Responsive Scrollable Menu

वेस्टइंडीज गेंदबाजों की खैर नहीं! 2026 के नंबर-1 ODI बल्लेबाज तूफान मचाने को तैयार, भारत के लिए बनेगा मैच विनर

IND vs WI: भारतीय टीम को अपनी अगली व्हाइट बॉल सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है, जिसके लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत आ चुकी है, जहां दोनों टीमों के बीच पहले 3 वनडे और इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज के लिए जो सबसे बड़ा खतरा बन सकता है, वो भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं. शुभमन गिल इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं. साल 2026 में एक बार फिर उन्होंने अपने बल्ले से वनडे क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. आंकड़ों की मानें तो शुभमन गिल 2026 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की टेंशन जरूर बढ़ने वाली है.

शुभमन गिल ने जो रूट को भी छोड़ दिया पीछे

शुभमन गिल साल 2026 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल जैसे बड़े नामों को भी पीछे छोड़ दिया है. इस साल के वनडे आंकड़ों पर नजर डालें तो शुभमन गिल 561 रनों के साथ टॉप पर हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट 496 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं. वहीं बांग्लादेश के तंजीद हसन 486 रनों के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 473 रनों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं. 

साल 2026 में ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

शुभमन गिल (भारत): 561 रन

जो रूट (इंग्लैंड): 496 रन

तंज़ीद हसन (बांग्लादेश): 486 रन

डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड): 473 रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी चुनौती

शुभमन गिल अपने इसी शानदार फॉर्म को जारी रखने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरने को पूरी तरह तैयार हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच रविवार, 27 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. इस पूरी सीरीज में भारतीय फैंस की नजरें एक बार फिर गिल पर टिकी होंगी. सभी को उम्मीद है कि वह अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी को जारी रखेंगे और साल 2026 में अपने रनों के रिकॉर्ड को और आगे ले जाएंगे. क्रिकेट जानकारों का भी मानना है कि अगर गिल का बल्ला इसी तरह चलता रहा, तो वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना नामुमकिन हो जाएगा. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच नंबर दिन तारीख समय मैच वेन्यू
1 रविवार 27 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे तिरुवनंतपुरम
2 बुधवार 30 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे गुवाहाटी
3 शनिवार 3 अक्टूबर 2026 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे न्यू चंडीगढ़

यह भी पढ़ें: IND vs WI : किस भारतीय बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट

Continue reading on the app

Sambit Patra Hits Opposition: 'वोटर लिस्ट से नाम हटाकर चुनाव जीतने का आरोप बेबुनियाद', संबित पात्रा का विपक्ष पर करारा हमला।

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) की एसआईआर (SIR) प्रक्रियाओं को लेकर मीडिया में आई खबरों और विपक्ष के आरोपों के बाद देश में नया राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाकर भाजपा को फायदा पहुंचाया गया।

इस विवाद का जवाब देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंकड़ों के जरिए विपक्ष के दावों की धज्जियां उड़ाईं और चुनाव आयोग में हुई आंतरिक चर्चा को स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया।  

​'अगर वोट चोरी से जीते, तो 20 में से 13 सीटों पर TMC कैसे जीती?'
​संबित पात्रा ने विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि यह दावा बिल्कुल गलत है कि वोटर लिस्ट से नाम हटने से भाजपा को चुनाव में फायदा हुआ। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि बंगाल की जिन 20 विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक वोट काटे गए थे, उनमें से 13 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को केवल 6 सीटों पर ही जीत मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वोटरों के नाम हटने से भाजपा को फायदा मिल रहा था, तो ज्यादातर सीटों पर टीएमसी की जीत कैसे हुई।  

​मुर्शिदाबाद की समशेरगंज सीट का दिया उदाहरण
अपनी बात को साबित करने के लिए पात्रा ने मुर्शिदाबाद जिले की समशेरगंज विधानसभा सीट का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद इस अकेली सीट से 91,712 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे, जो पूरी सीट के कुल मतदाताओं का एक-तिहाई से भी अधिक था और पूरे बंगाल में सबसे बड़ी संख्या थी।

इसके बावजूद, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद नूर आलम ने यहाँ 61,918 वोटों से बड़ी जीत हासिल की, जबकि भाजपा दूर-दूर तक मुकाबले में नहीं थी।  

​चुनाव आयोग के भीतर विचार-विमर्श लोकतंत्र की खूबसूरती
​मीडिया रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा प्रक्रिया पर सवाल उठाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पात्रा ने चुनाव आयोग के रुख का बचाव किया। उन्होंने कहा कि ईसीआई द्वारा जारी विस्तृत नोट से साफ है कि सभी चुनाव आयुक्तों के बीच आधिकारिक विचार-विमर्श हुआ था। पात्रा ने कहा, "यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया की खूबसूरती है कि आपस में सभी चर्चाओं और मंथन के बाद अंत में सभी चुनाव आयुक्त एक ही मत पर सहमत थे।"  

​'जनता का दिल न जीत पाने पर संस्थाओं पर हमला करती है कांग्रेस'
​विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही जनता ने विपक्षी दलों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी को यह अहसास हो जाता है कि वह भारत की जनता का दिल नहीं जीत सकती, तो वह चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना और उनकी साख पर सवाल उठाना शुरू कर देती है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक, कुल पदकों की संख्या पहुंची 12, देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। मीराबाई चानू ने देश को रजत पदक दिलाया। चार कांस्य पदक आए। गोल्ड मेडल एक भी नहीं मिला। देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड। Wed, 23 Sep 2026 22:22:30 +0530

  Videos
See all

Election Commission Controversy: SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त OP Rawat ?CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T17:43:15+00:00

CM Yogi Launch Bharat Taxi : यूपी में 'भारत टैक्सी' की शुरुआत, चालकों को जीरो कमीशन | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T17:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers