Vivo V80 5G: 60 हजार में हो सकता है जल्द लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 50MP Zeiss कैमरा से होगा लैस
Vivo V80 India Launch: Vivo भारत में अपनी V-Series का नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट 6 अक्टूबर 2026 तय की है। लॉन्च से पहले Vivo ने स्मार्टफोन के डिजाइन और कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी साझा कर दी है। Vivo V80 में Zeiss-tuned कैमरा सेटअप और “Cold-Carved Glass” डिजाइन मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं, एक टिप्स्टर ने फोन की संभावित भारतीय कीमत का खुलासा किया है।
Vivo V80 की भारत में संभावित कीमत
टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) के मुताबिक, Vivo V80 की भारत में कीमत करीब 60,000 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है। इसलिए संभावित कीमत को फिलहाल लीक और अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
Vivo V80 के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V80 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। स्क्रीन में 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक होगी। पावर बैकअप के लिए फोन में 7,200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन OriginOS 7 पर काम करेगा।
ये भी पढ़े-ः Oppo Enco X4 हुआ लॉन्च: 6nm चिप और Dynaudio ट्यूनिंग के साथ मिलेगी 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ
50MP Zeiss कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Vivo V80 के रियर पैनल पर Zeiss-tuned ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा शामिल होगा। इसके अलावा फोन में 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करेगा। तीसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
तीन कलर ऑप्शन में आएगा Vivo V80
Vivo ने V80 के कलर ऑप्शन की भी पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन को तीन रंगों में पेश किया जाएगा:
- Sunrise Anthem
- Horizon Blue
- Stellar Black
फोन में “Cold-Carved Glass” डिजाइन दिया जाएगा, जो इसके प्रीमियम लुक को बढ़ाएगा।
LIVE: Baba Ramdev holds News Conference in Delhi | Gen-Z | EC | Patanjali | Brij Bhushan
LIVE: Baba Ramdev holds News Conference in Delhi | Gen-Z | EC | Patanjali | Brij Bhushan नई दिल्ली में आयोजित विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में योग गुरु बाबा रामदेव ने देश के समसामयिक मुद्दों, Gen-Z और चुनाव आयोग को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने युवाओं की सामाजिक भूमिका, राष्ट्रीय विषयों और पतंजलि से जुड़े मामलों पर दो टूक जवाब दिए। बाबा रामदेव ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। #BabaRamdev #RamdevLive #PressConference #Patanjali #GenZ #ElectionCommission #DelhiNews #RamdevPC #SwamiRamdev #LiveNews #BreakingNews #IndianPolitics #PatanjaliNews #YouthIssues #NationalNews #PoliticalUpdate #RamdevBayan #ECI #CurrentAffairs #HindiNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat









