ECI वाले राजद्रोह कर रहे...टाइम आने दीजिए हम आपको पकड़ेंगे; चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का तीखा हमला
चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान फिर तेज हो गया है. द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर आपत्ति जताई. रिपोर्ट के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए कहा, 'न्याय होगा.' वहीं, विपक्ष के कई नेताओं ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, जबकि चुनाव आयोग ने SIR में गड़बड़ी के आरोपों को खारिज किया है.
Indus Water Treaty: सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती, 7 पुस्त तक याद रखेंगे शहबाज
इंडस वाटर्स ट्रीटी को लेकर पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है. पाकिस्तान ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के फैसले से जुड़ा पत्र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रसारित किया. भारत ने इस पर कड़ा जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है. भारत ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन को अवैध तरीके से गठित निकाय बताया और कहा कि वह इसे मान्यता नहीं देता. भारत ने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी होगी. इसी बीच मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने के पाकिस्तान के कदम को भी भारत ने दिखावटी बताया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








