Responsive Scrollable Menu

Health Tips: Morning और Evening Sunlight में फर्क समझें, Circadian Rhythm के लिए दोनों जरूरी

हम सभी को इस बारे में जानकारी है कि हर दिन पर्याप्त मात्रा में धूप लेना जरूरी होता है। इससे हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है। लेकिन अक्सर लोग धूप के बीच के फर्क को नहीं पहचानते हैं। काफी कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि आखिर सुबह की धूप और शाम की धूप में क्या अंतर होता है और यह किस तरह से हमारे शरीर को प्रभावित करती है।

समझें बॉडी की सर्केडियन रिदम

हमारे शरीर में 24 घंटे चलने वाली एक आंतरिक घड़ी होती है, जो हमारे सोने-जागने और हार्मोन को बैलेंस करती है। जब यह सही तरह से काम कर रही होती है, तो हम दिन में जागने के साथ एक्टिव रहते हैं औऱ रात में भी अच्छे से नींद लेते हैं। लेकिन ऐसा न होने पर शरीर के काम करने का पूरा तरीका बदल जाता है। यहीं से हमारे जीवन में सूरज की रोशनी की भूमिका शुरू होती है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: खाली पेट कार्डियो करने से ज्यादा फैट बर्न होता है? जानिए पूरा सच

दरअसल, सूरज की रोशनी हमारे शरीर को दिन होने का संकेत देती है। जिससे हमारा इंटर्नल क्लॉक सही तरह से काम कर पाती है। वहीं सुबह और शाम दोनों समय की रोशनी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

क्यों जरूरी होती है सुबह की धूप

अगर आप सुबह-सुबह एक अंधेरे कमरे में सोकर उठते हैं और फिर थोड़ी देर फोन चलाते हैं और फिर इधर-उधर के काम निपटाते हैं, किचन में ब्रेकफास्ट बनाने के लिए जाते हैं। देखने में यह शेड्यूल एकदम सही है, लेकिन यहां एक परेशानी यह है कि हमारा दिमाग रोशनी न मिलने की वजह से उसको अंदाजा नहीं है कि सुबह हुई भी या नहीं। वहीं इससे विटामिन डी की पूर्ति भी नहीं हो पाती है।

सनलाइट का काम नहीं करती आर्टिफिशियल लाइट

अगर कमरे की आर्टिफिशियल लाइट को ऑन कर लिया जाए, तो भी यह सनलाइट की तरह काम नहीं करता है। इसलिए फोन को स्क्रॉल करने की जगह सुबह छत या बालकनी में जाकर सुबह की रोशनी लेनी चाहिए। इससे शरीर में सेरोटोनिन प्रोडक्शन बढ़ता है। दिमाग को सुबह होने का संकेत भी जाता है और शरीर नींद को कंट्रोल करता है, जिससे आपका शरीर एनर्जेटिक फील करता है। स्लीप मेडिसिन रिसर्च की मानें, तो सुबह की रोशनी सोने और जागने के चक्र को संतुलित करने का काम करता है।

क्यों जरूरी है शाम की रोशनी

आप सोच रहे होंगे कि शाम की रोशनी शरीर के लिए क्यों जरूरी है। दरअसल, शाम की रोशनी में सुबह की धूप जितनी ऊर्जा नहीं होती है। हल्की रोशनी दिमाग को नींद के लिए खुद को तैयार करने का संकेत देती है। इस समय सेरोटोनिन की जगह मेलाटोनिन हार्मोन लेवल बढ़ने लगता है। यह स्लीप साइकिल को बैलेंस करने के लिए भी जाना जाता है। रोजाना शाम की रोशनी में 5 से 10 मिनट वॉक करने से तनाव कम होता है और शरीर भी रिलैक्स फील करता है।

Continue reading on the app

लालबागचा राजा के दर पर संजय दत्त ने भरी पत्नी मान्यता दत्त की मांग, दोनों की उम्र में 19 साल का फासला, VIDEO

संजय दत्त और मान्यता दत्त भी गणेश उत्सव के मौके पर लालबागजा राजा के दर पर पहुंचे. जहां एक्टर ने पत्नी की मांग में सिंदूर लगाया. चलिए संजय दत्त और मान्यता दत् की उम्र में अंतर और रिलेशनशिप के बारे में बताते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, गुल-कहरोटे की स्पिन के आगे ढेर हुई मेजबान टीम

Afghanistan vs Japan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार आगाज किया है। निस्शिन में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में अफगानिस्तान ने मेजबान जापान को 48 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे, लेकिन उसके स्पिन गेंदबाजों ने जापान को महज 81 रन पर समेट दिया।

130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत खराब नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की और आठवें ओवर तक 53 रन पर दो विकेट गंवाए थे। यहां से अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया।

राइट आर्म रिस्ट स्पिनर अरब गुल ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू को यादगार बना दिया। उन्होंने महज 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गुल ने 12वें और 14वें ओवर में दो-दो विकेट लेकर जापान की पारी की कमर तोड़ दी। उनकी गेंदबाजी के सामने जापान 60 रन पर 4 विकेट से 63 रन पर 8 विकेट तक पहुंच गया।

इसके बाद अब्दुल्लाह अहमदजई और बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया कहरोटे ने बाकी बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। कहरोटे ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अहमदजई को 2 सफलता मिली। जापान की पूरी टीम 19.3 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। जापान की ओर से सकुरानो-थॉमस ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 129 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद अकरम ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान दरविश रसूली ने 29 और करीम जनत ने 21 रन बनाए।

जापान के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को शुरुआती 15 ओवर में छह रन प्रति ओवर से कम की रन गति पर बांधे रखा। राइट आर्म तेज गेंदबाज शोमा सुगाया-स्लेटर और ऑफ स्पिनर इब्राहिम ताकाहाशी ने दो-दो विकेट लिए।

हालांकि, मोहम्मद इशाक ने आखिर में तेजी से रन बनाकर अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने नंबर-6 पर उतरकर सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।

यह जापान के लिए भारत के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले के दो दिन बाद आया एक और मुकाबला था। अब ग्रुप-ए में अफगानिस्तान और जापान के सामने नेपाल की चुनौती होगी। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।

Thu, 24 Sep 2026 11:23:48 +0530

  Videos
See all

Delhi: 18 महीने के बच्चे पर कुत्ते का हमला #Delhi #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:05:10+00:00

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers