Responsive Scrollable Menu

Oppo Enco X4 हुआ लॉन्च: 6nm चिप और Dynaudio ट्यूनिंग के साथ मिलेगी 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ

 Oppo ने Find X10 सीरीज के साथ अपने नए प्रीमियम ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Oppo Enco X4 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन ईयरबड्स में बेहतर ऑडियो क्वालिटी, एडवांस नॉइज कंट्रोल और AI आधारित फीचर्स पर खास ध्यान दिया है। Enco X4 को Dynaudio की स्कैंडिनेवियन साउंड-ट्यूनिंग टीम के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

Dynaudio ट्यूनिंग के साथ हाई-फिडेलिटी ऑडियो
Oppo Enco X4 को कंपनी ने अपना पहला “Lossless Dynaudio Sound Quality” सपोर्ट करने वाला हेडफोन बताया है। ईयरबड्स में 2.3Mbps तक हाई-फिडेलिटी लॉसलेस ट्रांसमिशन और 48kHz/24-bit ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। इनमें चौथी पीढ़ी का कोएक्सियल डुअल-यूनिट सेटअप दिया गया है, जिसे डुअल DAC क्रॉसओवर ड्राइविंग का सपोर्ट मिलता है। Oppo के मुताबिक, यह सिस्टम ऑडियो में बेहतर लेयरिंग और क्लैरिटी प्रदान करता है।

ईयरबड्स में पॉलिमर डायफ्राम का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर और कंट्रोल्ड बास देने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, कॉन्सेंट्रिक सिमेट्रिकल मैग्नेटिक सर्किट की मदद से म्यूजिक के बारीक डिटेल्स को बेहतर तरीके से पेश करने का दावा किया गया है।

53 घंटे तक की बैटरी लाइफ
Oppo Enco X4 में बैटरी लाइफ भी काफी लंबी है। कंपनी के अनुसार, AAC मोड में ईयरबड्स अकेले 13 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 53 घंटे तक पहुंच जाती है। वहीं, LHDC मोड में ईयरबड्स 10 घंटे और केस के साथ कुल 42 घंटे तक चल सकते हैं। चार्जिंग केस में USB Type-C वायर्ड चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

ये भी पढ़े-ः Oppo K14 Plus 5G India Launch Date: 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से होगा लैस

Bluetooth 6.1 और IP55 रेटिंग
कनेक्टिविटी के लिए Oppo Enco X4 में Bluetooth 6.1 दिया गया है। यह AAC, SBC, LHDC और LC3 ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करता है। ईयरबड्स को IP55 रेटिंग मिली है, जिससे इन्हें धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षा मिलती है। प्रत्येक ईयरबड का वजन लगभग 5.6 ग्राम है।

6nm चिप और AI फीचर्स
Oppo ने Enco X4 के मुख्य चिपसेट को पिछली पीढ़ी के 12nm प्रोसेसर की जगह 6nm चिप से अपग्रेड किया है। ईयरबड्स में Spatial Audio, क्विक वॉयस कमांड, हेड-जेस्चर कंट्रोल और स्टीरियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें AI आधारित रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर भी मिलता है, जो 24 आम भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसका इस्तेमाल बातचीत के दौरान लाइव ट्रांसलेशन के लिए किया जा सकता है।

Oppo Enco X4 की कीमत
Oppo Enco X4 की नियमित कीमत 1,199 युआन (लगभग 178 डॉलर) रखी गई है। वहीं, प्री-सेल के दौरान इसे 1,099 युआन (लगभग 164 डॉलर) में खरीदा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने Oppo Enco X4 की ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका की 'रफ्तार' पर ब्रेक! एक साथ 4 पेसर इंजर्ड; कंगारु से कैसे भिड़ेंगे प्रोटियाज  

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट ने टीम की तेज गेंदबाजी की चिंता और बढ़ा दी है।

मफाका के बाहर होने के साथ ही साउथ अफ्रीका के चार प्रमुख तेज गेंदबाज इस अहम सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे। इससे पहले कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन और लुंगी एनगिडी भी चोट या फिटनेस संबंधी कारणों से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब मफाका भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

मफाका की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है। विलियम्स ने 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब तक आठ वनडे मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 16 विकेट हैं और उनका इकॉनमी रेट 5.88 रहा है।

रबाडा, बार्टमैन और एनगिडी भी बाहर
साउथ अफ्रीका ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मूल टीम घोषित की थी, तब रबाडा पहले से ही उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद बार्टमैन और एनगिडी चोटिल हो गए। दोनों की जगह डुआन जेनसन और न्कोबानी मोकोएना को टीम में शामिल किया गया था।

अब बदली हुई टीम में मार्को जेनसन और कॉर्बिन बॉश तेज गेंदबाजी के साथ ऑलराउंडर की भूमिका में भी अहम होंगे। जेराल्ड कोएट्जी को भी टीम में जगह मिली है। खास बात यह है कि कोएट्जी ने अपना पिछला वनडे मुकाबला नवंबर 2023 में खेला था।

24 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होगा।

तेज गेंदबाजों की चोट ने साउथ अफ्रीका की चिंता सिर्फ वनडे तक सीमित नहीं रखी है। टीम को टेस्ट सीरीज में रबाडा और एनगिडी की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया 3 और 4 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका XI के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा। इसके बाद 9 अक्टूबर से डरबन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबरहा और तीसरा 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसन, मार्को जानसन, नकोबानी मोकोएना, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स।

Wed, 23 Sep 2026 17:07:20 +0530

  Videos
See all

6 साल की चीनी बच्ची ने दो बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड [Chinese Girl Breaks Women's Rubik’s Cube WR] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:47:35+00:00

Baba Ramdev News : 'हम नशेड़ी,गंजेड़ी, भंगेड़ी साधु नहीं'... #babaramdev #ramdevbaba #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:39:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers