BJP में संगठनात्मक बदलाव: स्मृति ईरानी समेत 5 नेताओं को 2 राज्यों की कमान, MP में बिप्लब देव; UP में विनोद तावड़े प्रभारी
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बदलाव करते हुए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से 23 सितंबर 2026 को जारी सूची के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देव को प्रदेश प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजस्थान की जिम्मेदारी संजय भाटिया को दी गई है। उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी होंगे।
छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा, दोनों राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में उनके साथ सिद्धार्थ शम्भू और हरियाणा में डॉ. भोला सिंह सह-प्रभारी होंगे।
यूपी में विनोद तावड़े को जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह-प्रभारी होंगे।
BJP के संचार और मीडिया विभाग में भी नियुक्तियां
राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करने के साथ BJP ने केंद्रीय संचार और मीडिया विभाग में भी नियुक्तियां की हैं। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अनिल बलूनी को संचार विभाग का समन्वयक और आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां भी तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
यहां देखिए पूरी लिस्ट
BJP के संचार और मीडिया विभाग में भी नियुक्तियां
पार्टी ने प्रदेश स्तर के बदलाव के साथ केंद्रीय संगठन के संचार और मीडिया विभाग में भी नई नियुक्तियां की हैं। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अनिल बलूनी को संचार विभाग का समन्वयक और आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां भी तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
5 नेताओं को दो-दो राज्यों का प्रभार
- स्मृति ईरानी - छत्तीसगढ़ और हरियाणा
- हरीश द्विवेदी - बिहार और कर्नाटक
- सतीश पूनिया - जम्मू-कश्मीर और पंजाब
- राम माधव - तमिलनाडु और उत्तराखंड
- सुनील बंसल - तेलंगाना और पश्चिम बंगाल
इन पांचों नेताओं को दोनों राज्यों में प्रभारी बनाया गया है।
12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई सह-प्रभारी नहीं
भाजपा ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सिर्फ प्रभारी नियुक्त किए हैं। इनमें अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।
महाराष्ट्र में एक प्रभारी, तीन सह-प्रभारी
महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अनिल एंटनी को दो राज्यों में जिम्मेदारी
अनिल एंटनी को नगालैंड का प्रभारी और गोवा का सह-प्रभारी बनाया गया है। यानी उन्हें दो राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली है, लेकिन दोनों जगह उनकी भूमिका अलग है।
5 राज्यों में दो-दो सह-प्रभारी
- असम: फांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा
- बिहार: संगीता यादव, रोहन गुप्ता
- दिल्ली: जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शना बेन जरदोश
- राजस्थान: कविता पाटीदार, कुलजीत चहल
- तमिलनाडु: निर्मल कुमार सुराणा, डी.के. अरुणा
अन्य प्रमुख नियुक्तियां
गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में सतीश पूनिया, उत्तराखंड में राम माधव, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में सुनील बंसल तथा कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को जिम्मेदारी दी गई है।
Cigarette Price Hike: फिर बढ़े सिगरेट के दाम! इस मशहूर ब्रांड के पैकेट की कीमत 427 रुपये के पार, जानें अचानक क्यों बढ़ गए रेट?
Cigarette Price Hike: ITC ने गोल्ड फ्लेक प्रीमियम सिगरेट की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है। सितंबर में 10 सिगरेट वाले पैकेट का दाम 125 रुपये से बढ़कर 135 रुपये हो गया। जून समेत इस साल अब तक कीमत में 20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है यानी पैकेट 115 रुपये से 135 रुपये पर पहुंच गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24










