Responsive Scrollable Menu

VIDEO: ATM Rule Change: सैलरी आने पर अब कटेंगे पैसे! 1 अक्टूबर से ATM से कैश निकालने पर बदला नियम

ATM Rule Change: अगर आपकी सैलरी हर महीने SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सैलरी पैकेज अकाउंट में आती है और आप अक्सर दूसरे बैंकों के ATM से पैसे निकालते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. SBI ने सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए दूसरे बैंकों के ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीन (ADWM) पर मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव किया है. यह नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा.

10 की जगह मिलेंगे सिर्फ 5 फ्री ट्रांजैक्शन

अभी SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के ATM/ADWM पर हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है. 1 अक्टूबर से यह सीमा घटकर 5 ट्रांजैक्शन प्रति माह हो जाएगी. यह लिमिट सभी सेंटरों पर लागू होगी. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन 5 ट्रांजैक्शन में सिर्फ पैसे निकालना ही शामिल नहीं है. फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन इसी लिमिट में गिने जाएंगे. यानी दूसरे बैंक के ATM पर कैश निकालने के अलावा बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करने पर भी एक ट्रांजैक्शन कम हो सकता है.

पूरा मामला समझने के लिए देखिए वीडियो...

Continue reading on the app

भारत में घरेलू हवाई यातायात अगस्त में 6.34 प्रतिशत घटा, स्पाइसजेट और इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी कम हुई

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में घरेलू हवाई यात्री यातायात अगस्त में सालाना आधार पर 6.34 प्रतिशत घटकर 1.21 करोड़ रह गया। इस दौरान परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी जुलाई के 1.6 प्रतिशत से घटकर अगस्त में 1.2 प्रतिशत रह गई। यह जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय (डीसीसीए) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों में दी गई।

समीक्षा अवधि में प्रमुख एयरलाइंस की बाजार हिस्सेदारी में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला।

एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी जुलाई के 24 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 26.7 प्रतिशत हो गई, जबकि इंडिगो की हिस्सेदारी जुलाई के 67.4 प्रतिशत से घटकर पिछले महीने 65 प्रतिशत रह गई।

अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रही।

अगस्त में हिस्सेदारी गंवाने के बावजूद इंडिगो घरेलू विमानन बाजार में सबसे आगे रहा। एयरलाइन में अगस्त में 78.87 लाख यात्रियों ने सफर किया।

इसके बाद एयर इंडिया समूह रहा, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 26.7 प्रतिशत रही और इस दौरान 32.32 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी। अकासा एयर ने 5.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा और अगस्त में 6.68 लाख यात्रियों को सफर कराया।

स्पाइसजेट ने महीने के दौरान 1.40 लाख यात्रियों को यात्रा कराई। इस महीने एयरलाइन को कई परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उसकी उड़ानों में देरी हुई।

इसके अलावा, डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में प्रमुख एयरलाइंस के बीच इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉरमेंस 91 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर रहा। इसके बाद 90.5 प्रतिशत के साथ अकासा एयर दूसरे स्थान पर रही।

आंकड़ों के अनुसार, एयर इंडिया समूह 83.9 प्रतिशत के ऑन-टाइम परफॉरमेंस के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि अलायंस एयर का ऑन-टाइम प्रदर्शन 71.8 प्रतिशत रहा।

इससे पहले नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए, एयरलाइन के सामने जारी चुनौतियों के बीच स्पाइसजेट के वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन पर करीबी नजर रख रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डीजीसीए को एयरलाइन के परिचालन और वित्तीय स्थिति, दोनों की समीक्षा करने का जिम्मा दिया गया है, ताकि विमानन सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक, कुल पदकों की संख्या पहुंची 12, देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। मीराबाई चानू ने देश को रजत पदक दिलाया। चार कांस्य पदक आए। गोल्ड मेडल एक भी नहीं मिला। देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड। Wed, 23 Sep 2026 22:22:30 +0530

  Videos
See all

Iran America War : ईरान-अमेरिका में भयानक जंग शुरू? ट्रंप की बड़ी धमकी से मचा हड़कंप! Hormuz News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T22:30:35+00:00

Mass shooting in South Africa sparks manhunt and other top stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T22:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers