Responsive Scrollable Menu

NSE IPO में 20 बैंकों ने कमाए ₹186 करोड़, जानिए आपका पैसा आखिर गया कहां?

NSE IPO: पिछले हफ्ते जब आपने NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के IPO के लिए अप्लाई किया होगा, तो आपके मन में एक सवाल जरूर आया होगा कि आखिर यह सारा पैसा जाएगा कहां? इसका जवाब सामने आ चुका है. एक्सचेंज की ऑफिशियल फाइलिंग्स के मुताबिक, NSE IPO को हैंडल करने वाले 20 इनवेस्टमेंट बैंकर्स ने मिलकर फीस और कमीशन के तौर पर कुल ₹186.20 करोड़ कमाए हैं. जी हां, केवल IPO प्रोसेस मैनेज करने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च हुई है. यह पैसा कैसे खर्च हुआ, किसे कितना पैसा मिला, और क्या यह फीस दूसरे बड़े IPOs के मुकाबले जायज है? आइए विस्तार से समझते हैं. 

कुल ₹392 करोड़ का खर्च

NSE का यह IPO ₹22,561.5 करोड़ का था, जो इसे भारत के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा IPO बनाता है. हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के ₹27,000 करोड़ के IPO के बाद, जो इसी साल पहले आया था. इस पूरी रकम में से NSE ने कुल ऑफर-रिलेटेड खर्च ₹392.12 करोड़ बताया है. यह कुल ऑफर साइज का 1.74% बैठता है. अब आपको लग सकता है कि ₹392 करोड़ बहुत बड़ी रकम है, और आप सही भी हैं. यह बड़ी रकम ही है. लेकिन इसे सही परिप्रेक्ष्य में समझना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- Stock Market Today: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 260 अंकों का उछाल

सबसे बड़ा हिस्सा किसके पास गया?

₹392.12 करोड़ के कुल खर्च में से ₹186.20 करोड़ यानी 47.49% हिस्सा 20 इनवेस्टमेंट बैंकर्स के पास गया. यह ओवरऑल इश्यू साइज का 0.82% बैठता है. यानी IPO के कुल खर्च का लगभग आधा हिस्सा उन्हीं बैंकों के पास गया, जिन्होंने पूरी प्रोसेस मैनेज की. लेकिन यहां एक दिलचस्प बात है. भले ही NSE का IPO अब तक का दूसरा सबसे बड़ा IPO है, फिर भी बैंकर्स की फीस सबसे ज्यादा फीसों में शुमार नहीं है. कैसे, आइए देखते हैं. 

बाकी IPOs से तुलना करके देखते हैं

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) का IPO साइज ₹27,000 करोड़ था और उसके बैंकर की फीस ₹493 करोड़ रही. पेटीएम (Paytm) यानी One97 Communications का IPO साइज ₹18,300 करोड़ था और बैंकर फीस ₹323 करोड़ रही. LG Electronics का IPO साइज ₹10,500 करोड़ था और बैंकर फीस ₹226 करोड़ रही. वहीं NSE का IPO साइज ₹22,561 करोड़ होने के बावजूद बैंकर फीस सिर्फ ₹186 करोड़ रही. इस हिसाब से NSE ने Hyundai और Paytm के मुकाबले अपने बैंकर्स को काफी कम फीस दी, जबकि इसका IPO साइज Paytm और LG दोनों से बड़ा था.

आखिर ऐसा क्यों हुआ?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बैंकों ने कम फीस इसलिए स्वीकार की क्योंकि यह एक प्रतिष्ठित डील थी. NSE भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है. मार्केट में इसकी हाई विजिबिलिटी थी और एक ऐतिहासिक ट्रांजैक्शन पर काम करने का यह एक बड़ा मौका था. दूसरे शब्दों में कहें तो बैंक इस डील से जुड़ी प्रतिष्ठा के लिए फीस में कटौती के लिए तैयार हो गए. 

किन 20 बैंकों को यह पैसा मिला?

इस डील में फाइनेंस की कुछ सबसे बड़ी कंपनियां शामिल हैं. भारतीय बैंकों में कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस कैपिटल और Motilal Oswal Investment Advisors शामिल हैं. वहीं ग्लोबल दिग्गजों में Morgan Stanley India, Citigroup Global Markets, HSBC Securities और J P Morgan India का नाम शामिल है. इनके अलावा 10 और बैंक भी इस लिस्ट में शामिल रहे. हर बैंक का इंडिविजुअल हिस्सा अभी सामने नहीं आया है. लेकिन आमतौर पर लीड मैनेजर्स को सबसे बड़ा हिस्सा मिलता है. जबकि को-मैनेजर्स को छोटा हिस्सा मिलता है. 

यह भी पढ़ें- एशियन डेवलपमेंट बैंक ने बढ़ाया भारत की 2026 की GDP ग्रोथ का अनुमान, इतने प्रतिशत रह सकती है आर्थिक वृद्धि

दूसरा सबसे बड़ा खर्च कहां किया गया?

बैंकर फीस के बाद दूसरा सबसे बड़ा खर्च एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग पर हुआ. NSE ने IPO को प्रमोट करने के लिए ₹49.69 करोड़ खर्च किए, जो कुल खर्च का 12.67% बैठता है. जरा सोचिए, सिर्फ निवेशकों को शेयर खरीदने के लिए राजी करने के लिए विज्ञापनों, ब्रोशर्स, रोडशो और मार्केटिंग मैटीरियल पर लगभग ₹50 करोड़ खर्च कर दिए गए. क्या यह खर्च सही साबित हुआ? सब्सक्रिप्शन के आंकड़े देखें तो जवाब हां में मिलता है. 

5.71 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ इश्यू

NSE का IPO सोमवार, 21 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुआ. ओवरऑल सब्सक्रिप्शन 5.71 गुना रहा. कुल डिमांड ₹90 हजार करोड़ से ज्यादा की रही. ऑफर पर 8.86 करोड़ शेयर रखे गए थे, जिनके मुकाबले 50.58 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं. इसका मतलब यह है कि शेयर ओवरसब्सक्राइब हुआ. 

आखिर इस IPO का डिमांड बढ़ाया किसने? 

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) यानी म्यूचुअल फंड्स, इंश्योरेंस कंपनियां और विदेशी निवेशक जैसे बड़े खिलाड़ी इस IPO में बिल्कुल टूट पड़े. QIB कैटेगरी में उनके रिजर्व्ड हिस्से के मुकाबले 12.68 गुना सब्सक्रिप्शन आया. यानी केवल 2.52 करोड़ शेयर रिजर्व होने के बावजूद 32 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं. बाकी कैटेगरीज की बात करें तो नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) में 6.55 गुना, रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स (RII) में 1.39 गुना, और एम्प्लॉयीज कैटेगरी में 2.40 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला.

एंकर इनवेस्टर्स से पहले ही जुट गए थे ₹6,746 करोड़

IPO के पब्लिक होने से पहले ही, NSE ने 189 एंकर इनवेस्टर्स से ₹6,746 करोड़ जुटा लिए थे. ये बड़े और भरोसेमंद निवेशक होते हैं, जो IPO खुलने से पहले ही शेयर खरीदने की प्रतिबद्धता जताते हैं, जिससे रिटेल निवेशकों का भरोसा बढ़ता है. इसमें शामिल बड़े नामों में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और नॉर्वे का Government Pension Fund Global शामिल हैं. इनके अलावा कई और डोमेस्टिक और फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स भी इसमें शामिल रहे. इस एंकर बुक ने IPO को तुरंत एक क्रेडिबिलिटी दी और इसी वजह से इतना जबरदस्त 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला.

यह भी पढ़ें- आरबीआई बढ़ती महंगाई के चलते 2026 में दो बार बढ़ा सकता है ब्याज दर: रिपोर्ट

यह एक फ्रेश इश्यू नहीं, बल्कि OFS था

गौर करने वाली बात यह है कि ये एक फ्रेश इश्यू नहीं था. ऑफर फॉर सेल था. यानी खुद NSE को इस IPO से एक भी रुपया नहीं मिलेगा. क्यों? क्योंकि ऑफर फॉर सेल में मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपने पुराने शेयर बेचते हैं, जिससे पैसा सेलिंग शेयरहोल्डर्स के पास जाता है. NSE के मामले में सेलिंग शेयरहोल्डर्स में NSE के प्रमोटर शेयरहोल्डर्स जैसे LIC और वो दूसरे इंस्टीट्यूशनल निवेशक शामिल हैं, जो अपनी हिस्सेदारी से बाहर निकलना चाहते थे. 

आगे क्या हो सकता है?

NSE के शेयर 24 सितंबर 2026 को BSE (Bombay Stock Exchange) पर लिस्ट होने वाले हैं. 23 सितंबर तक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹1,785 के अपर प्राइस बैंड पर करीब 2.5-4% के आसपास बना हुआ है. सीधी भाषा में समझें तो अगर आपको अलॉटमेंट मिला है, तो लिस्टिंग डे पर आपको एक मामूली 2.5-4% का फायदा देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- NSE का GMP ₹192 से गिरकर हुआ ₹43, अब Sonaselection IPO से हो रही तुलना, जानें किसमें है कितना दम?

Desclaimer: यह जानकारी अलग-अलग एनालिस्ट और ब्रोकरेज फर्मों की राय पर आधारित है. इसे निवेश की सलाह न माना जाए. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है, इसलिए निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.

Continue reading on the app

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सेलेब्स से अपील:बोलीं- हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करें; स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स से हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय कलाकारों का बच्चों और युवाओं पर गहरा असर पड़ता है। मुर्मू ने मंगलवार को गुजरात में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “जो फिल्म कलाकार बहुत लोकप्रिय होते हैं, उनमें देशवासियों को, विशेषकर युवाओं को प्रभावित करने की असीम क्षमता होती है। जब सफल फिल्म कलाकार डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल के फायदे के बारे में बताते हैं, तो करोड़ों बच्चे और युवा उनका अनुकरण करते हैं। उन्होंने आगे कहा, “मैं यह अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का एंडोर्समेंट न करें। स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं।” फिल्म इंडस्ट्री में सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की अपील राष्ट्रपति मुर्मू ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए फिल्मों का चयन करने वाली ज्यूरी में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की मांग की। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि हर क्षेत्रीय ज्यूरी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो।” उन्होंने आगे कहा, “किसी भी क्षेत्र में महिलाओं का नजरिया शामिल करने से इंसान को हर पहलू से देखने वाली सोच बनती है।” विमल इलायची विज्ञापन मामले में अभिनेताओं को नोटिस राष्ट्रपति मुर्मू की यह टिप्पणी शाह रुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची विज्ञापन मामले में महाराष्ट्र FDA के नोटिस के कुछ दिन बाद आई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने शाह रुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची विज्ञापन से जुड़े मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। महाराष्ट्र FDA के मुताबिक, यह अभियान विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार हो सकता है। राज्य में विमल पान मसाला प्रतिबंधित है। नोटिस में तीनों अभिनेताओं से इस अभियान में शामिल होने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। यह मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र FDA के नोटिस को चुनौती देने वाली PB एग्रो LLP की याचिका खारिज कर दी। ये नोटिस विमल इलायची अभियान के जरिए पान मसाला के कथित सरोगेट प्रचार को लेकर जारी किए गए थे। अक्षय ने पान मसाला का विज्ञापन न करने का फैसला किया था अक्षय कुमार से जुड़ा विमल पान मसाला के विज्ञापन का विवाद साल 2022 में काफी चर्चा में रहा था। अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ विमल के विज्ञापन में नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षय के फैंस ने उनकी आलोचना की थी। फैंस का कहना था कि फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की बात करने वाले अभिनेता को पान मसाला ब्रांड का प्रचार नहीं करना चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस से माफी मांगी थी। उन्होंने विमल के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पीछे हटने का फैसला भी किया था। अक्षय ने यह भी कहा था कि विज्ञापन से मिली एंडोर्समेंट फीस को वह किसी अच्छे काम के लिए दान करेंगे। हालांकि, अक्टूबर 2023 में विमल का एक और विज्ञापन सामने आने के बाद अक्षय दोबारा ट्रोल हुए थे। लोगों ने सवाल उठाया था कि जब वह विज्ञापन से हट चुके थे, तो फिर उसमें कैसे नजर आए। इस पर अक्षय कुमार ने सफाई दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने यह विज्ञापन नया शूट नहीं किया था। यह शूट अक्टूबर 2021 में ही हो चुका था। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि के कारण कंपनी के पास पुराने विज्ञापन को प्रसारित करने का अधिकार था। अक्षय ने साफ किया था कि वह भविष्य में ऐसे विज्ञापन शूट नहीं करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19: हर मैच में तूफानी शुरुआत, फिर भी फिफ्टी से चूके सहवाग के बेटे, 3 मैच में बनाए इतने रन

Aaryavir Sehwag: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने तूफानी अंदाज दिखाया. लेकिन वो एक भी बड़ूी पारी नहीं खेल सके. Wed, 23 Sep 2026 16:12:04 +0530

  Videos
See all

Govinda & Sunita Ahuja at Lalbaugcha Raja : बप्पा के दरबार में गोविंदा-सुनीता आहूजा | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:45:24+00:00

दुबई से आई फ्लाइट में इतना सोना देख उड़े होश, ऐसे छिपाया गया था करोड़ों का सोना | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:44:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers