Skin Care: फंक्शन से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? घर पर ट्राई करें ये 6 आसान फेस पैक
Skin Care: किसी पार्टी या फंक्शन की तैयारी शुरू होते ही कपड़ों और मेकअप के साथ चेहरे के ग्लो की भी चिंता होने लगती है। खासकर जब आईने में स्किन थकी, रूखी या बेजान नजर आए तो पूरा लुक फीका लग सकता है। ऐसे में आखिरी वक्त पर पार्लर जाने की बजाय घर पर ही थोड़ा स्किन केयर किया जा सकता है।
किचन में मौजूद कुछ चीजों से आसान फेस पैक तैयार कर आप अपनी स्किन को ग्लो सकती हैं। पार्टी से पहले ये छोटे-से होम केयर स्टेप्स आपके प्री-पार्टी रूटीन का हिस्सा बन सकते हैं।
1. बेसन और दही का फेस पैक
बेसन और दही को मिलाकर तैयार किया गया पैक स्किन केयर में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता है। दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धीरे-धीरे साफ कर लें।
2. एलोवेरा और शहद से पाएं हाइड्रेशन
अगर चेहरा रूखा और बेजान नजर आ रहा है, तो एलोवेरा जेल में थोड़ी मात्रा में शहद मिलाकर लगाया जा सकता है। यह स्किन को नमी देने वाला आसान घरेलू विकल्प हो सकता है।
3. पपीता और शहद का पैक
पका हुआ पपीता मैश करके उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर कुछ देर लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें। इसे लगाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
4. हल्दी और दही का पैक
हल्दी की थोड़ी मात्रा को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता है। इसे चेहरे पर पतली परत में लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। हल्दी ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से त्वचा पर पीला रंग रह सकता है।
5. ओट्स और शहद का फेस पैक
ओट्स को हल्का पीसकर उसमें शहद मिलाएं। यह पैक खासतौर पर तब इस्तेमाल किया जा सकता है जब स्किन रूखी या खिंची हुई महसूस हो रही हो। चेहरे पर इसे रगड़ने की बजाय हल्के हाथ से लगाएं।
6. खीरे का पैक
खीरे को पीसकर उसका पेस्ट बनाया जा सकता है। चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक और फ्रेशनेस महसूस हो सकती है। खासकर गर्मी या लंबे दिन के बाद यह एक आसान होम स्किन केयर विकल्प है।
फेस पैक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- हर घरेलू चीज हर स्किन पर एक जैसा असर नहीं करती। इसलिए पहली बार कोई नया फेस पैक इस्तेमाल करने से पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट करना बेहतर है।
- जलन, खुजली या चुभन महसूस हो तो तुरंत धो लें।
- बहुत ज्यादा फेस पैक या एक्सफोलिएटिंग चीजों का इस्तेमाल करने से स्किन में जलन और ड्राईनेस बढ़ सकती है।
(Disclaimer): फेस पैक से तुरंत स्थायी ग्लो या किसी स्किन समस्या का इलाज होने की गारंटी नहीं है। अगर मुंहासे, रैश, जलन या दूसरी परेशानी लगातार बनी हुई है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।
यह भी पढ़ें: शरीर में प्रोटीन कम है? रोजमर्रा में दिख सकते हैं ये 6 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Vivo V80 5G: 60 हजार में हो सकता है जल्द लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 50MP Zeiss कैमरा से होगा लैस
Vivo V80 India Launch: Vivo भारत में अपनी V-Series का नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट 6 अक्टूबर 2026 तय की है। लॉन्च से पहले Vivo ने स्मार्टफोन के डिजाइन और कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी साझा कर दी है। Vivo V80 में Zeiss-tuned कैमरा सेटअप और “Cold-Carved Glass” डिजाइन मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं, एक टिप्स्टर ने फोन की संभावित भारतीय कीमत का खुलासा किया है।
Vivo V80 की भारत में संभावित कीमत
टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) के मुताबिक, Vivo V80 की भारत में कीमत करीब 60,000 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है। इसलिए संभावित कीमत को फिलहाल लीक और अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
Vivo V80 के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V80 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। स्क्रीन में 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक होगी। पावर बैकअप के लिए फोन में 7,200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन OriginOS 7 पर काम करेगा।
ये भी पढ़े-ः Oppo Enco X4 हुआ लॉन्च: 6nm चिप और Dynaudio ट्यूनिंग के साथ मिलेगी 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ
50MP Zeiss कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Vivo V80 के रियर पैनल पर Zeiss-tuned ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा शामिल होगा। इसके अलावा फोन में 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करेगा। तीसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
तीन कलर ऑप्शन में आएगा Vivo V80
Vivo ने V80 के कलर ऑप्शन की भी पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन को तीन रंगों में पेश किया जाएगा:
- Sunrise Anthem
- Horizon Blue
- Stellar Black
फोन में “Cold-Carved Glass” डिजाइन दिया जाएगा, जो इसके प्रीमियम लुक को बढ़ाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










