Pitru Paksha 2026: हरिद्वार के इन पवित्र घाटों पर करें पितरों का तर्पण, जानें राम से जुड़ा इतिहास
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष का समय पूर्वजों को याद करने के लिए और उनके श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस वर्ष पितृपक्ष का प्रारंभ 26 सितंबर 2026, शनिवार को हो रहा है. ऐसे में लोग अब अपने पितरों का तर्पण और पिंड दान करेंगे. देशभर में लोग गया, वाराणसी, प्रयागराज और हरिद्वार जैसे तीर्थस्थलों पर लोग पितरों के लिए धार्मिक अनुष्ठान करते हैं. गया, बिहार का एक जिला है, जहां देशभर से लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करने आते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुशावर्त घाट का संबंध भगवान राम से जोड़ा जाता है. यह घाट हरिद्वार का है, जिसे राम घाट भी माना जाता है. इस घाट पर राम जी ने पितृ कर्म किया था. इस घाट पर लोग अपने पूर्वजों का पिंड दान करते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान राम ने अपने पिता और पूर्वजों की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया था. इस कारण यह घाट पितृ कर्म के लिए विशेष माना जाता है.
कब शुरू होगा पितृपक्ष 2026? (Pitru Paksha 2026 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में पितृपक्ष की शुरुआत 26 सितंबर शनिवार से हो रही है. इसका समापन 10 अक्टूबर 2026 को होगा. इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है.
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: क्या महिलाएं पितृ पक्ष में कर सकती है पिंडदान? जानें क्या लिखा है गरुड़ पुराण में
कुशावर्त घाट का भगवान राम से संबंध जानें (Pitru Paksha Ghat for Pind Daan)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, हरिद्वार के कुशावर्त घाट को पितरों के लिए किए जाने वाले धार्मिक कर्मों के प्रमुख स्थानों में से एक माना जाता है. इस घाट पर श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्म-कांड होते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ और पूर्वजों के निमित्त पिंडदान किया था. इसलिए, यह स्थान भगवान राम के घाट से जुड़ा हुआ बताया जाता है.
कुशावर्त घाट पर क्यों किया जाता है पिंडदान? (Kushavarta Ghat in Haridwar)
हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर स्थित होने की वजह से कुशावर्त घाट का धार्मिक महत्व काफी अधिक माना जाता है. यहां पितरों की शांति और उनके निमित्त करने वाले कर्मों के लिए भक्त पहुंचते हैं. धार्मिक मान्यता है कि गंगा तट पर तर्पण और पिंडदान किया जाता है. इसी आस्था के कारण पितृपक्ष के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार आते हैं. यहां भी पितृपक्ष में अपने पूर्वजों का पिंडदान किया जाता है. कुशावर्त घाट को विशेष रूप से पितृ कर्म से जुड़ा प्रमुख घाट माना जाता है.
रामघाट का धार्मिक महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में जब भगवान राम ने रावण का वध किया. इनका वध करने पर उन पर ब्रह्म हत्या का आरोप लगा था. इस दोष से मुक्ति पाने के लिए महर्षि वशिष्ठ की सलाह पर भगवान राम ने हरिद्वार पहुंचकर इस घाट पर तपस्या की थी. इसलिए, कुशावर्त घाट की तरह पितृपक्ष में इस घाट का भी बहुत अधिक महत्व माना जाता है.
हरिद्वार पर और कौन-कौन से घाट हैं?
हरिद्वार में पिंडदान और श्राद्ध करने के लिए कुशावर्त घाट के साथ-साथ नारायणी शिला, हर की पौड़ी और अन्य स्थानों पर भी किया जाता है. इसलिए, यदि कोई परिवार पितृपक्ष में हरिद्वार जाकर श्राद्ध करना चाहते हैं, तो अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी घाट का चुनाव कर सकते हैं. सभी घाटों को पिंडदान के लिए विशेष माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Pitru Paksh 2026: 26 या 27 सितंबर, कब से शुरू होंगे पितृपक्ष? श्राद्ध के दौरान घर लाएं ये 3 शुभ चीजें
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है
सलमान खान के बाद परिणीति चोपड़ा ने भी बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं की बॉडी शेमिंग की आलोचना की। परिणीति ने पोस्टपार्टम बॉडी पर कमेंट करने वालों को अनपढ़ सोच वाला बताया। परिणीति ने यह बात PTI को दिए इंटरव्यू में कही। उनका बयान कटरीना कैफ के बेटे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग के कुछ दिन बाद आया है। परिणीति ने कहा कि जब कोई पोस्टपार्टम यानी बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करता है, तो मुझे यह बिल्कुल अनपढ़ सोच लगती है। मेरा मतलब है, आप बाल कटवाते हैं तो आपके बाल छोटे हो जाएंगे। आप छुट्टियों पर जाते हैं तो वापस आने पर शरीर पर टैनिंग होगी। आप जिम जाते हैं तो एब्स बनेंगे। आपके शरीर पर इस बात के निशान दिखाई देंगे कि आपने क्या किया है। इन सभी चीजों को सेलिब्रेट किया जाता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”जब एक महिला एक बच्चे को जन्म देती है, तो उसके शरीर पर उस बदलाव के निशान को सेलिब्रेट नहीं किया जाता। आखिर इसमें नकारात्मक क्या है? अगर मैं किसी महिला को देखूं और उसके शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स दिखाई दें, तो मैं कहूंगी, ओह माय गॉड, मुझे स्ट्रेच मार्क दिखाई दे रहा है।” उन्होंने यह भी कहा, “क्या आपने बच्चे को जन्म दिया है? यह तो बहुत अच्छी बात है। आपका बच्चा कैसा है? मैं इसी नजरिए से इसे देखूंगी। अगर मैं आपके बालों को देखकर पूछ सकती हूं कि आपने नया हेयरकट कराया है? आपके बाल बहुत अच्छे लग रहे हैं। तो फिर किसी महिला के शरीर पर हुए बदलाव को नकारात्मक कैसे माना जा सकता है?” परिणीति ने ट्रोलिंग को समय की बर्बादी बताया परिणीति ने ट्रोलिंग को समय की बर्बादी भी बताया। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बितातीं, इसलिए उन्हें अपने या दूसरों के बारे में होने वाली ज्यादातर ट्रोलिंग की जानकारी ही नहीं रहती। उनके लिए यह सब इतना महत्वहीन है कि वह इस पर अपना समय नहीं देना चाहतीं। उन्होंने ट्रोलर्स के इरादों पर भी सवाल उठाया। परिणीति ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग दूसरों के शरीर और जिंदगी पर टिप्पणी करके क्या हासिल करना चाहते हैं। क्या वे सोशल मीडिया पर करियर बनाना चाहते हैं या सिर्फ लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं, यह उन्हें नहीं पता। उन्होंने कहा कि वह दूसरे लोगों के शरीर, जिंदगी और निजी मामलों पर चर्चा नहीं करतीं, क्योंकि उनके पास इन चीजों के लिए समय नहीं है। लड़कों की आवाज बदलना भी सामान्य बदलाव: परिणीति परिणीति ने एक पुरुष के शरीर में होने वाले बदलाव का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि लड़के की उम्र बढ़ने पर उसकी आवाज बदलती है, लेकिन कोई उस बदलाव को लेकर लगातार चर्चा नहीं करता। उसी तरह महिला के मां बनने के बाद उसके शरीर में बदलाव होना भी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। उनके मुताबिक, एक महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया है, तो उसके शरीर पर दिखने वाले बदलाव को नकारात्मक नजर से देखने के बजाय उसे सामान्य रूप से समझना चाहिए। परिणीति ने कहा कि पोस्टपार्टम शरीर को लेकर ट्रोलिंग पर चर्चा करना ही उनके लिए समय की बर्बादी है। सलमान खान ने ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई सलमान खान ने हाल ही में टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में सोशल मीडिया ट्रोलिंग, बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग पर नाराजगी जताई थी। सलमान ने महिलाओं के शरीर को लेकर होने वाली ऑनलाइन टिप्पणियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला मां बनती है तो प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने सवाल किया कि किसी महिला के मां बनने के बाद उसके शरीर में आए बदलावों को लेकर लोग उसे क्यों ट्रोल करते हैं? सलमान ने कहा कि जब वह महिला दोबारा काम पर लौटेगी तो वह अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे सकती है, लेकिन यह उसका निजी फैसला है कि वह अपने परिवार के साथ कितना समय बिताना चाहती है और अपने शरीर के साथ क्या करना चाहती है। हालांकि, सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को प्रेग्नेंसी के बाद कटरीना कैफ की सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग से जोड़कर देखा गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











