इलाज के दौरान हुई युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस कर रही जांच
मुरैना के एक निजी नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों का जमकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल, यहां 27 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी पर परिजन बिगड़ गए और देर रात तक नर्सिंग होम में हंगामा देखने को मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
जानकारी के मुताबिक युवक राहुल का यहां ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
राहुल की मौत के बाद परिजन नर्सिंग होम में काफी देर तक हंगामा करते रहे। मृतक के भाई जितेंद्र और बहन राजेश्वरी ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राहुल की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, वह तड़प रहा था। इसके बावजूद भी उसे देखने के लिए डॉक्टर नहीं आए। सुबह के समय उसकी मौत हो गई।
दिन भर चला हंगामा
जैसे ही युवक की मौत की सूचना सामने आई बड़ी संख्या में परिजन और जान पहचान के लोग नर्सिंग होम पहुंच गए। मंगलवार सुबह से लेकर रात तक परिसर में हंगामे की स्थिति देखने को मिली। पुलिस बल भी मौके पर तैनात दिखा।
किया गया था ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक युवक का एक्सीडेंट हुआ था। घायल होने पर परिजन उसे बाल निकेतन रोड स्थित बांदिल नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टर संजीव ने सोमवार को शाम करीब 6 बजे उसकी जांघ का ऑपरेशन किया। परिजन ने बताया है कि ऑपरेशन के बाद युवक की तबीयत खराब होने लगी थी। बताने के बाद भी डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में कोतवाली थाने के एसआई पवन भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव के पोस्टमार्टम करने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
दीपिका का 'नौ का वार', थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
Deepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए पूल-बी में थाईलैंड को 20-1 से करारी शिकस्त दी. स्टार ड्रैग-फ्लिकर दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर से रिकॉर्ड 9 गोल दागे. नवनीत कौर ने 4, ऋतुजा पिसाल ने हैट्रिक जमाई और कप्तान सलीमा टेटे सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल किए. उज्बेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराने के बाद भारत तालिका में शीर्ष पर है. अब शुक्रवार को भारत का सामना जापान से होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18








.jpg)

