Responsive Scrollable Menu

भारत में घरेलू हवाई यातायात अगस्त में 6.34 प्रतिशत घटा, स्पाइसजेट और इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी कम हुई

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में घरेलू हवाई यात्री यातायात अगस्त में सालाना आधार पर 6.34 प्रतिशत घटकर 1.21 करोड़ रह गया। इस दौरान परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी जुलाई के 1.6 प्रतिशत से घटकर अगस्त में 1.2 प्रतिशत रह गई। यह जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय (डीसीसीए) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों में दी गई।

समीक्षा अवधि में प्रमुख एयरलाइंस की बाजार हिस्सेदारी में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला।

एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी जुलाई के 24 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 26.7 प्रतिशत हो गई, जबकि इंडिगो की हिस्सेदारी जुलाई के 67.4 प्रतिशत से घटकर पिछले महीने 65 प्रतिशत रह गई।

अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रही।

अगस्त में हिस्सेदारी गंवाने के बावजूद इंडिगो घरेलू विमानन बाजार में सबसे आगे रहा। एयरलाइन में अगस्त में 78.87 लाख यात्रियों ने सफर किया।

इसके बाद एयर इंडिया समूह रहा, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 26.7 प्रतिशत रही और इस दौरान 32.32 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी। अकासा एयर ने 5.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा और अगस्त में 6.68 लाख यात्रियों को सफर कराया।

स्पाइसजेट ने महीने के दौरान 1.40 लाख यात्रियों को यात्रा कराई। इस महीने एयरलाइन को कई परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उसकी उड़ानों में देरी हुई।

इसके अलावा, डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में प्रमुख एयरलाइंस के बीच इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉरमेंस 91 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर रहा। इसके बाद 90.5 प्रतिशत के साथ अकासा एयर दूसरे स्थान पर रही।

आंकड़ों के अनुसार, एयर इंडिया समूह 83.9 प्रतिशत के ऑन-टाइम परफॉरमेंस के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि अलायंस एयर का ऑन-टाइम प्रदर्शन 71.8 प्रतिशत रहा।

इससे पहले नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए, एयरलाइन के सामने जारी चुनौतियों के बीच स्पाइसजेट के वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन पर करीबी नजर रख रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डीजीसीए को एयरलाइन के परिचालन और वित्तीय स्थिति, दोनों की समीक्षा करने का जिम्मा दिया गया है, ताकि विमानन सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

घर में चल रहा था महामृत्युंजय पाठ, तभी पति अरविंद ने बिछा दीं 4 लाशें; आजमगढ़ हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

Azamgarh murder case: पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ घर के कमरे में बंद हो गया था. करीब सात घंटे तक पुलिस ने उसे बाहर आने के लिए समझाने की कोशिश की.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक, कुल पदकों की संख्या पहुंची 12, देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। मीराबाई चानू ने देश को रजत पदक दिलाया। चार कांस्य पदक आए। गोल्ड मेडल एक भी नहीं मिला। देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड। Wed, 23 Sep 2026 22:22:30 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 24 SEPTEMBER 2026। AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मिथुन राशि । GEMINI । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T23:30:40+00:00

एयरपोर्ट पर वामिका गब्बी का स्टाइलिश अंदाज! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T23:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers