Responsive Scrollable Menu

सरगुजा में यहां युवा एक दूसरे के कांटते हैं बाल, पेड़ के नीचे खोला 'देसी सैलून', न पैसे का खर्च ना ही जानें की झंझट

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कुछ युवाओं ने सैलून के खर्च और दूरी से बचने के लिए आम के पेड़ की छांव में ही बाल काटने का तरीका अपनाया है. युवा एक-दूसरे के बाल खुद काटते हैं. आदिवासी बहुल क्षेत्र में युवाओं की यह पहल आधुनिक सुविधाओं के बीच पूर्वजों की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं.

Continue reading on the app

अब मुकेश अंबानी नहीं गौतम अडाणी देश के सबसे अमीर:हुरन लिस्ट में संपत्ति 13% बढ़कर ₹9.23 लाख करोड़ हुई, रोशनी नादर सबसे अमीर महिला

गौतम अडाणी और उनका परिवार देश के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार अडाणी परिवार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पीछे छोड़ दिया है। 23 सितंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 13% बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 10% की गिरावट दर्ज की गई है और वह 8.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इस साल की रिच लिस्ट में 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक संपत्ति वाले 1,810 लोगों को शामिल किया गया है। लिस्ट में शामिल सभी अमीरों की कुल संपत्ति साल-दर-साल 12.8% बढ़कर 187.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। टॉप 3 में एलएन मित्तल की एंट्री, अनिल अग्रवाल 9वें स्थान पर पहुंचे लिस्ट में आर्सेलरमित्तल के एलएन मित्तल और उनके परिवार आठ पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति 93% बढ़कर 3.39 लाख करोड़ रुपए हो गई है। यूरोप के स्टील ट्रेड प्रोटेक्शन उपायों और स्टील की बढ़ती कीमतों के कारण उनकी संपत्ति बढ़ी है। वेदांता के अनिल अग्रवाल और उनका परिवार 87% संपत्ति वृद्धि के साथ 2.08 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स के समीर मेहता और उनका परिवार 52% की बढ़त के साथ 1.89 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति बनाकर पहली बार टॉप 10 में 10वें स्थान पर रहे। पहली बार AI सेक्टर का दबदबा: 19 अमीरों की कुल संपत्ति ₹3.07 लाख करोड़ हुरुन रिच लिस्ट में पहली बार AI को एक अलग सेक्टर के रूप में शामिल किया गया है। AI सेक्टर से 19 अमीरों ने लिस्ट में जगह बनाई है, जिनकी कुल संपत्ति 3.07 लाख करोड़ रुपए है। इनमें से 15 नए नाम हैं जिन्होंने पहली बार इस सूची में शामिल किया है। इन 15 नए AI बिजनेस पर्सन ने 1.82 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति जोड़ी है। लिस्ट में जगह बनाने वालों में कंट्रोल एस डेटासेंटर्स, योट्टा, एस्टेरा लैब्स, पैरेलल वेब सिस्टम्स, सर्वम एआई और इमर्जेंट एआई जैसी कंपनियों के प्रमोटर शामिल हैं। 28 साल के तनय कोठारी और सहज गर्ग लिस्ट में सबसे युवा AI बिजनेसमैन AI क्रांति ने देश में नए और युवा अरबपतियों को जन्म दिया है। एआई कंपनी ‘विस्प्र फ्लो’ के संस्थापक तनय कोठारी और सहज गर्ग लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे युवा AI बिजनेस पर्सन बन गए हैं। 28 साल के इन दोनों संस्थापकों में से प्रत्येक की संपत्ति 4,200 करोड़ रुपए आंकी गई है। भारत में रिकॉर्ड 391 डॉलर अरबपति, 5 साल में 154 बढ़े भारत में डॉलर अरबपतियों यानी 1 अरब डॉलर से अधिक संपत्ति वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते एक साल में भारत में 27 नए डॉलर अरबपति जुड़े हैं, जिससे कुल संख्या रिकॉर्ड 391 हो गई है। 5 साल पहले भारत में केवल 237 डॉलर अरबपति थे। अगर पूरी रिच लिस्ट की बात करें, तो इस साल सूची में 128 नए लोग जुड़े हैं, जबकि पिछले 5 सालों में 803 नए नाम इसमें शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में 70% यानी 1,266 लोग ऐसे हैं जिन्होंने खुद के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स में सबसे ज्यादा अमीर, मुंबई पहले नंबर पर सेक्टर के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा अमीर 'इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स' सेक्टर से हैं, जिनकी संख्या 166 है। इसके बाद केमिकल्स सेक्टर से 142 और फार्मास्युटिकल्स (दवा) सेक्टर से 136 लोग इस लिस्ट में शामिल हैं। शहरों की बात करें तो मुंबई अमीरों का पसंदीदा शहर बना हुआ है। मुंबई में सबसे ज्यादा 465 अमीर रहते हैं। दूसरे नंबर पर नई दिल्ली (236) और तीसरे नंबर पर बेंगलुरु (129) है। रोशनी नादर देश की सबसे अमीर महिला, लिस्ट में 131 महिलाएं शामिल इस बार हुरुन रिच लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। सूची में कुल 131 महिलाएं शामिल हैं, जो पिछले साल की 100 महिलाओं के मुकाबले काफी अधिक है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर मल्होत्रा और उनका परिवार 2.79 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Babar Azam नहीं, ये पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं देश का असली 'सुपरस्टार', पूर्व कोच ने बताया नाम

Pakistan most popular cricketer: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों एक नाम लगातार चर्चा में है और वह नाम बाबर आजम नहीं, बल्कि महिला टीम की कप्तान फातिमा सना है। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज और महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच मोहम्मद वसीम ने फातिमा को बाबर आजम से भी बड़ा 'सुपरस्टार' बताया है। उनका कहना है कि फातिमा ने यह पहचान अपने प्रदर्शन के दम पर बनाई है।

मोहम्मद वसीम ने अपने यूट्यूब शो 'BolWasim' में फातिमा और बाबर की तुलना पर बात की। उनसे पूछा गया था कि क्या बाबर आजम पुरुष टीम में फातिमा के बराबर हैं। इस पर वसीम ने कहा कि फातिमा इन सबसे आगे हैं। उन्होंने खास तौर पर क्रिकेट को समझने वाले और पढ़े-लिखे लोगों के बीच फातिमा की लोकप्रियता का जिक्र किया।

फातिमा सना पाकिस्तान की सबसे अहम महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम के लिए योगदान देती हैं। 134 व्हाइट-बॉल मुकाबलों में उनके नाम 157 विकेट हैं। इसके अलावा उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 1500 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। यही वजह है कि उन्हें दुनिया की बेहतरीन महिला ऑलराउंडरों में गिना जाता है।

वसीम ने कहा कि उन्हें फातिमा के प्रदर्शन पर गर्व भी होता है और कई बार उनके लिए दुख भी होता है, क्योंकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह अक्सर हारने वाली टीम का हिस्सा बनती हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक टीवी एंकर ने फातिमा को पाकिस्तान की सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर बताया था और वह इस बात से असहमत नहीं हैं।

पूर्व कोच ने कहा कि लोकप्रियता प्रदर्शन से हासिल होती है। फातिमा लगातार बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब पुरुष और महिला क्रिकेटरों को एक साथ देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी फातिमा की तारीफ ज्यादा नजर आती है।

वसीम के मुताबिक पाकिस्तान के पुरुष क्रिकेटरों के प्रदर्शन का जिक्र उसी तरह प्रशंसा के साथ नहीं होता। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों में फातिमा को पाकिस्तान का ‘सुपरस्टार’ करार दिया।

वहीं, बाबर आजम खुद भी दबाव में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को हाल ही में 0-3 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बाबर ने घरेलू क्रिकेट का रुख किया है और प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 के तीसरे दौर के मुकाबले से पहले ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) की टीम से जुड़ गए हैं।

Thu, 24 Sep 2026 11:53:29 +0530

  Videos
See all

Bihar News: बिहार के Samastipur से फिर शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई | Jamui | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T07:15:33+00:00

बाइक को घसीटते ले गया बेकाबू ट्रक #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T07:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers