हार के बावजूद इंडिया को मिला मेडल, एशियन गेम्स 2026 में भारत की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक पर किया कब्जा
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में चीन से हारने के बाद भी भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने देश को एक और मेडल दिला दिया है. भारत को 20वें एशियन 2026 में बैडमिंटन ने कांस्य पदक दिलाया है. इंडियन मेंस टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में चीन से 1-3 से हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इंडिया का चीन से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है. भारत चीन के सामने सिर्फ 1 मैच जीत पाया और 3 मैच में उसे हार मिली. इसके बाद भी टीम को ब्रॉन्ज मेडल मिल गया है.
भारत को चीन ने 1-3 से हराया
लक्ष्य सेन को शि यू की से 16-21, 18-21 से हार मिली. वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी ने लियांग वेई केंग/वांग चांग को 21-11, 22-20 से हराया. इसके बाद आयुष शेट्टी को ली शि फेंग से 19-21, 13-21 से हार मिली. अंत में हरिहरन अम्साकारुनन/एमआर अर्जुन को हे जी टिंग/लियू यी ने 16-21, 21-17, 9-21 से हराकर भारत के फाइनल पहुंचने का और गोल्ड मेडल जीतने का सपना तोड़ दिया.
A medal earned together. ????????????
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) September 23, 2026
India's men's badminton team finished the team event with a bronze medal at #AichiNagoya2026 after going down 1-3 against China.
The individual matches will start on September 25. ???? pic.twitter.com/fLUgqTU3zR
हार के बाद भी भारत को मिला मेडल
आपको बता दें कि, बैडमिंटन में 4 मेडल दिए जाते हैं, जिसमें दो ब्रॉन्ज मेडल होते हैं, सेमीफाइनल हारने वाले दोनों टीमों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है, जबकि फाइनल जीतने वाली टीम गोल्ड और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल जीत जाती है.
INDIAN MEN’S BADMINTON TEAM WINS BRONZE MEDAL AT ASIAN GAMES ????
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 23, 2026
- Lost 1-3 to China ???????? in the Semi Finals!
WELL PLAYED BOYS! ???????????? pic.twitter.com/40UV11LkkB
भारत के लिए लक्ष्य सेन से जीत की उम्मीद थी लेकिन उनको भी हार मिली. टीम के लिए सिर्फ सात्विक रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टीको जीत मिली. इन अलावा भारत की पूरी टीम को हार मिली और टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई.
आज भारत को मिले 5 मेडल
आज शूटिंग वूमेंस स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इस टीम में परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान शामिल हैं. वहीं शूटिंग मेंस स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है, जिसमें अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान शामिल हैं. सॉफ्ट टेनिस मेंस सिंगल्स में जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वहीं वेटलिफ्टिंग वूमेंस 49 किग्रा केटगरी में मीराबाई चानू ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. अंत में टीम इंडिया की बैडमिंटन मेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया.
ये भी पढ़ें : मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, एशियन गेम्स 2026 की चैंपियन बनने से चूकीं
आयुष्मान भारत एक मजबूत राष्ट्र के विजन के साथ आगे बढ़ रहा : नितिन नवीन
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह योजना स्वस्थ नागरिक और एक मजबूत राष्ट्र के विजन के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नागरिकों के लिए हेल्थकेयर सुरक्षा को आसान बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिया।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 48.51 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है और 13.25 करोड़ मामलों के लिए 2.03 लाख करोड़ रुपए की फंडिंग की गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत का सफर 8 साल पहले शुरू हुआ था, उसने देशभर के नागरिकों के लिए हेल्थकेयर सुरक्षा को और ज्यादा आसान बनाने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू किया है।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जरिए सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि देशभर में 1.86 लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने समुदायों के लिए 500 करोड़ से ज्यादा हेल्थकेयर विजिट को आसान बनाया है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत स्वस्थ नागरिक और मजबूत भारत के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। यह स्कीम भारत की लगभग 33 प्रतिशत आबादी को कवर करती है और इसमें 38,000 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों का नेटवर्क शामिल है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जो एक पब्लिक हेल्थ एश्योरेंस स्कीम है, इसक मकसद परिवारों को भारी-भरकम मेडिकल बिलों से बचाना है। यह 27 मेडिकल स्पेशलिटीज में 1,961 प्रोसीजर के लिए कैशलेस हेल्थकेयर सर्विस देती है।
मार्च 2024 में सरकार ने इस स्कीम का दायरा बढ़ाते हुए इसमें मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लगभग 37 लाख परिवारों को भी शामिल किया था।
फिलहाल, इस स्कीम के तहत आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी साहियका के लिए 44.81 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
--आईएएनएस
डीकेएम/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









