Responsive Scrollable Menu

Kartik Aaryan: नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, बप्पा के चरणों में रखा अवॉर्ड, VIDEO

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद का पल बेहद खास रहा। 23 सितंबर को वह मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह अपने साथ मिला नेशनल अवॉर्ड भी लेकर गए और उसे बप्पा के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया।

अवॉर्ड लेकर पहुंचे बप्पा के दरबार

कार्तिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लालबागचा राजा की मूर्ति के पास अपना नेशनल अवॉर्ड ले जाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अवॉर्ड को बप्पा के चरणों से लगाया और फिर हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्तिक ने लालबागचा राजा की मूर्ति के सामने अपने नेशनल अवॉर्ड के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस इस पल पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला अवॉर्ड

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में हुए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया। कार्तिक ने यह अवॉर्ड मलयालम एक्टर मम्मूट्टी के साथ साझा किया। मम्मूट्टी को ‘ब्रह्मयुगम’ में उनकी एक्टिंग के लिए सम्मान मिला है।

बोले- छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ
अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने ग्वालियर के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक छोटे शहर से निकलकर एक्टर बनने का सपना देखना उनके लिए कितना खास था। उन्होंने लिखा कि नेशनल अवॉर्ड मिलना छोटे शहर के एक लड़के के सपने के सच होने जैसा है। कार्तिक ने डायरेक्टर कबीर खान और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए उन पर भरोसा किया।

‘चंदू नहीं, चैंपियन हूं मैं’
कार्तिक ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के सफर को मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि यह सफर दर्दनाक रहा, लेकिन इसका नतीजा बहुत खास रहा। उन्होंने अपने माता-पिता, दोस्तों और पूरी टीम का भी शुक्रिया अदा किया। कार्तिक ने यह अवॉर्ड देश के हर पैरालंपियन और उन लोगों को समर्पित किया, जो मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं।

अपनी पोस्ट के आखिर में कार्तिक ने लिखा कि यह तो बस शुरुआत है और आने वाले समय में उन्हें अभी कई और मुकाम हासिल करने हैं। उन्होंने पोस्ट का अंत ‘गणपति बप्पा मोरया’ के साथ किया।

यह भी पढ़े- संजय दत्त ने बप्पा के पैरों से सिंदूर लेकर पत्नी मान्यता की भरी मांग, Video ने जीता फैंस का दिल

Continue reading on the app

खिलाड़ियों की चोट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्रवर्ती का उदाहरण देकर कह दी बड़ी बात

R Ashwin on Team India: रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के व्यस्त शेड्यूल और खिलाड़ियों की चोटों पर चिंता जताई. जानें क्यों चाहिए तीनों फॉर्मेट के लिए अलग टीमें और कैसे होगा चोट प्रबंधन.

The post खिलाड़ियों की चोट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्रवर्ती का उदाहरण देकर कह दी बड़ी बात appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं सीमा कुमारी...जिन्होंने एथलेटिक्स में 16 साल का इंतजार किया खत्म, ट्रैक पर'रॉकेट' स्पीड से मचाई खलबली

Who is Seema Kumari: धाविका सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक अपने नाम किया. मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में उन्होंने 32:50.05 का समय निकालकर इन खेलों में भारत का एथलेटिक्स में पहला पदक हासिल किया. इस शानदार प्रदर्शन से सीमा ने 10,000 मीटर में पदक का 16 साल लंबा इंतजार खत्म किया. Thu, 24 Sep 2026 20:44:13 +0530

  Videos
See all

Delhi North Campus में महिला पुलिसकर्मियों की खास पेट्रोलिंग! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T15:42:59+00:00

Viral Video | अमरोली में मवेशी पकड़ने पर बवाल, SMC टीम से भिड़े कथित चरवाहे! #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T15:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers