक परंपरा भूत कोला पर बेस्ड थी. इस फिल्म को हिंदी ऑडियंस ने भी पसंद किया था. इस फिल्म की लैंग्वेज अलग थी, लोकेशन अलग थी, लेकिन आस्था, ईश्वर और नेचर के लिए रिस्पेक्ट की फीलिंग हर इंडियन को साथ लाती है. इसी फिल्म ने यह काम किया था. इसी तरह बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों में इंडियन भी पौराणिक कहानी और इतिहास से जुड़े किस्सों को ग्रैंड अंदाज में दिखाया गया. ऑडियंस को इन फिल्मों में एंटरटेनमेंट के साथ अपने कल्चर की झलक भी दिखाई दी.
ग्रैंड विजुअल और दमदार म्यूजिक ने बढ़ाया क्रेज
आजकल की ऑडियंस सिर्फ फिल्म में स्टोरी ही नहीं देखती है बल्कि उसे बड़े पर्दे पर फील भी करना चाहती है. साउथ की फिल्मों ने इस टेस्ट को अच्छे से समझा. उन्होंने अपनी फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक से हिंदी ऑडियंस को जोड़ा और उन्हें पर्दे पर शानदार एक्सपीरियंस दिया. साउथ फिल्मों के एसएस राजामौली, प्रशांत नील और सुकुमार जैसे डायरेक्टर्स ने इस तरह के बड़े आइडिया और ग्रैंड प्रेजेंटेशन से ऑडियंस को अट्रैक्ट किया. फिल्म में किसी बड़े विलेन की एंट्री हो या हीरो एक्शन हो, म्यूजिक उस सीन के एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा देता है.
साउथ के स्टार्स के स्टाइल ने जीता लोगों का दिल
दरअसल, साउथ के एक्टर्स की पॉपुलैरिटी फिल्मों के साथ-साथ उनके स्टाइल और हार्ड वर्क से भी बढ़ी है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने हिंदी ऑडियंस को अट्रैक्ट किया. अल्लू अर्जुन, यश और प्रभास जैसे स्टार्स ने अपने कैरेक्टर को यादगार बनाने के लिए बहुत मेहनत की. पुष्पा में अल्लू अर्जुन ने कंधा झुकाकर चलने की एक्टिंग की, उसकी काफी चर्चा हुई. स्क्रीन पर ये स्टार्स बहुत बड़े और इम्प्रेसिव दिखाई देते हैं, लेकिन फैंस को उनकी सादगी पसंद आती है. ऐसे में स्टार और ऑडियंस के बीच यह इमोशनल कनेक्शन फिल्मों के लिए काफी फायदेमंद होता है. यही रीजन है कि कई बार ऑडियंस सिर्फ स्टोरी के लिए नहीं बल्कि अपने फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड रहती है.
हिंदी डबिंग से मिला साउथ की फिल्मों का फायदा
साउथ की फिल्मों के हिंदी ऑडियंस तक पहुंचने में डबिंग का बड़ा रोल रहा है. पहले कई डब फिल्में ऐसी होती थीं जिनके डायलॉग हिंदी में अजीब लगते थे लेकिन अब फिल्मों की हिंदी डबिंग पर खासतौर से ध्यान दिया जाता है. बाहुबली में प्रभास के लिए शरद केलकर ने जिस तरीके की डबिंग की. उसे लोगों ने खूब पसंद किया. उन्होंने डायलॉग्स को इस तरह बोला, जिससे देखने को लगा ही नहीं कि वह किसी दूसरी इंडस्ट्री की फिल्म देख रहा है. इसी तरह पुष्पा का ‘मैं झुकेगा नहीं’ डायलॉग भी काफी फेमस हुआ था. इस तरह अच्छी डबिंग का फायादा साउथ की फिल्मों को खूब मिला.
पैन-इंडिया रिलीज से बढ़ी रीच
साउथ की फिल्मों को पैन-इंडिया रिलीज का भी बहुत फायदा मिला. पहले के टाइम में साउथ इंडियन फिल्म बहुत ही कमी के हिसाब से हिंदी बेल्ट में हाउसफुल चलती दिखाई देती थी. ज्यादा इन फिल्मों के टीवी पर डब वर्जन दिखाई देते थे.बाद में मेकर्स ने फिल्मों को एक साथ कई लैंग्वेज में बड़े लेवल पर रिलीज करना शुरू किया. इससे एक्टर्स को भी अलग-अलग तरह की ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिला. जिससे ऑडियंस को भी लगा कि वे किसी दूसरी इंडस्ट्री की फिल्म नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बनाई गई भव्य फिल्म देख रहे हैं. पैन-इंडिया रिलीज का कल्चर बाहुबली, केजीएफ, पुष्पा, आरआरआर और कांतारा जैसी फिल्मों ने शुरू किया. सोशल मीडिया के जरिए भी इन फिल्मों की रीज हिंदी ऑडियंस के बीच बढ़ी. जिससे साउथ की फिल्मों की पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी.
ये भी पढ़ें: Explainer: सेलेब्स को इतना ट्रोल क्यों करते हैं लोग? स्टार को बुरा-भला कहने के पीछे क्या होता है ट्रोलर्स का मकसद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










