कढ़ी-रायते से हटकर बनाएं दही ठिखारी, पाली की ये देसी रेसिपी स्वाद में है एकदम झकास
Dahi Thikhari Recipe: पाली की पारंपरिक दही ठिखारी अपने तीखे, चटपटे और देसी स्वाद के लिए खास पहचान रखती है. लहसुन, सूखी लाल मिर्च और सरसों के तेल का तड़का इसके स्वाद को और भी खास बना देता है. हालांकि दही डालते समय अक्सर इसके फटने की समस्या आती है. इस रेसिपी में बताई गई आसान ‘फूंक मारो’ ट्रिक से दही को फटने से बचाया जा सकता है. मसाला भूनने के बाद गैस बंद कर उसे थोड़ा ठंडा करें और फिर फेंटा हुआ गाढ़ा दही मिलाएं. बाजरे की रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसी गई यह चटपटी सब्जी खाने का स्वाद बढ़ा देती है.
Aishwarya Ganapathi: एक ही चट्टान से तराशी 30 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा, 900 साल बाद भी दिखती है भव्यता
Aishwarya Ganapathi: तेलंगाना के आवांचा गांव में खेतों के बीच टीन शेड के नीचे विराजमान ऐश्वर्य गणपति की करीब 900 साल पुरानी विशाल प्रतिमा बेहद खास है. करीब 30 फीट ऊंची यह गणेश प्रतिमा एक ही प्राकृतिक ग्रेनाइट शिला को तराशकर बनाई गई है. 12वीं शताब्दी की इस ऐतिहासिक प्रतिमा का संबंध पश्चिमी चालुक्य काल से माना जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











