छात्रा की मांग पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, डीबीटी के जरिए टेबलेट के लिए मिलेगा पैसा
Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार जल्द ही 10वीं और 12वीं के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को टेबलेट के लिए डीबीटी के जरिए राशि उपलब्ध कराएगी. बता दें कि एक छात्रा ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ही टेबलेट या लैपटॉप की जरूरत बताई थी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में निर्देश दिए हैं. उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को टेबलेट खरीदने के लिए डीबीटी के जरिए धनराशि देने का एलान किया है. यानी अब छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए घर के मोबाइल या लैपटॉप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को इस दिशा में जल्द कारवाई के निर्देश दिए हैं. सरकार का कहना है कि तकनीक के जरिए छात्रों को पढ़ाई के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. देखें ये रिपोर्ट...
ये भी पढ़ें: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ
इम्तियाज अली की बेटी ने की हिंदू बॉयफ्रेंड संग सगाई, पिता ने खुद शेयर की खुशखबरी, जानें कौन हैं कृष अग्रवाल?
Imtiaz Ali Daughter Ida Ali Engagement: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली (Idaa Ali) ने अपने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल (Krish Agrawal) के साथ सगाई कर ली है. इस खुशखबरी को डायरेक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने दोनों की सगाई का फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से दोनों को इस खास मौके पर आशीर्वाद देने की अपील की. फोटोज में देखने को मिला कि दोनों एक-दूसरे को अंगूठियां पहना रहे हैं और इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए. इस्टाग्राम पर अब कपल की यह फोटो सुर्खियां बटोर रही है. इसी के साथ हर कोई जानना चाहता है कि इम्तियाज अली की बेटी के पति कौन हैं और वे क्या करते हैं. आइए यहां पर इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
इम्तियाज अली ने शेयर की बेटी की सगाई की फोटो
फैंस के साथ सोशल मीडिया पर इम्तियाज ने कपल की जो फोटो शेयर की है. उसमें उनकी बेटी इदा अली पेस्टल पिंक शिमरी साड़ी पहने नजर आईं. जिसमें वह बेहत खूबसूरत लग रही हैं. इंगेजमेंट के मौके पर डायरेक्टर की बेटी ने अपने लुक को पूरा करते हुए ऑफ-शोल्डर ब्लाउज केरी किया. वहीं, उन्होंने अपनी ब्यूटी को एस्थेटिक दिखाने के लिए मिनिमल मेकअप का यूज किया और बालों को खुला रखा. वहीं, उनके होने वाली पति यानी कृष ब्लैक इंडो-वेस्टर्न शेरवानी आउटफिट पहने नजर आए. उनका लुक रॉयल नजर आया. फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें नई लाइफ शुरू करने की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









