Responsive Scrollable Menu

SIR Controversy News LIVE: खतरे में Gyanesh Kumar की कुर्सी? | Election Commission | Breaking News

SIR Controversy News LIVE: खतरे में Gyanesh Kumar की कुर्सी? | Election Commission | Breaking News चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा है कि एसआईआर पर चर्चा के दौरान सवाल, टिप्पणियां और स्पष्टीकरण जरूर आए, लेकिन किसी चुनाव आयुक्त ने अंतिम फैसले के खिलाफ औपचारिक असहमति दर्ज नहीं की. आयोग ने यह भी कहा कि संबंधित आदेशों पर तीनों सदस्यों के हस्ताक्षर हैं, और उसका तीन सदस्यीय ढांचा मतभेद की स्थिति में बहुमत के सिद्धांत के तहत काम करता है. #ElectionCommission #ECI #SIRIssue #BreakingNews #ECISources #ElectionCommissionOfIndia #IndianPolitics #VoterRevision #CEC #PoliticalUpdate #ECIClarification #LatestNews #NationalNews #VoterList #Democracy #ECNews #PoliticalDebate #ElectionRow #CurrentAffairs #PoliticalControversy ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सेलेब्स से अपील:बोलीं- हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करें; स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स से हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय कलाकारों का बच्चों और युवाओं पर गहरा असर पड़ता है। मुर्मू ने मंगलवार को गुजरात में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “जो फिल्म कलाकार बहुत लोकप्रिय होते हैं, उनमें देशवासियों को, विशेषकर युवाओं को प्रभावित करने की असीम क्षमता होती है। जब सफल फिल्म कलाकार डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल के फायदे के बारे में बताते हैं, तो करोड़ों बच्चे और युवा उनका अनुकरण करते हैं। उन्होंने आगे कहा, “मैं यह अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का एंडोर्समेंट न करें। स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं।” फिल्म इंडस्ट्री में सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की अपील राष्ट्रपति मुर्मू ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए फिल्मों का चयन करने वाली ज्यूरी में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की मांग की। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि हर क्षेत्रीय ज्यूरी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो।” उन्होंने आगे कहा, “किसी भी क्षेत्र में महिलाओं का नजरिया शामिल करने से इंसान को हर पहलू से देखने वाली सोच बनती है।” विमल इलायची विज्ञापन मामले में अभिनेताओं को नोटिस राष्ट्रपति मुर्मू की यह टिप्पणी शाह रुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची विज्ञापन मामले में महाराष्ट्र FDA के नोटिस के कुछ दिन बाद आई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने शाह रुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची विज्ञापन से जुड़े मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। महाराष्ट्र FDA के मुताबिक, यह अभियान विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार हो सकता है। राज्य में विमल पान मसाला प्रतिबंधित है। नोटिस में तीनों अभिनेताओं से इस अभियान में शामिल होने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। यह मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र FDA के नोटिस को चुनौती देने वाली PB एग्रो LLP की याचिका खारिज कर दी। ये नोटिस विमल इलायची अभियान के जरिए पान मसाला के कथित सरोगेट प्रचार को लेकर जारी किए गए थे। अक्षय ने पान मसाला का विज्ञापन न करने का फैसला किया था अक्षय कुमार से जुड़ा विमल पान मसाला के विज्ञापन का विवाद साल 2022 में काफी चर्चा में रहा था। अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ विमल के विज्ञापन में नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षय के फैंस ने उनकी आलोचना की थी। फैंस का कहना था कि फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की बात करने वाले अभिनेता को पान मसाला ब्रांड का प्रचार नहीं करना चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस से माफी मांगी थी। उन्होंने विमल के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पीछे हटने का फैसला भी किया था। अक्षय ने यह भी कहा था कि विज्ञापन से मिली एंडोर्समेंट फीस को वह किसी अच्छे काम के लिए दान करेंगे। हालांकि, अक्टूबर 2023 में विमल का एक और विज्ञापन सामने आने के बाद अक्षय दोबारा ट्रोल हुए थे। लोगों ने सवाल उठाया था कि जब वह विज्ञापन से हट चुके थे, तो फिर उसमें कैसे नजर आए। इस पर अक्षय कुमार ने सफाई दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने यह विज्ञापन नया शूट नहीं किया था। यह शूट अक्टूबर 2021 में ही हो चुका था। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि के कारण कंपनी के पास पुराने विज्ञापन को प्रसारित करने का अधिकार था। अक्षय ने साफ किया था कि वह भविष्य में ऐसे विज्ञापन शूट नहीं करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19: हर मैच में तूफानी शुरुआत, फिर भी फिफ्टी से चूके सहवाग के बेटे, 3 मैच में बनाए इतने रन

Aaryavir Sehwag: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने तूफानी अंदाज दिखाया. लेकिन वो एक भी बड़ूी पारी नहीं खेल सके. Wed, 23 Sep 2026 16:12:04 +0530

  Videos
See all

Govinda & Sunita Ahuja at Lalbaugcha Raja : बप्पा के दरबार में गोविंदा-सुनीता आहूजा | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:45:24+00:00

दुबई से आई फ्लाइट में इतना सोना देख उड़े होश, ऐसे छिपाया गया था करोड़ों का सोना | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:44:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers