Responsive Scrollable Menu

आशीष अग्रवाल होंगे मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की नियुक्ति

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी सूची के मुताबिक कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वहीं, पार्टी ने मध्यप्रदेश भाजपा नेता आशीष अग्रवाल को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

बता दें कि भाजपा ने आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी है। वहीं बृजगोपाल लोया को मध्यप्रदेश भाजपा का नया प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जरूरी बात यह है कि इससे पहले अगस्त में आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं, अब राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया विभाग की कमान मिलने के बाद उनका संगठनात्मक दायरा और बढ़ गया है।

जानकारी के लिए बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में आशीष अग्रवाल को अब मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों, नीतियों और संगठन से जुड़े मुद्दों को मीडिया तक पहुंचाने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के संचार तंत्र के समन्वय में अहम भूमिका निभाएंगे।

भाजपा ने एमपी के प्रभारी और सह प्रभारी भी बदले

बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मध्यप्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी है। पार्टी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब को एमपी का प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया है। जरूरी बात यह है कि डॉ. महेंद्र सिंह हाल तक एमपी भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे। वे संगठन की बैठकों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। अब उनकी जगह बिप्लब देब प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ की प्रभारी

बता दें कि भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उन्हें हरियाणा का प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया है।

Continue reading on the app

BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में किया बड़ा बदलाव, भतीजे ईशान को दी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी बसपा ने पार्टी मुख्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई. बैठक में भतीजे ईशान आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सरकार बनाने के लिए जमीन स्तर पर काम करने का आदेश दिया गया है. इस बीच पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि बहन जी  की सरकार बनाने में इस बार ब्राह्मण पूरा सहयोग करेंगे. वही बैठक से पहले ईशान आनंद ने बुआ मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. 

बैठक में मायावती ने ईशान आनंद को वहीं पद दिया है जो उन्होंने उनके बड़े भाई आकाश आनंद को दिया. पार्टी में उन्हें नेशनल कन्वीनर यानी कि राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है. पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईशान के नाम के बाद उन्हें अब सीधे तौर पर पार्टी के यूथ आइकॉन के तौर पर देखा जा रहा है. केंद्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके लिए आगमी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सीट बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. 

जनता के बीच पहुंचना होगा- विनोद मिश्रा

जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा प्रत्याशी विनोद मिश्रा के अनुसार, इस बार ब्राह्मण समाज मायावती की सरकार बनाने का काम करने वाला है. उन्होंने बताया कि बैठक में निर्देश दिया गया कि कैसे उन्हें चुनाव में सीट बढ़ाने के लिए काम करना होगा. सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच पहुंचना होगा. सभी वर्गों को और जाति को यह जानकारी है कि 2007 में सरकार में क्या अनुशासन था और कैसे काम होता था. बहन जी ने अपने  शासनकाल में जो किया वह कोई नहीं कर सकता. मायावती ने पार्टी मुख्यालय पर करीब 2 घंटे तक संगठन के संग बैठक की. यह एक माह में तीसरी बैठक है. 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Schedule 2026, DAY 5: 5वें दिन 14 खेलों में दम दिखाएगा भारत, दांव पर इतने मेडल, देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games India Schedule 2026, DAY 5: एशियन गेम्स 2026 का पांचवां दिन भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है. भारत के पास कई मेडल जीतने का मौका है. वहीं, कुछ रोमांचक मुकाबले भी हैं. Wed, 23 Sep 2026 19:43:14 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | IRAN-US WAR | TRUMP की IRAN को बड़ी धमकी, गहराया तनाव! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T14:41:10+00:00

Sahil Joshi | कैबिनेट सेक्रेटरी को चुनाव आयुक्तों ने क्यों लिखी चिट्ठी? |#electioncommission #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T14:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers