Lemon Coriander Corn Soup Recipe : बदलते मौसम में अगर आपको भी रिफ्रेशिंग सूप की क्रेविंग हो रही है तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सेहत से भरपूर है और इसे बनाने के कुछ ऐसे सीक्रेट टिप्स हैं जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी रेसिपी और शेफ के वो खास सीक्रेट्स.
Eggless Brownies Recipe: अगर आप अंडा नहीं खाते हैं या घर पर बिना अंडे स्वादिष्ट ब्राउनी बनाना चाहते हैं, तो इसे बिना किसी खास झंझट के तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर एगलेस ब्राउनी बनाने का आसान तरीका...
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट ने टीम की तेज गेंदबाजी की चिंता और बढ़ा दी है।
मफाका के बाहर होने के साथ ही साउथ अफ्रीका के चार प्रमुख तेज गेंदबाज इस अहम सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे। इससे पहले कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन और लुंगी एनगिडी भी चोट या फिटनेस संबंधी कारणों से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब मफाका भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।
मफाका की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है। विलियम्स ने 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब तक आठ वनडे मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 16 विकेट हैं और उनका इकॉनमी रेट 5.88 रहा है।
रबाडा, बार्टमैन और एनगिडी भी बाहर साउथ अफ्रीका ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मूल टीम घोषित की थी, तब रबाडा पहले से ही उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद बार्टमैन और एनगिडी चोटिल हो गए। दोनों की जगह डुआन जेनसन और न्कोबानी मोकोएना को टीम में शामिल किया गया था।
अब बदली हुई टीम में मार्को जेनसन और कॉर्बिन बॉश तेज गेंदबाजी के साथ ऑलराउंडर की भूमिका में भी अहम होंगे। जेराल्ड कोएट्जी को भी टीम में जगह मिली है। खास बात यह है कि कोएट्जी ने अपना पिछला वनडे मुकाबला नवंबर 2023 में खेला था।
24 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होगा।
तेज गेंदबाजों की चोट ने साउथ अफ्रीका की चिंता सिर्फ वनडे तक सीमित नहीं रखी है। टीम को टेस्ट सीरीज में रबाडा और एनगिडी की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया 3 और 4 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका XI के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा। इसके बाद 9 अक्टूबर से डरबन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबरहा और तीसरा 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसन, मार्को जानसन, नकोबानी मोकोएना, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स।